Quantcast
Channel: सामान्य ज्ञान अध्ययन – SamanyaGyan.com 2021
Viewing all 1939 articles
Browse latest View live

विश्व के प्रमुख खनिज एवं सर्वाधिक उत्पादक देशों के नाम की सूची

$
0
0
विश्व के प्रमुख खनिज एवं उत्पादक देश | Largest Mineral Producing Countries in Hindi

विश्व के प्रमुख खनिज एवं उत्पादक देश: (List of minerals and their largest producing countries in Hindi)

खनिज किसे कहते है?

खनिज की परिभाषा: वह भौतिक पदार्थ जो धरती (भूमि) के अन्दर से खोदकर निकाले जाते है, उन्हे खनिज पदार्थ कहा जाता है। खनिज प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले पदार्थ हैं। विश्व में पाए जाने कुछ उपयोगी खनिज पदार्थों में लोहा, अभ्रक, कोयला, बॉक्साइट, नमक, जस्ता (जिंक) और  चूना पत्थर इत्यादि शामिल है। भारत मे दो तरह के खनिज पाये जाते है:- (i) धात्वीक खनिज (ii) अधात्वीक खनिज।

  • धात्वीक खनिज: जिन खनिज पदार्थ पदार्थों से धातुओ की प्राप्ति होती है उन्हे धात्वीक खनिज कहा जाता है, जैसे लोहा, सोना और चांदी।
  • अधात्वीक खनिज: जिन खनिजो से धातुओ की प्राप्ति नही होती उन्हे अधात्वीक खनिज कहा जाता है, जैसे पोटाश, ग्रेफाइट और गन्धक।

खनिजों का वर्गीकरण:

खनिजों का वर्गीकरण बहुत कठिन है फिर भी इनको कुछ विशेषताओं के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है-

  • सिलिकेट वर्ग।
  • कार्बोनेट वर्ग।
  • सल्फेट वर्ग।
  • हैलाइड वर्ग।
  • ऑक्साइड वर्ग।
  • सल्फाइड वर्ग।
  • फास्फेट वर्ग।
  • तत्व वर्ग।
  • कार्बनिक वर्ग।

विश्व के प्रमुख खनिजों एवं उनके सर्वाधिक उत्पादक देशों के नाम: यहां पर प्रमुख खनिजों एवं उनके सर्वाधिक उत्पादक देशों की सूची दी गई हैं। सामान्यतः विश्व के प्रमुख खनिजों एवं उनके सर्वाधिक उत्पादक देशों के नाम से सम्बंधित प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते है। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे: आईएएस, शिक्षक, यूपीएससी, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए एवं अन्य सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपको प्रमुख खनिज एवं उत्पादक देश के बारे में अवश्य पता होना चाहिए। आइये जाने कौन-सा खनिज किस देश में सर्वाधिक पाया जाता है:-

विश्व के प्रमुख खनिज एवं सर्वाधिक उत्पादक देशों की सूची:

खनिज का नाम सर्वाधिक उत्पादक देश
लोहा (Iron) चीन, ऑस्ट्रलिया, ब्राजील, भारत, रूस (नवम्बर 2017 के अनुसार)
ताँबा और ताम्र (Copper) चिली, पेरू, चीन (09 अगस्त 2018 के अनुसार)
बॉक्साइट (Bauxite) ऑस्ट्रेलिया, चीन, गिनी (अगस्त 2017 के अनुसार)
वंग या रांगा या टिन (Tin) चीन, इंडोनेशिया, पेरू (वर्ष 2014 के अनुसार)
मैंगनीज (Manganese) दक्षिण अफ्रीका,चीन, आस्ट्रेलिया (वर्ष 2011 के अनुसार)
जस्ता (Zinc) चीन, आस्ट्रेलिया, पेरू (वर्ष 2014 के अनुसार)
सोना (Gold) चीन, आस्ट्रेलिया, रूस (वर्ष 2017 के अनुसार)
चाँदी (Silver) पेरू, बोलीविया, मेक्सिको (अगस्त 2017 के अनुसार)
हीरा (Diamond) रूस, बोत्सवाना, कांगो (वर्ष 2013 के अनुसार)
पारा (Mercury) चीन, मेक्सिको, किर्गिस्तान (वर्ष 2016 के अनुसार)
सीसा (Lead) चीन, आस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका (वर्ष 2016 के अनुसार)
अभ्रक (Asbestos) रूस, चीन, ब्राजील (वर्ष 2015 के अनुसार)
थोरियम (Thorium) भारत, ब्राजील, आस्ट्रेलिया (वर्ष 2014 के अनुसार)
यूरेनियम (Uranium) कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, नाइजर (वर्ष 2018 के अनुसार)
टंगस्टन (Tungsten) चीन, वियतनाम, रूस (वर्ष 2017 के अनुसार)
प्लेटिनम या प्लैटिनम (Platinum) दक्षिण अफ्रीका, रूस, जिम्बाब्वे (वर्ष 2017 के अनुसार)
क्रोमियम (Chromium) दक्षिण अफ्रीका, कज़ाखस्तान, तुर्की (वर्ष 2017 के अनुसार)
पेट्रोलियम (Petroleum) रूस, सऊदी अरब, संयुक्त राज्य अमेरिका (वर्ष 2016 के अनुसार)
सीमेंट (Cement) चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका (वर्ष 2017 के अनुसार)
एल्युमीनियम (Aluminum) चीन, रूस, कनाडा (वर्ष के 2016 अनुसार)
कोबाल्ट (Cobalt) कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, रूस, ऑस्ट्रेलिया (वर्ष 2017 के अनुसार)
ग्रेफाइट (Graphite) चीन, भारत, ब्राजील (वर्ष 2016 के अनुसार)
जिप्सम (Gypsum) चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान (वर्ष 2017 के अनुसार)
पोटाश (Potash) कनाडा, रूस, बेलारूस (वर्ष 2017 के अनुसार)
गंधक (Sulfur) कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस
नमक (Salt) चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत (वर्ष 2016 के अनुसार)
सुरमा (Antimony) चीन, रूस, बोलीविया, तजाकिस्तान (वर्ष 2016 के अनुसार)
निकिल (Nickel) इंडोनेशिया,फिलीपींस.  कनाडा  (वर्ष 2017 के अनुसार)
क्रोमाइट (Chromite) दक्षिण अफ्रीका, कजाखस्तान, भारत (वर्ष 2017 के अनुसार)
बेंटोनाइट (Bentonite) संयुक्त राज्य अमेरिका, तुर्की, भारत (वर्ष 2013 के अनुसार)
कोयला (Coal) चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका (वर्ष 2016 के अनुसार)
फेल्सपार (Feldspar) इटली, तुर्की, चीन (वर्ष 2011 के अनुसार)
कैडमियम (Cadmium) चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, (वर्ष 2013 के अनुसार)

अंतिम संशोधन: 28 अगस्त 2018

नोट: ऊपर दी गई सूची में उत्पादन की दृष्टि से देशों का क्रम प्रथम, द्वितीय व तृतीय हैं।

विश्व के सर्वाधिक खनिज भंडार वाले देशों की सूची:

खनिज का नाम सर्वाधिक खनिज संरक्षण वाले देश
कैडमियम (Cadmium) भारत, चीन, आस्ट्रेलिया
कोबाल्ट (Cobalt) कांगो, आस्ट्रेलिया, क्यूबा
कोयला (Coal) संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, चीन
क्रोमाइट (Chromite) कजाखस्तान, दक्षिण अफ्रीका, भारत
ग्रेफाइट (Graphite) चीन, भारत, मेक्सिको
चांदी (Silver) पेरू, पोलैंड, चिली
जस्ता (Zinc) आस्ट्रेलिया, चीन, पेरू
टंगस्टन (Tungsten) चीन, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका
तांबा या ताम्र (Copper) चिली, पेरू, आस्ट्रेलिया
निकेल (Nickel) आस्ट्रेलिया, न्यू कैल्डोनिया, ब्राजील
पेट्रोलियम (Petroleum) सऊदी अरब, वेनेजुएला, ईरान
प्राकृतिक गैस (Natural Gas) रूस, ईरान, कतर
प्लेटिनम (Platinum) दक्षिण अफ्रीका, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका
बॉक्साइट (Bauxite) गिनी, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील
मैंगनीज (Manganese) दक्षिण अफ्रीका, यूक्रेन, ब्राजील
मैग्नेसाइट (Magnesite) रूस, चीन, उत्तर कोरिया
यूरेनियम (Uranium) ऑस्ट्रेलिया, कजाख्तान, कनाडा
लौह अयस्क (Iron Ores) आस्ट्रेलिया, ब्राजील, रूस
सीसा (Lead) आस्ट्रेलिया, चीन, रूस
सोना (Gold) आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, रूस
हीरा (Diamond) कांगो, बोत्सवाना, आस्ट्रेलिया

इन्हें भी पढे: विश्व में दुग्ध उत्पादन में अग्रणी देशो के नाम

The post विश्व के प्रमुख खनिज एवं सर्वाधिक उत्पादक देशों के नाम की सूची appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).


भारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूची 2018 उनके नाम एवं कार्यकाल के साथ

$
0
0
भारत के वर्तमान राज्यपाल 2018 | Current Governors of Indian States 2018 in Hindi

भारत के सभी राज्यों के वर्तमान राज्यपाल एवं उप-राज्यपाल 2018: (Current Governors of Indian States 2018 in Hindi)

राज्यपाल किसे कहते है?

भारत गणराज्य में राज्यपाल 29 राज्यों में राज्य प्रमुख का संवैधानिक पद होता है। राज्यपाल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति 5 वर्ष के लिए करते हैं और वे राष्ट्रपति की मर्जी पर पद पर रहते हैं। राज्यपाल राज्य सरकार का विधित मुखिया होता है जिसकी कार्यकारी कार्रवाई राज्यपाल के नाम पर सम्पन्न होती है।

भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 30 सितम्बर 2017 को देश के 5 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की थी। जिसमें मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और बिहार शामिल थे। इसके अलावा अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल को भी बदला गया था। इसके बाद रामनाथ कोविंद ने 25 मई 2018 को पुनः देश के दो राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की, जिन दो राज्यों के राज्यपालों (गवर्नरों) को बदला गया था, उनमें ओडिशा और मिजोरम शामिल थे। प्रोफेसर गणेशी लाल को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था और के. राजशेखरन को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

22 अगस्त 2018 को एक फिर भारतीय राष्ट्रपति द्वारा देश के सात राज्‍यों के राज्‍यपाल (गवर्नर) को बदल दिया गया है, जिसमें बिहार, हरियाणा, जम्‍मू कश्‍मीर, त्रिपुरा, उत्‍तराखंड, मेघालय और सिक्किम शामिल है। बिहार के वर्तमान राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक को जम्‍मू-कश्‍मीर का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है, जबकि लालजी टंडन को अब बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। एसएन आर्या को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है जबकि कप्‍तान सिंह सोलंकी जोकि अब तक हरियाणा के राज्‍यपाल थे, उन्हें त्रिपुरा के नए राज्‍यपाल के रूप में चुना गया है। श्रीमती बेबी रानी मौर्या को उत्‍तराखंड का राज्‍यपाल बनाया गया है, इसके साथ ही मेघालय के राज्‍यपाल गंगा प्रसाद तबादला करके सिक्किम स्‍थानांतरित किया गया है और तथागत राय को मेघालय का राज्‍यपाल चुना गया है। आइये जानते है इन बदलावों के बाद कौन-सा व्यक्ति किस राज्य में राज्यपाल के पद पर कार्यरत है:-

सभी 29 भारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूची:

राज्य का नाम राज्यपाल का नाम पदग्रहण (कार्यकाल अवधि)
अरुणाचल प्रदेश ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा 03 अक्टूबर 2017
असम जगदीश मुखी 10 अक्टूबर 2017
आंध्र प्रदेश ई॰एस॰एल॰ नरसिंहन 28 दिसम्बर 2009
उत्तर प्रदेश राम नाईक 14 जुलाई 2014
उत्तराखंड रानी मौर्या 22 अगस्त 2018
ओडिशा प्रो. गणेशी लाल 25 मई 2018
कर्नाटक वजूभाई वाला 01 सितम्बर 2014
केरल पलनिस्वामी सदाशिवम 05 सितम्बर 2014
गुजरात ओम प्रकाश कोहली 16 जुलाई 2014
गोवा मृदुला सिन्हा 31 अगस्त 2014
छत्तीसगढ़ आनंदीबेन पटेल 15  अगस्त 2018
जम्मू और कश्मीर सत्‍यपाल मलिक 22 अगस्त 2018
झारखण्ड द्रौपदी मुर्मू 18 मई 2015
तमिलनाडु बनवारी लाल पुरोहित 06 अक्टूबर 2017
तेलंगाना ई॰एस॰एल॰ नरसिंहन (अतिरिक्त प्रभार) 02 जून 2014
त्रिपुरा कप्‍तान सिंह सोलंकी 22 अगस्त 2018
नागालैण्ड पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य 19 जुलाई 2014
पंजाब वी.पी. सिंह बदनोर 22 अगस्त, 2016
पश्चिम बंगाल केशरी नाथ त्रिपाठी 24 जुलाई 2014
बिहार लालजी टंडन 22 अगस्त 2018
मणिपुर जगदीश मुखी (अतिरिक्त प्रभार) 02 मई 2018
मध्य प्रदेश आनंदीबेन पटेल 23 जनवरी 2018
महाराष्ट्र चेन्नामनेनी विद्यासागर राव 30 अगस्त 2014
मिजोरम के. राजशेखरन 25 मई 2018
मेघालय तथागत राय 22 अगस्त 2018
राजस्थान कल्‍याण सिंह 04 सितम्बर 2014
सिक्किम गंगा प्रसाद 22 अगस्त 2018
हरियाणा एसएन आर्या 22 अगस्त 2018
हिमाचल प्रदेश आचार्य देव व्रत 12 अगस्त 2015

इन्हें भी पढे: भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों के नाम एवं उनकी राजनीतिक पार्टी

भारत के केन्द्रशासित प्रदेशों के वर्तमान प्रशासक और उप-राज्यपालों की सूची:-

केन्द्रशासित प्रदेश नाम पद ग्रहण(कार्यकाल अवधि)
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह (उपराज्यपाल) देवेंद्र कुमार जोशी 09 अक्टूबर 2017
चण्डीगढ़ (प्रशासक) वी.पी. सिंह बदनोर 22 अगस्त, 2016
दमन और दीव (प्रशासक) प्रफुल्ल पटेल 29 अगस्त, 2016
दादरा और नगर हवेली (प्रशासक) प्रफुल्ल पटेल 30 दिसम्बर, 2016
दिल्ली (उपराज्यपाल) अनिल बैजल 31 दिसम्बर, 2016
पुदुच्चेरी (उपराज्यपाल) किरन बेदी 29 मई, 2016
लक्षद्वीप (प्रशासक) फ़ारुक़ ख़ान 06 सितम्बर, 2016

अंतिम संशोधन: 13 अक्टूबर 2018

राज्यपाल के पद के लिए कौन-कौन सी योग्ताएं होनी चाहिए?

अनुच्छेद 157 के अनुसार राज्यपाल पद पर नियुक्त किये जाने वाले व्यक्ति में निम्नलिखित योग्यताओं का होना अनिवार्य है:-

  • वह भारत का नागरिक हो।
  • वह 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो।
  • वह राज्य सरकार या केन्द्र सरकार या इन राज्यों के नियंत्रण के अधीन किसी सार्वजनिक उपक्रम में लाभ के पद पर न हो
  • वह राज्य विधानसभा का सदस्य चुने जाने के योग्य हो।

राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?

संविधान के अनुच्छेद 155 के अनुसार- राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा प्रत्यक्ष रूप से की जाएगी, किन्तु वास्तव में राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा भारत के प्रधानमंत्री की सिफ़ारिश पर की जाती है। राज्यपाल की नियुक्ति के सम्बन्ध में निम्न दो प्रकार की प्रथाएँ बन गयी थीं:-

  • किसी व्यक्ति को उस राज्य का राज्यपाल नहीं नियुक्त किया जाएगा, जिसका वह निवासी है।
  • राज्यपाल की नियुक्ति से पहले सम्बन्धित राज्य के मुख्यमंत्री से विचार विमर्श किया जाएगा।

यह प्रथा 1950 से 1967 तक अपनायी गयी, लेकिन 1967 के चुनावों में जब कुछ राज्यों में गैर कांग्रेसी सरकारों का गठन हुआ, तब दूसरी प्रथा को समाप्त कर दिया गया और मुख्यमंत्री से विचार विमर्श किए बिना राज्यपाल की नियुक्ति की जाने लगी।

राज्यपाल की उन्मुक्तियाँ तथा विशेषाधिकार:

राज्यपाल को निम्नलिखित विशेषाधिकार तथा उन्मुक्तियाँ प्राप्त हैं:-

  • राज्यपाल अपने पद की शक्तियों के प्रयोग तथा कर्तव्यों के पालन के लिए किसी न्यायालय के प्रति उत्तरदायी नहीं है।
  • राज्यपाल की पदावधि के दौरान उसके विरुद्ध किसी भी न्यायालय में किसी भी प्रकार की आपराधिक कार्यवाही प्रारम्भ नहीं की जा सकती।
  • जब राज्यपाल पद पर आरूढ़ हो, तब उसकी गिरफ्तारी या कारावास के लिए किसी भी न्यायालय से कोई आदेशिका जारी नहीं की जा सकती।
  • राज्यपाल का पद ग्रहण करने से पूर्व या पश्चात उसके द्वारा व्यक्तिगत क्षमता में किये गये कार्य के सम्बन्ध में कोई सिविल कार्यवाही करने के पहले उसे दो मास पूर्व सूचना देनी पड़ती है।

The post भारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूची 2018 उनके नाम एवं कार्यकाल के साथ appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

भारत और विश्व में दिए जाने वाले प्रमुख पुरस्कारों व सम्मानों के नाम एवं उनके क्षेत्र की सूची

$
0
0
विश्व के प्रमुख पुरस्कार व सम्मान और उनके क्षेत्र | Major Awards of World in Hindi

विश्व के प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान:  (World’s Major Awards and their fields in Hindi)

भारत और विश्व के प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान:

यहां विश्व के प्रमुख पुरस्कारो व सम्मानों एवं उनके क्षेत्र की सूची दी गयी है। इन पुरस्कारो व सम्मानों को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों जैसे:- खेल, राजनीति, संगीत, कला, कृषि, फिल्म, साहित्य, विज्ञान, अर्थशास्त्र, पत्रकारिता में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए दिया जाता है। विश्व के प्रमुख पुरस्कार व सम्मान एवं उनके क्षेत्र के आधार पर हर परीक्षा में कुछ प्रश्न अवश्य पूछे जाते है, इसलिए यह आपकी सभी प्रकार की परीक्षा की तैयारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आइये जाने विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में दिए जाने वाले प्रमुख पुरस्कार व सम्मान के बारे में:-

विश्व के प्रमुख सम्मान और पुरस्कारों की सूची:

पुरस्कार/सम्मान संबंधित क्षेत्र
नोबेल पुरस्कार साहित्य, भौतिकी, रसायन, शांति, चिकित्सा (1901 ई० से) तथा अर्थशास्त्र (1969 ई० से)
ऑस्कर पुरस्कार फिल्म क्षेत्र में (1929 ई० से
भारत रत्न कला, साहित्य, विज्ञान में विशिष्ट सेवा एवं जनसेवा के लिए
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार फिल्म क्षेत्र में
पुलित्जर पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में
बुकर पुरस्कार अंग्रेजी साहित्य के क्षेत्र में
ज्ञानपीठ पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में
ग्रैमी पुरस्कार संगीत के क्षेत्र में
अर्जुन पुरस्कार खेल के क्षेत्र में
द्रोणाचार्य पुरस्कार खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में
बोरलॉग पुरस्कार कृषि के क्षेत्र में
शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार विज्ञान के क्षेत्र में
धनवन्तरि पुरस्कार चिकित्सा के क्षेत्र में
वाचस्पति पुरस्कार संस्कृत साहित्य के क्षेत्र में
ध्यानचंद पुरस्कार खेल में जीवन भर की उपलब्धि
कलिंग पुरस्कार विज्ञान के क्षेत्र में
कबीर पुरस्कार सामाजिक सदभाव के क्षेत्र में
व्यास सम्मान साहित्य के क्षेत्र में
रामनाथ गोयनका पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में
मूर्तिदेवी पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में
केदार सम्मान साहित्य के क्षेत्र में
अशोक चक्र (पदक) वीरता के क्षेत्र में
भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा अवार्ड) फिल्म जगत के क्षेत्र में
गोल्डन ग्लोब पुरस्कार (अवार्ड) फिल्म जगत के क्षेत्र में
सरस्वती सम्मान साहित्य के क्षेत्र में
भारत भारती पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में
बिहारी पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में
गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार हिंदी पत्रकारिता और रचनात्मक साहित्य के क्षेत्र में
पाली उमरीगर पुरस्कार खेल के क्षेत्र में बीसीसीआई द्वारा साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाता है।
दिलीप सरदेसाई पुरस्कार खेल के क्षेत्र में
प्रित्जकर पुरस्कार (आर्किटेक्चर का नोबल) वास्तुकला (आर्किटेक्चर) के क्षेत्र में
चमेली देवी जैन पुरस्कार महिला पत्रकारिता के क्षेत्र में
नारी शक्ति पुरस्कार (महिला शक्ति पुरस्कार) महिला सक्रियता (व्यक्तिगत) के क्षेत्र में
राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार खेल के क्षेत्र में
परमवीर चक्र वीरता के क्षेत्र में
एकलव्य पुरस्कार खेल के क्षेत्र में

इन्हें भी पढे: विश्व के प्रमुख देश और उनके सर्वोच्च सम्मान

The post भारत और विश्व में दिए जाने वाले प्रमुख पुरस्कारों व सम्मानों के नाम एवं उनके क्षेत्र की सूची appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

भारत और विश्व के महत्वपूर्ण कार्यालयों/कंपनियों और संगठनों के प्रमुखों के नाम 2018

$
0
0
वर्तमान में कौन क्या है 2018, भारत और विश्व | Latest Who is Who 2018 in Hindi

नवीनतम कौन क्या है 2018: (Latest Who is Who 2018 in India and World in Hindi)

इस पोस्ट में आप भारत और विश्व के महत्वपूर्ण कार्यालयों/कंपनियों और संगठनों के प्रमुखों के बारे में नवीनतम जानकारी प्राप्त करेंगे। वर्तमान में महत्वपूर्ण कार्यालयों/कंपनियों और संगठनों के प्रमुखों के आधार पर हर परीक्षा में दो या तीन प्रश्न अवश्य पूछे जाते है।

इस तरह के सवाल कौन क्या है की श्रेणी में आते हैं। महत्वपूर्ण व्यक्तियों और उनके पद बदलते रहते हैं, तो यह पोस्ट अपने आप को देश और दुनिया के मुख्य संगठनों या कार्यालयों के क्षेत्र की नवीनतम जानकारी से अवगत रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह आपकी सभी प्रकार की सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं विशेषकर बैंक पीओ व क्लर्क, यूपीएससीएसएससीआईएएस, पीसीएस, केट, भारतीय रेलवे, गेट आदि के लिए अत्यंत उपयोगी है। आइये जाने वर्तमान में भारत और विश्व में कौन क्या है 2018?

नवीनतम कौन क्या है 2018 की सूची (Latest Who is Who 2018 in Hindi):

पद/कार्यालय/संगठन का नाम व्यक्ति का नाम
भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद (25 जुलाई 2017)
भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (05 अगस्त 2017)
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी
लोक सभा अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा महाजन
राज्य सभा के उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह (09 अगस्त 2018)
लोकसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. एम. थम्बीदुरई
विपक्ष के नेता (राज्य सभा) गुलाम नबी आजाद
नीति आयोग के उपाध्यक्ष (वाइस चेयरमैन) डॉ. राजीव कुमार (सितम्बर 2017)
मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत (23 जनवरी 2018)
चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा
चुनाव आयुक्त अशोक लवासा (21 जनवरी 2018)
चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एच. एल. दत्तु (29 फरवरी 2016)
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) राजीव महर्षि (24 सि‍तम्‍बर 2017)
पिछड़ा वर्ग के लिए राष्ट्रीय आयोग, अध्यक्ष जस्टिस वंगाला ऐशवारया
दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य कुमार पटनायक
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष विनय मित्तल (22 जनवरी, 2018)
राष्ट्रीय किसान आयोग (एनसीएफ) के अध्यक्ष डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन
मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) आर. के. माथुर
एस.एस.सी के अध्यक्ष श्री असीम खुराना
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, अध्यक्ष श्री मुकेश अंबानी
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान की परिषद, महानिदेशक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन
भारत की महापंजीयक और जनगणना आयुक्त श्री शैलेश
21वें विधि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बलबीर सिंह चौहान
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर श्री उर्जित पटेल
प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (आंतरिक सुरक्षा) श्री अजीत डोभाल

इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग, अध्यक्ष डॉ. बी.एन. सुरेश
ऑडिट ब्यूरो सर्कुलेशन (एबीसी), अध्यक्ष शशिधर सिन्हा
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष सुशील चंद्रा (01 नवम्बर 2016)
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी), अध्यक्ष अजय त्‍यागी
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक पीपी मल्होत्रा (अप्रैल 2018)
राष्ट्रीय महिला आयोग, अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम
लोक वित्त एवं नीति के राष्ट्रीय संस्थान (एनआईपीएफपी), अध्यक्ष डॉ. विजय केलकर लक्ष्मण
प्रसार भारती (ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया) के अध्यक्ष ए. सूर्य प्रकाश (दिसम्बर 2017)
भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के सभापति अनुपम खेर (11 अक्टूबर 2017)
निवेश आयोग, अध्यक्ष श्री रतन टाटा
संयुक्त राष्ट्र, उपमहासचिव जेन एलिअसन
विश्व बैंक के अध्यक्ष डॉ. जिम योंग किम
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ), प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लैगार्डे (05 जुलाई 2011)
एशियाई रग्बी के अध्यक्ष आगा हुसैन (नवम्बर 2017)
यूनेस्को की महानिदेशक (प्रमुख) ऑद्रे अजोले (नवम्बर 2017)
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेडरोस अदानाम गिबेरेसस
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के महानिदेशक गाए राइडर
युक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपात कोष (यूनिसेफ) के कार्यकारी निदेशक अन्थोनी लेक
संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन व्यापार पर और विकास (अंकटाड), महासचिव श्री मुखिसा किचयी
आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) के महासचिव जोस एंजेल गुर्रिया
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायमूर्ति रोनी इब्राहीम
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष ताकेहिको  नाकाओ
अफ्रीकी विकास बैंक के अध्यक्ष एकिनवुमी अदेसिना
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थामस बाक
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा (15 दिसम्बर 2017)
राष्ट्रमंडल के महासचिव माननीय पेट्रीसिया
विश्व व्यापार संगठन निर्देशक-जनरल रॉबर्टो एजेवेडो
मानवाधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायोग के उच्चायुक्त ज़ेईड राड अल हुसैन
यूरोपीय परिषद के राष्ट्रपति डोनाल्ड टस्क
खाड़ी सहयोग परिषद के महासचिव अब्दुल्लतीफ बिन राशिद अल-जायनी
इस्लामिक सहयोग संगठन के महासचिव डॉ.यूसुफ बिन अहमद अल-ओथिमीन
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग
आसियान के महासचिव ली लुओंग मिन्ह
सार्क के महासचिव अमजद हुसैन बी. सियाल (01 मार्च, 2017)
भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएलएफ) के अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रसाद वैश्य (नवम्बर 2017)
नासा के चीफ (यूएसए) जिम ब्रेंडेन्सटाइन (Jim Bridenstine)
राज्य सभा के महासचिव श्री दीपक वर्मा (01 सितम्बर 2017)
लोकसभा के महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव (01 दिसम्बर 2017)
इंटेलिजेंस (खुफिया) ब्यूरो (आईबी) के चीफ राजीव जैन (जनवरी 2017)
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई),  निदेशक श्री आलोक कुमार वर्मा
रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) निदेशक अनिल धस्माना (01 जनवरी 2017)
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक राजीव राय भटनागर
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक श्री राजेश रंजन (11 अप्रैल, 2018)
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के महानिदेशक श्री अरुण कुमार (29 सितम्बर 2018)
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक श्री आर. के. पचनंदा
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रोफेसर धीरेंद्र पाल सिंह (22 दिसंबर, 2017)
रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार श्री जी. एस. रेड्डी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन (अध्यक्ष) श्री सिवन के (10 जनवरी 2018)
परमाणु ऊर्जा विभाग के अध्यक्ष और सचिव श्री के. एन. व्यास (20 सितम्बर 2018)
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सैयद ग़य्यूर-उल-हसन रिज़वी
राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रणब सेन
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक एस. एस. देसवाल (28 सितम्बर 2018)
फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग
इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के अध्यक्ष नंद कुमार साय
राष्ट्रीय ज्ञान आयोग के अध्यक्ष श्री सैम पित्रोदा
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया (31 मई, 2017)
राष्ट्रीय जांच एजेंसी या नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक श्री वाईसी मोदी (18 सितम्बर 2017)
भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक राजेंद्र सिंह
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यवाहक अध्यक्ष सी. के. खन्ना
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा (28 अगस्त 2017)
भारत के महा अधिवक्ता (सॉलिसिटर जनरल) श्री तुषार मेहता (10 अक्टूबर 2018)
संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष श्री शेखर सेन
वाणिज्य इंटरनेशनल चैंबर (आईसीसी) भारत के अध्यक्ष श्री सुनील भारती मित्तल
भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचैम) के महासचिव उदय कुमार वर्मा (23 अगस्त 2018)
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष डॉ. नौशाद फोर्ब्स
भारतीय सेना के अध्‍यक्ष (प्रमुख) जनरल बिपिन रावत (31 दिसम्बर, 2016)
भारतीय नौसेना के अध्‍यक्ष (प्रमुख) एडमिरल सुनील लांबा (31 मई 2016)
भारतीय वायुसेना के अध्‍यक्ष (प्रमुख) एअर मार्शल बी.एस. धनोआ (31 दिसम्बर, 2016)
भारत के महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल) श्री के. के. वेणुगोपाल (03 जुलाई, 2017)
बाल अधिकार के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष सुश्री स्तुति कक्कड़
14वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. वाई. वी. रेड्डी
15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन. के. सिंह (27 नवम्बर 2017)
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के अध्यक्ष एन. रवि (अक्टूबर 2018)
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक श्री रजनीकांत मिश्रा (28 सितम्बर 2018)
संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूपीपी) के कार्यकारी निदेशक डेविड बिस्ले
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अध्यक्ष श्री जे सत्यनारायण
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) बोर्ड के अध्यक्ष श्री डी.एस. मिश्रा
पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. एम. सी. बोरवांकर
भारतीय विदेश सचिव श्री विजय केशव गोखले (29 जनवरी 2018)
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के महानिदेशक राकेश भारती मित्तल (16 अप्रैल 2018)
नीति आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी
नीति आयोग के सीईओ श्री अमिताभ कांत
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार सीकरी
भारतीय चैंबर के वाणिज्य एवं उद्योग (फिक्की) के अध्यक्ष श्री दिलीप चिनॉय (17 अप्रैल 2018)
राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) के अध्यक्ष जस्टिस डी.के. जैन
राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पी. मधुसूदन
वित्तीय योजना मानक बोर्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बी एन श्रीकृष्णा
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार (27 जून, 2017)
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अध्यक्ष डॉ. गुरुप्रसाद महापात्र
बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) के अध्यक्ष सुभाष चंद्र खूंटिया (मई 2018)
अंतरराष्ट्रीय उर्वरक संघ (आईएफए) का अध्यक्ष राकेश कपूर
भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) के अध्यक्ष श्री बी. एस. नकई
भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) के अध्यक्ष उमंग नरूला
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री योगेन्द्र त्रिपाठी
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के अध्यक्ष श्री वी. के. शर्मा
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के अध्यक्ष श्री डी. के. सर्राफ (दिसम्बर 2017)
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अध्यक्ष राम सेवक शर्मा (अगस्त 2018)
भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री एल. सी. गोयल
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री अनुपम श्रीवास्तव
तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री शशि शंकर (01 अक्टूबर, 2017)
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी (23 सितम्बर 2018)
भारतीय महिला बैंक के कार्यकारी निदेशक सुश्री एस. एम. स्वाति
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष (चेयरमैन) शशांक मनोहर
पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री राजीव शर्मा (01 अक्टूबर 2016)
रेलवे बोर्ड के चेयरमेन श्री अश्वनी लोहानी (24 अगस्त 2017)
केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड या भारतीय सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी
राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (एनआरडीसी) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. हनुमांथू पुरुषोतम
केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) श्री के. वी. चौधरी
रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (डीआरडीओ) के अध्यक्ष व सचिव जी सतीश रेड्डी (अगस्त 2018)

राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के निदेशक इश कुमार (जनवरी 2017)
फीफा अध्यक्ष गिआनी इन्फैनटिनों
नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के महानिदेशक श्री कुमार राजेश चंद्र
भारतीय मर्चेंट चैंबर (आईएमसी) के अध्यक्ष सुश्री राधिका नाथ
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (एनएसई) के अध्यक्ष श्री अशोक चावला
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के अध्यक्ष डॉ. हर्ष कुमार भानवाला
भारतीय निर्यातकों के संगठन संघ (एफआईईओ) के अध्यक्ष एस. सी. रल्हन
भारत की औद्योगिक वित्त निगम (आईएफसीआई) के अध्यक्ष श्री एस.वी. रंगनाथ
सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम्स (सीबीईसी) के अध्यक्ष नजीब शाह
परमाणु ऊर्जा निगम ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस. के. शर्मा
राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ. बुद्ध रश्मि मणि
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अध्यक्ष अनीता करवाल (31 अगस्त 2017)
खेल प्राधिकरण ऑफ इंडिया (साई) के डायरेक्टर जनरल श्री इंजेती श्रीनिवास
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक श्री ओ. पी. सिंह
संयुक्त राष्ट्र संगठन (संयुक्त राष्ट्र संघ) के महासचिव एंटोनी गुटरेज़
ब्रिक्स के नए विकास बैंक के अध्यक्ष के.वी. कामथ

इन्हें भी पढे: भारत के उच्च न्यायालयों के नाम, स्थापना वर्ष और उनका स्थान

नोट: प्रिय पाठकगण यदि आपको इस पोस्ट में कंही भी कोई त्रुटि (गलती) दिखाई दे, तो कृपया हमे कमेंट के माध्यम से उस गलती से अवगत कराएं, हम उसको जल्दी से जल्दी ठीक (सही) करने का प्रयास करेंगे।

The post भारत और विश्व के महत्वपूर्ण कार्यालयों/कंपनियों और संगठनों के प्रमुखों के नाम 2018 appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाजों के नाम और उनके देश की सूची

$
0
0
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले टॉप 10 खिलाडियों की सूची

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाडी: (List of top 10 batsmen to score most centuries in ODI Cricket in Hindi)

एकदिवसीय क्रिकेट का इतिहास:

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट की शुरुआत 05 जनवरी 1971 को हुई थी। वनडे क्रिकेट का पहला मैच  मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुआ था। एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों को “लिमिटेड ओवर इंटरनेशनल (एलओआई)” भी कहा जाता है, क्योंकि राष्ट्रीय टीमों के बीच सीमित ओवर के क्रिकेट मैच खेले जाते हैं। यह खेल मूल रूप से इंग्लैंड में विकसित हुआ था, जो अब दुनिया के कई देशों में खेला जाता है। जैसा की नाम से ही पता चल जाता है कि वनडे क्रिकेट का प्रारूप एक दिन का होता है, जिसमें दो राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के बीच प्रति टीम 50 ओवर की प्रतियोगिता होती हैं। अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में दोनों ही टीमों को एक-एक बार गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी का मौक़ा मिलता है।

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट खेलने वाले देश:

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टीमों का एक दिवसीय दर्जा निर्धारित करती है। टेस्ट खेलने वाले 12 देशों को स्थायी एक दिवसीय दर्जा हासिल है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा अस्थायी रूप से अन्य टीमों को एक दिवसीय दर्जा देती है। नीचे एक दिवसीय (वनडे) क्रिकेट खेलने वाले देशों की सूची नीचे दी गई है:

एक दिवसीय (वनडे) क्रिकेट खेलने वाले देशों की सूची:

  • ऑस्ट्रेलिया (05 जनवरी 1971)
  • इंग्लैण्ड (05 जनवरी 1971)
  • न्यूज़ीलैंड (11 फ़रवरी 1973)
  • पाकिस्तान (11 फ़रवरी 1973)
  • वेस्टइंडीज़ (5 सितंबर 1973)
  • भारत (13 जुलाई 1974)
  • श्रीलंका (07 जून 1975)
  • ज़िम्बाब्वे (09 जून 1983)
  • बांग्लादेश (31 मार्च 1986)
  • दक्षिण अफ़्रीका (10 नवम्बर 1991)
  • आयरलैंड
  • अफ़ग़ानिस्तान

एक दिवसीय (वनडे) क्रिकेट के बारे में रोचक तथ्य: (Interesting Facts About ODI Cricket in Hindi)

  • एक दिवसीय मैचों में सर्वाधिक 49 शतक व 96 अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय खिलाडी सचिन तेंदुलकर  के नाम है।
  • पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर के नाम एक दिवसीय मैचों में सर्वाधिक रन का भी रिकॉर्ड है। उन्होनें 463 मैंचो में 44.83 की औसत के साथ कुल 18426  रन बनाये है।
  • सचिन तेंदुलकर वनडे मैच में दोहरा शतक बनाने वाले प्रथम पुरुष खिलाड़ी हैं, यह उपलब्धि उन्होनें 24 फ़रवरी 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हासिल की थी।
  • वनडे मैचों में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है। उन्होंने 04 जुलाई 2006 को एमस्टलवीन में नीदरलैंड के विरुद्ध  नौ विकेट पर 443 रन बनाये थे।
  • वनडे मैचों में एक पारी में सबसे कम रन बनाने का रिकॉर्ड ज़िम्बाब्वे के नाम है। ज़िम्बाब्वे की पूरी टीम 2004 में श्रीलंका के विरुद्ध मात्र 35 रनों पर आल आउट हो गयी थी।
  • एक वनडे मैच में दोनों टीमों द्वारा बनाई गई सर्वाधिक रन संख्या 872 है। साल 2006 में जोहांसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में यह रिकॉर्ड बना था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में चार विकेट पर 434 रन बनाए थे और दक्षिण अफ्रीका ने एक गेंद शेष रहते नौ विकेटों के नुकसान पर 438 रन बनाकर जीत मैच लिया था।
  • वनडे मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के गेंदबाज चमिंडा वास के नाम है। उन्होंने साल 2001-02 में जिम्बाब्वे के विरुद्ध 19 रन पर 8 विकेट हासिल किये थे। चमिंडा वास एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 08 विकेट लेने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं।
  • मुथैया मुरलीधरन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) मैचों में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम 341 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) मैचों में कुल 519 विकेट है।
  • एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डी विलियर्स के नाम है। उन्होंने 18 जनवरी 2015 को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मात्र 44 गेंद में 149 रनों की पारी खेलकर वनडे इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया था।
  • भारतीय खिलाडी रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने नवम्बर 2014 में श्रीलंका के विरुद्ध कोलकाता के ईडन गार्डन में महज 173 गेंदों पर 33 चौके और 9 छक्को की मदद से 264 रनों की पारी खेली थी, जो एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर है।
  • रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक लगाने वाले पहले विश्व के पहले बल्लेबाज है। रोहित ने नवम्बर 2014 में श्रीलंका के विरुद्ध 264 रन, नवम्बर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 209 रन और 13 दिसम्बर 2017 को श्रीलंका के विरुद्ध 208 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

एक दिवसीय (वनडे) क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाडी:

क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय खिलाडी सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट में कई बड़े-2 रिकार्ड्स कायम किए है, जिनको तोड़ने के लिए कई वर्षो तक खिलाडियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में पहले नंबर पर आते है। उन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में खेले गए 463 मैंचो में 44.83 की औसत के साथ 49 शतक लगाये है। उनके बाद दूसरा नंबर वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली का आता है, उनके नाम वनडे क्रिकेट में 35 शतक है। विराट कोहली वनडे क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से महज 16 शतक दूर है। विराट कोहली जिस तरह से वर्तमान समय में खेल रहे है, उनको देखकर लगता है कि वही एकलौते खिलाडी है जो सचिन तेंदुलकर द्वारा वनडे क्रिकेट में बनाये गए सबसे ज्यादा 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी रिकी पोंटिंग वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाडियों की सूची में तीसरे नंबर पर आते है, उनके नाम एकदिवसीय क्रिकेट में 42.03 की औसत के साथ कुल 30 शतक है। इस सूची की खास बात यह है कि इसमें नंबर 1, 2 और 10 नंबर पर दो भारतीय खिलाड़ियों का नाम है। आइये देखते है टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों में कौन-कौन शामिल है:-

एक दिवसीय (वनडे) क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले शीर्ष बल्लेबाजों की सूची:

खिलाडी का नाम कुल शतक देश
सचिन तेंदुलकर 49 भारत
विराट कोहली 35 भारत
रिकी पोंटिंग 30 ऑस्ट्रेलिया
सनथ जयसूर्या 28 श्रीलंका
हाशिम अमला 26 दक्षिण अफ्रीका
कुमार संगकारा 25 श्रीलंका
एबी डिविलियर्स 25 दक्षिण अफ्रीका
क्रिस गेल 22 वेस्टइंडीज
तिलकरत्ने दिलशान 22 श्रीलंका
सौरव गांगुली 22 भारत

इन्हें भी पढे: टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची

नोट: इस पोस्ट में अंतिम संशोधन 18 अक्टूबर 2018 को किया गया है।

The post एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाजों के नाम और उनके देश की सूची appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

भारत के प्रमुख व्यक्ति और उनके समाधि स्थलों की सूची

$
0
0

भारत के प्रमुख व्यक्ति और उनके समाधि स्थलों की सूची: (Crematorium of Famous Personalities of India in Hindi)

यहाँ आपको भारतीय इतिहास के प्रमुख व्यक्तियों के नाम और उनके समाधि स्थलों से सम्बंधित सामान्य ज्ञान जानकारी दी गयी है। भारत के प्रमुख व्यक्ति और उनके समाधि स्थलों के आधार पर हर परीक्षा में दो या तीन प्रश्न अवश्य पूछे जाते है। यह आपकी सभी प्रकार की सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं विशेषकर बैंक पीओ व क्लर्क, यूपीएससी, एसएससी, आईएएस, पीसीएस, केट, भारतीय रेलवे, गेट आदि के लिए अत्यंत उपयोगी है।

भारत के प्रमुख व्यक्ति और समाधि स्थलों की सूची:

व्यक्ति का नाम समाधि स्थल का नाम
इंदिरा गांधी (भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री) शक्ति स्थल
के. आर. नारायणन उदय भूमि
गुलजारीलाल नन्दा नारायण घाट
चौधरी चरण सिंह किसान घाट
जगजीवन राम समता स्थल
जवाहर लाल नेहरू शांति वन
ज्ञानी जैल सिंह एकता स्थल
डॉ॰ भीमराव आंबेडकर चैत्रा भूमि
डाँ. राजेन्द्र प्रसाद (भारत के पहले राष्ट्रपति) महाप्रयाण
महात्मा गांधी राजघाट
मोराजी देसाई अभय घाट
राजीव गांधी वीर भूमि
लाल बहादुर शास्त्री विजय घाट
शंकर दयाल शर्मा कर्म भूमि
अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रीय स्मृति स्थल

इन्हें भी पढ़े: भारतीय इतिहास के प्रसिद्ध व्यक्तियों के लोकप्रिय उपनाम

The post भारत के प्रमुख व्यक्ति और उनके समाधि स्थलों की सूची appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

भारत के नियंत्रक और महालेखा परिकक्षों के नाम एवं कार्यकाल की सूची (वर्ष 1948 से 2018 तक)

$
0
0
भारत के नियंत्रक और महालेखा परिकक्षों की सूची (1948-2018) | CAG of India in Hindi

भारत के नियंत्रक और महालेखा परिकक्षों के नाम एवं कार्यकाल: (List of Comptroller and Auditor General (CAG) of India)

Table of Content:

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) क्या होता है या किसे कहा जाता है?

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (‘कंट्रोलर एण्ड ऑडिटर जनरल’ अर्थात ‘कैग’) को आम तौर पर ‘कैग’ के नाम से जाना जाता है।भारतीय संविधान के अध्याय 5 द्वारा स्थापित एक प्राधिकारी है जो भारत सरकार तथा सभी प्रादेशिक सरकारों के आय-व्यय का लेखांकन करता है। वह सरकार के स्वामित्व वाली कम्पनियों का भी लेखांकन करता है। उसकी रिपोर्ट पर सार्वजनिक लेखा समितियाँ ध्यान देती है। नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक ही भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा का भी मुखिया होता है। यही संस्था सार्वजनिक धन की बरबादी के मामलों को समय-समय पर प्रकाश में लाती है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 148 से 151 में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की शक्तियों एवं कार्यों का वर्णन किया गया है। इस समय पूरे भारत की इस सार्वजनिक संस्था में 58,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक का कार्यालय 9 दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर नई दिल्ली में स्थित है

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य:

  • सीएजी की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है और इसे उसके पद से केवल उन्हीं आधारों पर हटाया जाएगा, जिस प्रकार से उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को हटाया जाता है।
  • सीएजी भारत सरकार और राज्य सरकार के व्यय के खातो की लेखा जांचना करने का उत्तरदायी होता है, कैग सुनिश्चित करता है की धन का विवेकपूर्ण ढंग से, विधि पूर्वक वैध साधनों के माध्यम से उपयोग किया गया है और वित्तीय अनियमित्ता की भी जांच करता है।
  • डा. भीमराव अंबेडकर के अनुसार, कैग भारतीय संविधान का चौथा स्तम्भ है, अन्य तीन हैं, सर्वोच्च न्यायालय, लोक सेवा आयोग, चुनाव आयोग।
  • सीएजी का कार्यकाल, वेतन और सेवानिवृत्त होने की आयु का निर्धारण संसद में पारित किये गए कानून के अनुसार किया जायेगा। सीएजी का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है और सेवानिवृत्त होने की आयु 65 वर्ष होती है।
  • सीएजी के हाथों में मामलो आने के बाद वह किसी अन्य सरकारी या सावर्जनिक पद को ग्रहण करने का अधिकारी नहीं होता है।
  • सीएजी के रूप में नियुक्त व्यक्ति तीसरी अनुसूची में दिए प्रयोजन के अनुसार, अपना कार्यभार सँभालने से पूर्व राष्ट्रपति के समक्ष शपथ लेते है।

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के कर्तव्य और शक्तियां:

अनुच्छेद 149 कैग के कर्तव्यों और शक्तियों को निर्धारित करने के लिए संसद को अधिकृत करता है। वह भारत के संचित निधि और प्रत्येक राज्य की संचित निधि तथा प्रत्येक संघ राज्य क्षेत्र की संचित निधि का ऑडिट (लेखा परीक्षा) करता है। इसी तरह, प्रत्येक राज्य और भारत की आकस्मिकता निधि के व्यय का ऑडिट करता है। वह अपनी सुनिश्चितता हेतु प्रत्येक राज्य तथा केंद्र की प्राप्तियों और व्यय ऑडिट करता है। तथा नियम और प्रक्रियाएं जिनकी रचना अनियमित खर्च की प्रभावी परीक्षा निश्चित करने के लिए हुई है।

कैग निम्नलिखित के व्यय और प्राप्तियों का ऑडिट करता है:-

  • सरकारी कम्पनी।
  • केंद्र तथा राज्य के राजस्व से वित्तपोषित सभी संस्थाएं और प्रशासन।
  • कानून के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर, अन्य संस्थाएं।
  • वह राष्ट्रपति अथवा राज्यपाल के अनुरोध पर अन्य किसी संस्था के खाते का ऑडिट(लेखा परीक्षा) करता है।
  • वह केंद्र के खातों की रिपोर्ट राष्ट्रपति को जमा करता है जो उसे संसद के सामने प्रस्तुत करते हैं।

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक 2018:

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि को भारत का अगला नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) नियुक्त किया गया है। राजीव महर्षि ने 24 सि‍तम्‍बर 2017 को भारत के 13वें नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में शपथ ली। उनका कार्यकाल दो साल का होगा। उन्होंने पूर्व कैग शशिकांत शर्मा की जगह ली है, उनकी नियुक्ति 23 मई 2013 को पूर्व भारतीय राष्‍ट्रपति‍ श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा की गई थी। वी. नरहरि राव सन 1948 में भारत के पहले नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) बने थे।

भारतीय नियंत्रक और महालेखा परिकक्षों की सूची:

नाम कार्यकाल अवधि (कब से कब तक)
वी. नाराहरी राव 1948-1954
ए. के. चंदा 1954-1960
ए. के. रॉय 1960-1966
एस. रंगनाथन 1966-1972
ए. बख्शी 1972-1978
ज्ञान प्रकाश 1978-1984
टी. एन. चतुर्वेदी 1984-1990
सी. जी. सोमिया 1990-1996
वी. के. शुंगलू 1996-2002
वी.एन. कौल 2002-2008
विनोदराई 2008-2013
शशिकांत शर्मा 2013-2017
राजीव महर्षि 24 सि‍तम्‍बर 2017-वर्तमान

यह भी पढ़े: सीबीआई के निदेशकों की सूची (1963 से अब तक)

The post भारत के नियंत्रक और महालेखा परिकक्षों के नाम एवं कार्यकाल की सूची (वर्ष 1948 से 2018 तक) appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो का इतिहास और सीबीआई निदेशकों की सूची (1963-2018)

$
0
0

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का इतिहास और सीबीआई निदेशकों की सूची: (List of CBI Directors in Hindi)

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) सामान्य ज्ञान:

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) या ‘सीबीआई’ भारत सरकार की प्रमुख जाँच एजेन्सी है। यह आपराधिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हुए भिन्न-भिन्न प्रकार के मामलों की जाँच करने के लिये लगायी जाती है। सीबीआई कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अधीन कार्य करती है। यद्यपि इसका संगठन फेडरल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन से मिलता-जुलता है किन्तु इसके अधिकार एवं कार्य-क्षेत्र एफ़बीआई की तुलना में बहुत सीमित हैं। इसके अधिकार एवं कार्य दिल्ली विशेष पुलिस संस्थान अधिनियम, 1946 से परिभाषित हैं। भारत के लिये सीबीआई ही इन्टरपोल की आधिकारिक इकाई है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के वर्तमान अंतरिम निदेशक एम. नागेश्वर राव है। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के संस्थापक एवं प्रथम निदेशक डी. पी. कोहली थे, जिन्होंने 01 अप्रैल, 1963 से 31 मई, 1968 तक कार्यभार संभाला था।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो का इतिहास:

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, जिसकी स्थापना वर्ष 1941 में भारत सरकार द्वारा विशेष पुलिस स्थापना (एसपीई) के तहत की गई थी, अपने गठन के उद्देश्य की ओर अग्रसर है। उस समय एसपीई का मुख्य कार्य दूसरे विश्व युद्ध के दौरान भारत के युद्ध तथा आपूर्ति विभाग में लेन-देन में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामलों की जांच-पड़ताल करना था। एसपीई युद्ध विभाग के देख-रेख में था। यहां तक कि युद्ध के समाप्त होने तक की केन्द्रीय सरकार द्वारा कर्मचारियों से संबंधित रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करने के लिए एक केन्द्रीय सरकार की जांच एजेंसी की जरूरत महसूस की गई थी। इसलिए, 1946 में दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम को लागू किया गया। यह अधिनियम एसपीई के अधीक्षण को गृह विभाग को हस्तांतरित करता है और इसके कार्यों के परिधि को बढ़ाकर भारत सरकार के सभी विभागों को करता है। एसपीई का कार्यक्षेत्र सभी संघ शासित राज्यों को शामिल करता है और राज्य सरकार की सहमति से राज्य में इसे लागू किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़े: नवीनतम कौन क्या है 2018 की सूची

सीबीआई से जुड़ी ताजा खबर:

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में लग रहे रिश्वत लेने के मामले में मचे घमासान के बीच 23 अक्टूबर 2018 एक अहम फैसला हुआ है। सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना दोनों को छुट्टी पर भेज दिया गया है। वहीं ज्वाइंट डायरेक्टर एम नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक बनाया गया है। अग्रिम आदेशों तक अब सीबीआई का संचालन एम नागेश्वर राव करेंगे। एम. नागेश्वर राव तेलंगाना के वारंगल जिले के रहने वाले हैं। वह 1986 बैच के ओडिशा कैडर से हैं।

वर्ष 1963 से अब तक बने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशकों की सूची:

नाम पद ग्रहण पद विमुक्ति
डी. पी. कोहली 01 अप्रैल, 1963 31 मई, 1968
एफ. वी. अरूल 31 मई 1968 06 मई 1971
डी. सेन 6 मई 1971 29 मार्च 1977
एस. एन. माथुर 29 मार्च 1977 02 मई 1977
सी. वी. नरसिम्हन 02 मई 1977 25 नवम्बर 1977
जॉन लोब 25 नवम्बर 1977 30 जून 1979
आर. डी. सिंह 30 जून 1979 24 जनवरी 1980
जे. एस. बावा 24 जनवरी 1980 28 फ़रवरी 1985
एम. जी. कातरे 28 फ़रवरी 1985 31 अक्टूबर 1989
ए. पी. मुखर्जी 31 अक्टूबर 1989 11 जनवरी 1990
आर. शेखर 11 जनवरी 1990 14 दिसम्बर 1990
विजय करन 14 दिसम्बर 1990 01 जून 1992
एस. के. दत्ता 01 जून 1992 31 जुलाई 1993
के. विजय रामा राव 31 जुलाई 1993 31 जुलाई 1996
जोगिंदर सिंह 31 जुलाई 1996 30 जून 1997
आर. सी. शर्मा 30 जून 1997 31 जनवरी 1998
डी. आर. कार्तिकेयन 31 जनवरी 1998 31 मार्च 1998
डॉ. टी. एन. मिश्रा 31 मार्च 1998 04 जनवरी 1999
डॉ. आर. के. राघवन 04 जनवरी 1999 30 अप्रैल 2001
पी. सी. शर्मा 30 अप्रैल 2001 06 दिसम्बर 2003
यू. एस. मिश्रा 06 दिसम्बर 2003 06 दिसम्बर 2005
विजय शंकर 12 दिसम्बर 2005 31 जुलाई 2008
अश्विनी कुमार 02 अगस्त 2008 30 नवम्बर 2010
ए. पी. सिंह 30 नवम्बर, 2010 30 नवम्बर, 2012
अनिल कुमार सिन्हा 01 दिसम्बर, 2012 19 जनवरी 2017
आलोक कुमार वर्मा 19 जनवरी 2017 23 अक्टूबर 2018
एम. नागेश्वर राव (अंतरिम निदेशक) 23 अक्टूबर 2018 से अब तक

यह भी पढ़े: वर्ष 1978 से अब तक बने दिल्ली पुलिस आयुक्तों की सूची

The post केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो का इतिहास और सीबीआई निदेशकों की सूची (1963-2018) appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).


एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची

$
0
0
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची | List of top 10 players who make fastest 10000 runs in odi cricket in hindi.

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज: List of Top 10 batsmen to make fastest 10000 runs in ODI cricket in Hindi)

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया में स्थित विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मध्य 05 जनवरी 1971 को खेला गया था। जब वनडे क्रिकेट की शुरुआत हुई थी, तब से लेकर अब तक क्रिकेट के इस प्रारूप में ढेरों कीर्तिमान रचे जा चुके हैं। इस प्रारूप ने विश्व को बहुत से बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने इस खेल को दुनियाभर में लोकप्रिय बनाया है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 24 अक्टूबर 2018 को विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने 10000 वनडे रन पूरे करने का एक ओर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। इसके साथ ही विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 10 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होने अपने करियर की 205वीं पारी के दौरान इस उपलब्धि को हासिल किया। कोहली ने भारत के सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए सबसे तेजी से 10 हजार रन बनाने की उपलब्धि हासिल की है। सचिन ने 266 मैचों में 10,000 रन पूरे किए थे, वहीं कोहली ने 213 मैचों में यह उपलब्धि अपने नाम की है। कोहली ने पारियों के लिहाज से भी मास्टर ब्लास्टर को पीछे छोड़ा है। कोहली ने 205वीं पारी में 10,000 रन पूरे किए हैं, वहीं सचिन ने 259 पारियों में यह कारनामा किया था। विराट कोहली भारत की तरफ से 10000 रन पूरे करने वाले 5वें खिलाड़ी है। भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों में कोहली के अलावा सचिन तेंदुलकर (18,426), पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (11363), राहुल द्रविड़ (10889) और महेंद्र सिंह धोनी (10143) आदि शामिल हैं।

आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको उन 10 क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है, यानी कि आप इस लिस्ट मे ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे जिन्होंने सबसे कम मैचों में 10 हजार रन बनाने का कारनामा किया हैं। अब तक कुल 13 खिलाड़ियों ने वनडे इतिहास में 10 हजार रन बनाए हैं। इस सूची की खास बात यह है कि इसमें नंबर 1, 2, 3, 6 और 8 पर 5 भारतीय खिलाड़ियों के नाम भी शामिल है। तो आइए जानते हैं कौन हैं वो 10 खिलाड़ी जिनके नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड है।

अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में सबसे तेज 10000 रन बनाने 10 बल्लेबाजों की सूची:

खिलाडी का नाम कुल पारी कुल मैच
विराट कोहली (भारत) 205 213
सचिन तेंदुलकर (भारत) 259 266
सौरव गांगुली  (भारत) 263 272
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 266 272
जैक कालिस (दक्षिण अफ्रीका) 272 286
महेंद्र सिंह धोनी (भारत) 273 320
ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) 278 287
राहुल द्रविड़ (भारत) 287 309
तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) 293 319
कुमार संगाकारा (श्रीलंका) 296 315

इन्हें भी पढे: वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची

नोट: इस पोस्ट में अंतिम संशोधन 26 अक्टूबर 2018 को किया गया है।

The post एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय व्यक्तियों की सूची (1901 से 2018 तक)

$
0
0
नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय व्यक्तियों की सूची | Indian Nobel Prize Winners in Hindi

नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय व्यक्तियों की सूची(1901-2018): (Indian Nobel Prize Winners in Hindi)

नोबेल पुरस्कार क्या है?

नोबेल पुरस्कार विश्व के सबसे बड़े पुरस्कारो में से एक माना जाता है एंव यह पुरस्कार विश्व के सर्वश्रेष्ठ लोगों को मिलता है। वर्ष 1901 से नोबेल पुरस्कार की शुरुआत हुई और इसे एल्फ़्रेड नोबेल (Alfred Nobel) के नाम पर रखा गया। एल्फ़्रेड नोबेल स्वीडन के निवासी थे। उन्होंने डायनामाईट का आविष्कार किया था। नोबेल पुरस्कार भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), चिकित्सा विज्ञान (Physiology or Medicine), साहित्य (Literature) और शांति (Peace) के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्यों के लिए दिये जाते हैं।

भारत को विश्वगुरु कहा जाता है एंव विश्वभर में भारतीयों ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। कई भारतीयों को उनके उत्कर्ष कार्यों के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कैलाश सत्यार्थी अंतिम भारतीय व्यक्ति है जिन्हें वर्ष 2014 में बाल अधिकारों की रक्षा एंव बाल श्रम के विरूद्ध लड़ाई के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें पाकिस्तान की मलाला युसुफ़जई के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तो आईये जानते है कि अब तक किन-2 भारतीयों व्यक्तियों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है:-

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय व्यक्तियों की सूची:

  • रवींद्रनाथ टैगोर (1913): महान कवि और रचयिता गुरु रवींद्रनाथ टैगोर नोबेल पुरुस्कार पाने वाले एशिया एंव भारत के पहले व्यक्ति थे। रबींद्र नाथ टैगोर को साहित्य के क्षेत्र में उनकी काव्य पुस्तक ‘गीतांजलि’ के लिए वर्ष 1913 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रवींद्रनाथ टैगोर ने महज आठ वर्ष की उम्र से ही कवितायें लिखनी शुरु कर दी थी। वे एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने भारत और बांग्लादेश, दो देशों के लिये राष्ट्रगान लिखा। ‘गीतांजलि’ और ‘साधना’ उनकी महत्वपूर्ण कृतियां हैं।
  • सर चंद्रशेखर वेंकटरमन (1930): महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकटरमन को वर्ष 1930 में भौतिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. रमन ने अपने अनुसंधान में इस बात का पता लगाया कि जब प्रकाश किसी पारदर्शी माध्यम से गुजरता है तब उसकी वेवलैंथ (तरंग की लम्बाई) में बदलाव आता है। इसी को रमन इफ़ेक्ट के नाम से जाना गया।
  • अमर्त्य सेन (1998): अमर्त्य सेन को अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिये वर्ष 1998 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अकाल में भोजन की व्यवस्था के लिये अपनी थ्योरी दी। वह पहले भारतीय थे जिन्हें अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला। पिछले चालीस बरसों में तीस से अधिक भाषाओं में उनकी पुस्तकें छप चुकी हैं।
  • मदर टेरेसा (1979): तल्लीन अल्बीनियाई मूल की भारतीय मदर टेरेसा को 45 सालों तक गरीब, असहाय और मरीजों की सेवा करने के लिए वर्ष 1979 में शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मदर टेरेसा ने भारत में बेसहारा, अनाथ और रोगियों की सेवा करके समाज में सेवा का एक उदाहरण पेश किया जिसके चलते उन्हें विश्व शांति का नोबेल मिला।
  • हरगोबिंद खुराना (1968): भारतीय मूल के अमरीकी नागरिक डॉ. हरगोबिंद खुराना को  आनुवांशिक कोड (डीएनए) की व्याख्या करने के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए वर्ष 1968 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खुराना ने मार्शल, निरेनबर्ग और रोबेर्ट होल्ले के साथ मिलकर चिकित्सा के क्षेत्र में काम किया। उन्हें कोलम्बिया विश्वविद्यालय की ओर से 1968 में ही होर्विट्ज़ पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।
  • सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर (1983): डॉ. सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर को भौतिक शास्त्र के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए वर्ष 1983 में नोबेल पुरस्कार दिया गया। डॉ. चंद्रशेखर भारतीय मूल के अमरीकी नागरिक होने के साथ साथ एक विख्यात खगोल भौतिक शास्त्री थे। उनके सिद्धांत से ब्रह्मांड की उत्पत्ति के बारे में अनेक रहस्यों का पता चला।
  • वेंकटरमन रामाकृष्ण (2009): भारतीय मूल के अमरीकी नागरिक वेंकटरमन रामाकृष्ण को चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए वर्ष 2009 में रसायन शास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वेंकटरमन रामाकृष्ण को इजराइली महिला वैज्ञानिक अदा योनोथ और अमरीका के थॉमस स्टीज़ के साथ संयुक्त तौर पर रसायन के नोबेल के लिए सम्मानित किया गया। नोबेल पाने वाले तीनों वैज्ञानिकों ने थ्रीडी तकनीक के ज़रिए समझाया कि किस तरह रिबोसोम्ज़ अलग-अलग रसायनों के साथ प्रतिक्रिया करते हैं।
  • कैलाश सत्यार्थी (2014): वर्ष 2014 में कैलाश सत्यार्थी को बाल अधिकारों की रक्षा एंव बाल श्रम के विरूद्ध लड़ाई के लिए नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने बचपन बचाओ आन्दोलन की स्थापना की और विश्व भर में हजारों बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य किया। उन्हें पाकिस्तान की मलाला युसुफ़जई  के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति  पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

नोबेल पुरस्कार से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य:

  • पहले नोबेल पुरस्कार पाँच विषयों में कार्य करने के लिए दिए जाते थे। अर्थशास्त्र के लिए पुरस्कार स्वेरिजेश रिक्स बैंक, स्वीडिश बैंक द्वारा अपनी 300वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में 1967 में आरम्भ किया गया और इसे 1969 में पहली बार प्रदान किया गया। इसे अर्थशास्त्र में नोबेल स्मृति पुरस्कार भी कहा जाता है।
  • पुरस्कार के लिए बनी समिति और चयनकर्ता प्रत्येक वर्ष अक्टूबर में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा करते हैं, लेकिन पुरस्कारों का वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि 10 दिसम्बर को किया जाता है।
  • प्रत्येक पुरस्कार में एक वर्ष में अधिकतम तीन लोगों को पुरस्कार दिया जा सकता है। इनमें से प्रत्येक विजेता को एक स्वर्ण पदक, डिप्लोमा, स्वीडिश नागरिकता में एक्सटेंशन और धन दिया जाता है।
  • नोबेल पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 90 लाख स्वीडिश क्रोनर (करीब 7.25 करोड़ रुपए) की राशि प्रदान की जाती है।
  • अगर एक पुरस्कार में दो विजेता हैं, तो धनराशि दोनों में समान रूप से बांट दी जाती है। पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की संख्या अगर तीन है तो चयन समिति के पास यह अधिकार होता है कि वह धनराशि तीन में बराबर बाँट दे या एक को आधा दे दे और बाकी दो को बचा धन बराबर बाँट दे।
  • अब तक केवल दो बार मृत व्यकियों को यह पुरस्कार दिया गया है। पहली बार एरिएक्सेल कार्लफल्डट को 1931 में और दूसरी बार संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव डैग डैमरसोल्ड को 1961 ई. में दिया गया था।
  • वर्ष 1974 में यह नियम बना दिया गया कि मरणोपरांत किसी को नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा।
  • पुरस्कार वितरण 1901 से प्रारंभ किया गया था। साल 1969 से यह पुरस्कार अर्थशास्त्र क्षेत्र में भी दिया जाने लगा।
  • वर्ष 1937 से लेकर 1948 तक महात्मा गाँधी को पाँच बार शांति पुरस्कारों के लिए नामित किया गया था, परंतु एक बार भी उन्हें इस पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया।

इन्हें भी पढे: पद्म पुरस्कार 2017 के विजेताओं की सूची

The post नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय व्यक्तियों की सूची (1901 से 2018 तक) appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

वर्ष 2018 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों की सूची

$
0
0
नोबेल पुरस्कार 2018 के विजेताओं की सूची | 2018 Nobel Prize Winners in Hindi

वर्ष 2018 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची: (List of Nobel Prize Winners 2018 in Hindi)

नोबेल पुरस्कार का संक्षिप्त इतिहास:

नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल की याद में हर साल नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाता है। स्वीडिश वैज्ञानिक एल्फ्रेड नोबेल द्वारा इस पुरस्कार की शुरुआत 27 नवंबर 1895 में की गई थी। एल्फ्रेड नोबेल ने डायनामाइट का आविष्‍कार किया था। उन्‍होंने अपनी वसीयत में अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा नोबेल फाउंडेशन ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया था, उनकी यह इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से प्रतिवर्ष उन लोगों को सम्मानित किया जाए, जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। तब से हर वर्ष स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउँडेशन द्वारा फिजियोलॉजी या चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, साहित्य और शांति के साथ-साथ अर्थशास्त्र के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। केवल जीवित लोगों को ही नोबेल पुरस्कार दिया जा सकता है।

नोबल पुरस्कार विजेता को मिलने वाली राशि:

नोबल पुरस्कार विजेताओं एक गोल्ड मेडल, डिप्लोमा और करीब 90 लाख स्वीडिश क्रोनर (करीब 7.25 करोड़ रुपए) की नकद राशि प्रदान की जाती है। पहले ये पुरस्कार राशि तक 80 लाख स्वीडिश क्रोनर (लगभग 6.25 करोड़ रुपये) होती थी, परंतु पिछले वर्ष इस राशि को बढ़ा दिया गया था। जानते है इस वर्ष  किन-2 व्यक्तियों को नोबेल प्राइज 2018 के लिए नामांकित किया गया है। सभी विजेताओं को 10 दिसम्बर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर स्वीडन में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

वर्ष 2018 के विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए नोबेल पुरस्कार श्रेणियां:

चिकित्सा नोबल पुरस्कार 2018:

नोबेल फाउंडेशन ने 01 अक्टूबर 2018 को वर्ष 2018 के चिकित्सा श्रेणी के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की थी। अमेरिका के जेम्स पी एलिसन (70) और जापान के तासुकू होंजो (76) को संयुक्त रूप से कैंसर थेरपी की खोज के लिए साल 2018 के चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।

  • अमेरिकी शोधकर्ता जेम्स पी. एलिसन ने एक ऐसे प्रोटीन का अध्ययन किया जो रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए रुकावट का काम करता है। उन्होंने उस अवरोध को हटाने की क्षमता को महसूस किया और रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं को ट्यूमर पर हमला करने के लिए आजाद कर दिया। उनकी इस खोज ने कैंसर पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए नए नजरिए का विकास किया है।
  • जापानी वैज्ञानिक तासुकू होंजो ने भी एक प्रोटीन की खोज की है, जो रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं के लिए अवरोध का काम करता है। उन्होंने अपने रिसर्च से ये अध्यन्न किया कि ये प्रोटीन रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं को कैंसर के ट्यूमर तक पहुंचने से रोकता है लेकिन इसके काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है। उनकी खोज पर आधारित इलाज पद्यति से कैंसर के खिलाफ लड़ने में अभूतपूर्व सफलता मिली है।

भौतिकी नोबल पुरस्कार 2018:

रयायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 02 अक्टूबर 2018 को की गई थी। अमेरिकी वैज्ञानिक ऑर्थर एश्किन, फ्रांसीसी वैज्ञानिक गेरार्ड मौरोउ और कनाडा के वैज्ञानिक दोन्ना स्ट्रिकलैंड को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। तीनों वैज्ञानिकों को लेजर फिजिक्स के क्षेत्र में इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

  • अमेरिकी शोधकर्ता ऑर्थर एश्किन को ‘ऑप्टिकल टीजर’ का आविष्कार करने के लिए सम्मानित किया गया है। ‘ऑप्टिकल टीजर’ के जरिए कण, अणु, वायरस व अन्य जीवित कोशिकाओं को लेजर बीम फिंगर्स के जरिए पकड़ा जा सकता है।
  • फ्रांसीसी वैज्ञानिक गेरार्ड मौरोउ और कनाडा की दोन्ना स्ट्रिकलैंड को अल्ट्रा-शॉर्ट ऑप्टिकल पल्सेज बनाने का तरीका विकसित करने के लिए सम्मानित किया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी महिला को भौतिकी के क्षेत्र में 55 साल बाद इस सम्मान के लिए चुना गया है, जबकि 96 वर्षीय अमेरिकी वैज्ञानिक एश्किन ऑप्टिकल नोबेल पाने वाले सबसे वृद्ध व्यक्ति बन गए है।

रसायन विज्ञान नोबल पुरस्कार 2018:

भौतिकी विज्ञान के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 03 अक्टूबर 2018 को की गई थी। अमेरिकी शोधकर्ता फ्रांसिस एच. अर्नोल्ड, अमेरिकी शोधकर्ता जॉर्ज पी. स्मिथ और यूनाइटेड किंगडम के सर ग्रेगरी पी. विंटर को क्रमविकास के सिद्धांतों का उपयोग कर जैव ईंधन से ले कर औषधि तक, हर चीज बनाने में इस्तेमाल होने वाले एंजाइम का विकास करने के लिए के लिए वर्ष 2018 भौतिकी नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।

  • यूएसए के वैज्ञानिक फ्रांसिस एच. अर्नोल्ड को एंजाइम और फार्मास्यूटिकल से जुड़े एक अविष्कार के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है।
  • अमेरिकी शोधकर्ता जॉर्ज पी. स्मिथ को फेज डिस्पले का मैथ्ड विकसित करने के लिए सम्मानित किया गया है।
  • यूनाइटेड किंगडम के शोधकर्ता सर ग्रेगरी पी. विंटर को जॉर्ज स्मिथ द्वारा डेवलेप किए गए मैथ्ड डिस्पले का इस्तेमाल करते हुए नई दवाई की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।
नोबेल शांति पुरस्कार 2018:

शांति नोबेल पुरस्कार का ऐलान 05 अक्टूबर 2018 को किया गया था। इस साल कांगो गणराज्य के डॉ. डेनिस मुकवेगे और इराक की नादिया मुराद को संयुक्त रूप से यौन हिंसा के खिलाफ संघर्ष के लिए ये सम्मान मिला है।

  • कांगो गणराज्य के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डेनिस मुकवेगे ने युद्धग्रस्त पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में मौजूद हजारों बलात्कार पीड़ितों का इलाज किया था, जिनमें महिलाएं, बच्चे और यहां तक ​​कि कुछ महीने के शिशु भी शामिल हैं।
  • इराक की यजीदी दुष्कर्म पीड़िता नादिया मुराद को साल 2014 में इस्लामिक स्टेट (IS) के आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था और तीन महीने तक सेक्स गुलाम के रूप में रखा था।

शांति पुरस्कार क्यों दिया जाता है?

शांति का नोबेल पुरस्कार किसी व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है जो दो देशों के बीच भाई-चारे को बढ़ावा देते हैं या फिर समाज के लिए सबसे अच्छा काम करते हैं जिससे लोगों को नई जिंदगी मिलती है।

अर्थशास्त्र नोबल पुरस्कार 2018:

अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार का ऐलान 8 अक्टूबर 2018 को किया गया था। इस साल दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों विलियम डी नोर्दहॉस और पॉल एम. रोमर को संयुक्त रूप से इकोनॉमिक ग्रोथ पर खोज के लिए साल 2018 के लिए अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।

  • विलियम डी नोर्दहॉस को क्लाइमेंट चेंज इकोनॉमिक्स का पिता कहा जाता है। उनको मेक्रोइकोनॉमिक एनालिसिस में क्लाइमेट चेंज के इंटीग्रेशन के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है।
  • पॉल एम. रोमर को मेक्रोइकोनॉमिक एनालिसिस में टेक्नोलॉजी के नए इनोवेशन के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

साहित्‍य नोबेल पुरस्‍कार 2018:

इस वर्ष किसी भी व्यक्ति को साहित्‍य नोबेल पुरस्‍कार से सम्मानित नहीं किया गया है। क्योंकि स्वीडिश एकेडमी की ज्यूरी की एक सदस्य के पति पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं, जिसके कारण स्वीडिश एकेडमी विवादों में घिरी हुई है। अकादमी ने कहा है कि वो साल 2018 के विजेताओं की घोषणा वर्ष 2019 के विजेता के साथ ही करेगी।

यह भी पढे: वर्ष 2017 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों की सूची

The post वर्ष 2018 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों की सूची appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

बिहारी पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों के नाम, वर्ष तथा कृति की सूची (1991 से 2018 तक)

$
0
0
बिहारी पुरस्कार के विजेताओं की सूची | List of Bihari Puruskar Winners in Hindi

बिहारी पुरस्कार विजेता (1991-2018): (List of Bihari Awards Winners  in Hindi)

बिहारी पुरस्कार का इतिहास:

बिहारी पुरस्कार के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान है। वर्ष 1991 में के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा रीति काल के प्रसिद्ध कवि बिहारी लाल के नाम पर बिहारी पुरस्कार की स्थापना की गई थी। साल 1991 में प्रसिद्ध कवि जयसिंह नीरज को उनके काव्य संकलन ‘ढाणी का आदमी’ के लिए प्रथम बिहारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

साल 1991 से अब तक यशवंत व्यास, अलका सरावगी, हेमंत शेष, गिरिधर राठी, अर्जुन देव चारण, हरी राम मीणा, चन्द्र प्रकाश देवल, ओम थानवी, डॉ. भगवती लाल व्यास, सत्य नारायण तथा विजय वर्मा जैसे लेखकों को यह पुरस्कार मिल चुका है।

Quick Info About Bihari Award in Hindi

पुरस्कार का वर्ग साहित्य
स्थापना वर्ष 1991
पुरस्कार राशि दो लाख रुपये
प्रथम विजेता जयसिंह नीरज
27वें बिहारी पुरस्कार 2017 के विजेता विजय वर्मा (निबंध संग्रह- लोकावलोकन के लिए)
विवरण के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान
बिहारी पुरस्कार के लिए चयन कैसे होता है?

यह पुरस्कार भारत के किसी भी भाग में निवास करने वाले राजस्थान के मूल निवासी या फिर बीते 07 वर्ष से स्थायी रूप से राजस्थान में रहने वाले देश के किसी भी हिस्से के निवासी लेखक की उत्कृष्ट राजस्थानी या हिन्दी की कृति को प्रदान किया जाता है। कृति का प्रकाशन बीते 10 साल में हुआ हो।

बिहारी पुरस्कार में मिलने वाली राशि:

इस पुरस्कार के तहत के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा सम्मानित व्यक्ति कोएक प्रशस्ति पत्र, एक प्रतीक चिह्न व दो लाख रुपये की राशि भेंट की जाती है।

27वां बिहारी पुरस्कार 2017:

के.के. बिड़ला फांउडेशन द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित 27वें बिहारी पुरस्कार के लिए 11 मई 2018 को राजस्थान के प्रसिद्ध साहित्यकार विजय वर्मा के साहित्यिक निबंध संग्रह (हिंदी) लोकावलोकन को चुना गया है। इस पुस्तक का प्रकाशन वर्ष 2016 में किया गया था। यह कृति विजय वर्मा द्वारा राजस्थान साहित्य और लोक संस्कृति के क्षेत्र में पिछले 50 वर्षों के बीच किए गए उनके शोध एवं विभिन्न स्रोतों से चयनित सामग्री का उत्कृष्ट विवेचन प्रस्तुत करती है। विदित हो कि प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. सत्यनारायण को 27 दिसंबर, 2016 को 26वें बिहारी पुरस्कार के लिए चुना गया था।

वर्ष 1991 से 2018 तक बिहारी पुरस्कार विजेताओं की सूची:

वर्ष साहित्यकार के नाम कृति
2017 विजय वर्मा लोकावलोकन (निबंध संग्रह)
2016 सत्य नारायण ये एक दुनिया (हिंदी पुस्तक)
2015 डॉ. भगवती लाल व्यास कथा सुन आवे है शब्द (राजस्थानी कविता)
2014 ओम थानवी मुअनजोदडो (यात्रा वृत्तांत)
2013 चन्द्र प्रकाश देवल हिरना मौन साध वन हिरना’ (कविता)
2012 हरी राम मीणा धूणी तपे तीर (हिंदी उपन्यास)
2011 अर्जुन देव चारण घर तो एक नाम है भरोसे रौ (राजस्थानी कविता)
2010 गिरिधर राठी अन्ता के संशय (कविताएं)
2009 हेमंत शेष जगह जैसी जगह (हिंदी कविताएँ)
1991 जयसिंह नीरज ढाणी का आदमी (कविता)

इन्हें भी पढे: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय व्यक्तियों की सूची

The post बिहारी पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों के नाम, वर्ष तथा कृति की सूची (1991 से 2018 तक) appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

वर्ष 1973 से अब तक देवधर ट्रॉफी विजेताओ की सूची

$
0
0
देवधर ट्रॉफी का इतिहास और विजेताओ की सूची | Deodhar Trophy Winners in Hindi

देवधर ट्रॉफी सामान्य ज्ञान: (List of Deodhar Trophy Winners (1973-2018) in Hindi)

देवधर ट्रॉफी:

देवधर ट्रॉफी भारत की एक घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता है। देवधर ट्रॉफी भारतीय घरेलू क्रिकेट में 50 ओवर नॉक-आउट लिस्ट ए क्रिकेट प्रतियोगिता है। जिसका आयोजन हर साल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा किया जाता है।

Quick Info about Deodhar Trophy in Hindi:
देश भारत
आयोजक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)
स्वरूप लिस्ट ए क्रिकेट
पहली प्रतियोगिता 1973-74
वर्तमान चैंपियन इंडिया ‘सी’ (सीजन 2018-19)
कुल टीम 3

देवधर ट्रॉफी का इतिहास:

इस प्रतियोगिता का नाम प्रो. डी. बी. देवधर के नाम पर रखा गया। डी.बी. देवधर को भारतीय क्रिकेट के ग्रैंड ओल्ड मैन के रूप में जाना जाता है। देवधर ट्रॉफी 1973-74 से हर साल आयोजित की जाती है। पहले यह 60 ओवर प्रति पारी की प्रतियोगिता थी, लेकिन 1980-81 से 50 ओवर प्रति पारी कर दी गई। देवधर ट्रॉफी प्रतियोगिता का पहला ख़िताब साउथ जोन की टीम ने जीता था। नॉर्थ जोन ने यह टूर्नामेंट सर्वाधिक 13 बार जीता है।

देवधर ट्रॉफी 2018-19:

साल 2018-19 में आयोजित देवधर ट्रॉफी लिस्ट ए क्रिकेट प्रतियोगिता है। यह इस प्रतियोगिता का 46वां संस्करण था। इस प्रतियोगिता का आयोजन 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2018 के बीच हुआ था। इस साल देवधर ट्रॉफी प्रतियोगिता में इंडिया-ए, इंडिया-बी और भारत-सी की टीमों ने हिस्सा लिया था। 27 अक्टूबर 2018 को इंडिया-सी और इंडिया-बी के बीच फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंडिया ‘सी’ ने इंडिया ‘बी’ को 29 रन से हराकर पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया। इस साल टूर्नामेंट में भारत-बी की ओर से श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 199 रन बनाए जबकि भारत सी की तरफ से विजय शंकर ने सर्वाधिक 7 विकेट हासिल किए।

वर्ष 1973 से अब तक के देवधर ट्रॉफी विजेताओ की सूची:

वर्ष विजेता टीम
2018-19 इंडिया ‘सी’
2017-18 इंडिया ‘बी’
2016-17 तमिलनाडू
2015-16 इंडिया ‘ए’
2014-15 पूर्वी ज़ोन
2013-14 पश्चिम ज़ोन
2012-13 पश्चिम ज़ोन
2011-12
2010-11
2009-10
2008-09
2007-08
2006-07 पश्चिम ज़ोन
2005-06 उत्तर ज़ोन
2004-05 उत्तर ज़ोन
2003-04 पूर्वी ज़ोन
2002-03 उत्तर ज़ोन
2001-02 दक्षिण जोन
2000-01 दक्षिण जोन / मध्य क्षेत्र (संयुक्त)
1999-00 उत्तर ज़ोन
1998-99 मध्य क्षेत्र
1997-98 उत्तर ज़ोन
1996-97 पूर्वी ज़ोन
1995-96 उत्तर ज़ोन
1994-95 मध्य क्षेत्र
1993-94 पूर्वी ज़ोन
1992-93 पूर्वी ज़ोन
1991-92 दक्षिण जोन
1990-91 पश्चिम ज़ोन
1989-90 उत्तर ज़ोन
1988-89 उत्तर ज़ोन
1987-88 उत्तर ज़ोन
1986-87 उत्तर ज़ोन
1985-86 पश्चिम ज़ोन
1984-85 पश्चिम ज़ोन
1983-84 पश्चिम ज़ोन
1982-83 पश्चिम ज़ोन
1981-82 दक्षिण जोन
1980-81 दक्षिण जोन
1979-80 पश्चिम ज़ोन
1978-79 दक्षिण जोन
1977-78 उत्तर ज़ोन
1976-77 मध्य क्षेत्र
1975-76 पश्चिम ज़ोन
1974-75 दक्षिण जोन
1973-74 दक्षिण जोन

इन्हें भी पढे: 

The post वर्ष 1973 से अब तक देवधर ट्रॉफी विजेताओ की सूची appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

विश्व में सबसे बड़ा, छोटा, लम्बा एवं ऊँचा से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान सूची

$
0
0

विश्व में सर्वाधिक बड़ा, छोटा, लम्बा एवं ऊँचा: (Largest, Smallest, Highest, Tallest, Longest in World in Hindi)

विश्व में सर्वाधिक बड़ा, छोटा, लम्बा एवं ऊँचा: यहां पर विश्व में सर्वाधिक बड़ा, छोटा, लम्बा एवं ऊँचा की सूची दी गई हैं। सामान्यतः विश्व में सर्वाधिक बड़ा, छोटा, लम्बा एवं ऊँचा से सम्बंधित प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते है। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे: आईएएस, शिक्षक, यूपीएससी, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए एवं अन्य सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपको विश्व में सर्वाधिक बड़ा, छोटा, लम्बा एवं ऊँचा के बारे में अवश्य पता होना चाहिए।

आइये पढ़े विश्व में सबसे बड़ा/छोटा/लम्बा/ऊँचे के बारे में:-

विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया (विश्व के क्षेत्रफल का 30%)
विश्व में सबसे अधिक इन्टरनेट यूजर्स की संख्या वाला देश भारत (दुनिया का 13.5 % फीसदी)
विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप आस्ट्रेलिया
विश्व का सबसे बड़ा महासागर प्रशांत महासागर
विश्व का सबसे छोटा महासागर आर्कटिक महासागर
विश्व का सबसे गहरा महासागर प्रशांत महासागर
विश्व का सबसे बड़ा सागर दक्षिणी चीन सागर
विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी मेक्सिको की खाड़ी
विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैण्ड
विश्व का सबसे बड़ा द्वीप समूह इण्डोनेशिया
विश्व की सबसे लम्बी नदी नील नदी ल. 6650 किमी
विश्व की सबसे बड़ी अपवाह क्षेत्र वाली नदी अमेजन नदी
विश्व की सबसे बड़ी सहायक नदी मेडिरा (अमेजन की)
विश्व की सबसे व्यस्त व्यापारिक नदी राइन नदी
विश्व की सबसे बड़ी नहर स्वेज नहर
विश्व की सबसे व्यस्त नहर कील नहर
विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली, भारत
विश्व का सबसे बड़ा देश रूस
विश्व का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी (44 हेक्टेयर)
विश्व में सर्वाधिक मतदाताओं वाला देश भारत
विश्व में सबसे लंबी सीमा रेखा वाला देश कनाडा
विश्व में सबसे ज्यादा सीमा रेखा वाला देश चीन (13 देश)
विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान सहारा (आफ्रीका)
एशिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान गोबी
विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउण्ट एवरेस्ट (8848 मी.)
विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला एणडीज (दक्षिण अमेरिका)
विश्व का सबसे ऊंचा पठार पामीर का पठार
विश्व का सबसे गर्म प्रदेश अल्जीरिया (लीबिया)
विश्व का सबसे ठंडा स्थान वोस्तोक अंटार्कटिका
विश्व का सबसे शुष्क स्थान अटाकामा मरुस्थल चिली
विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात एंजिल जलप्रपात
विश्व का सबसे बड़ा जलप्रपात ग्वायरा जलप्रपात
विश्व का सबसे चौड़ा जलप्रपात खोन जलप्रपात
विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील केस्पियन सागर
विश्व की सबसे बड़ी ताजा पानी की झील लेक सुपीरियर
विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील
विश्व सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झील टिटिकाका
विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम झील वोल्गा झील
विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुन्दरवन डेल्टा
विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य महाभारत
विश्व का सबसे बड़ा अजायबघर अमेरिकन म्यूजियम आँफ नेचुरल हिस्ट्री
विश्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर क्रूजर नेशनल पार्क (द. आफ्रीका)
विश्व का सबसे बड़ा पक्षी आस्ट्रिच (शुतुरमुर्ग)

विश्व का सबसे छोटा पक्षी हमिंग बर्ड
विश्व का सबसे बड़ा स्तनधारी नीली व्हेल
विश्व का सबसे विशाल मंदिर अंकोरवाट का मंदिर
विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा (मूर्ति) स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, भारत (182 मीटर ऊंची)
विश्व की सबसे ऊंची मीनार कुतुबमीनार
विश्व का सबसे बड़ा घंटाघर द ग्रेट बेल आँफ मास्को
विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर परिसर अक्षरधाम मंदिर दिल्ली
विश्व की सबसे बड़ी मस्जिद जामा मस्जिद, दिल्ली
विश्व की सबसे ऊंची मस्जिद सुल्तान हसन मस्जिद,कहिरा
विश्व का सबसे बड़ा चर्च वेसिलिका आँफ सेंट पीटर (वेटिकन सिटी)
विश्व की सबसे लंबी रेलवे लाइन ट्रांस, साइबेरियन लाइन
विश्व में सबसे लंबी रेलवे सुरंग सीकन रेलवे सुरंग जापान
विश्व का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म गोरखपुर, उत्‍तर प्रदेश (लंबाई 1355 मीटर)
विश्व का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल न्यूयॉर्क
विश्व में सबसे व्यस्त हवाई अड्डा शिकागो इंटरनेशनल एयरपोर्ट
विश्व का सबसे बड़ा हवाई अड्डा किंग खालिद हवाई अड्डा रियाद, सऊदी अरब
विश्व का सबसे बड़ा बंदरगाह संघाई बंदरगाह (चीन)
विश्व का सबसे लंबा बांध हीराकुण्ड बांध उड़ीसा
विश्व का सबसे ऊंचा बांध रेगुनस्की (ताजिकिस्तान)
विश्व की सबसे ऊंची सड़क लेह मनाली मार्ग
विश्व (दुनिया) का सबसे लंबा पुल किंगडाओ हाइवान सड़क पुल
विश्व का सबसे बड़ा राजमार्ग ट्रांस कनेडियन
विश्व का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी माउंट कॅाटोपैक्सी
विश्व में सबसे अधिक कर्मचारियों वाला विभाग भारतीय रेलवे
विश्व में सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान चैल हिमाचल प्रदेश
विश्व का सबसे बड़ा पुस्तकालय कांग्रेस पुस्तकालय लंदन
विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय ब्रिटिश संग्रहालय लंदन
विश्व की सबसे बड़ी कार्यलयी इमारत पेंटागन (यू. एस. ए.)

यह भी पढे: भारत में सर्वाधिक बड़ा, छोटा, लम्बा एवं  ऊँचा

The post विश्व में सबसे बड़ा, छोटा, लम्बा एवं ऊँचा से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान सूची appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

भारत और विश्व के महत्वपूर्ण कार्यालयों/कंपनियों और संगठनों के प्रमुखों के नाम 2018

$
0
0
वर्तमान में कौन क्या है 2018, भारत और विश्व | Latest Who is Who 2018 in Hindi

नवीनतम कौन क्या है 2018: (Latest Who is Who 2018 in India and World in Hindi)

इस पोस्ट में आप भारत और विश्व के महत्वपूर्ण कार्यालयों/कंपनियों और संगठनों के प्रमुखों के बारे में नवीनतम जानकारी प्राप्त करेंगे। वर्तमान में महत्वपूर्ण कार्यालयों/कंपनियों और संगठनों के प्रमुखों के आधार पर हर परीक्षा में दो या तीन प्रश्न अवश्य पूछे जाते है।

इस तरह के सवाल कौन क्या है की श्रेणी में आते हैं। महत्वपूर्ण व्यक्तियों और उनके पद बदलते रहते हैं, तो यह पोस्ट अपने आप को देश और दुनिया के मुख्य संगठनों या कार्यालयों के क्षेत्र की नवीनतम जानकारी से अवगत रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह आपकी सभी प्रकार की सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं विशेषकर बैंक पीओ व क्लर्क, यूपीएससीएसएससीआईएएस, पीसीएस, केट, भारतीय रेलवे, गेट आदि के लिए अत्यंत उपयोगी है। आइये जाने वर्तमान में भारत और विश्व में कौन क्या है 2018?

नवीनतम कौन क्या है 2018 की सूची (Latest Who is Who 2018 in Hindi):

पद/कार्यालय/संगठन का नाम व्यक्ति का नाम
भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद (25 जुलाई 2017)
भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (05 अगस्त 2017)
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी
लोक सभा अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा महाजन
राज्य सभा के उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह (09 अगस्त 2018)
लोकसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. एम. थम्बीदुरई
विपक्ष के नेता (राज्य सभा) गुलाम नबी आजाद
नीति आयोग के उपाध्यक्ष (वाइस चेयरमैन) डॉ. राजीव कुमार (सितम्बर 2017)
मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत (23 जनवरी 2018)
चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा
चुनाव आयुक्त अशोक लवासा (21 जनवरी 2018)
चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एच. एल. दत्तु (29 फरवरी 2016)
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) राजीव महर्षि (24 सि‍तम्‍बर 2017)
पिछड़ा वर्ग के लिए राष्ट्रीय आयोग, अध्यक्ष जस्टिस वंगाला ऐशवारया
दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य कुमार पटनायक
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष विनय मित्तल (22 जनवरी, 2018)
राष्ट्रीय किसान आयोग (एनसीएफ) के अध्यक्ष डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन
मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) आर. के. माथुर
एस.एस.सी के अध्यक्ष श्री असीम खुराना
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, अध्यक्ष श्री मुकेश अंबानी
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान की परिषद, महानिदेशक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन
भारत की महापंजीयक और जनगणना आयुक्त श्री शैलेश
21वें विधि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बलबीर सिंह चौहान
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर श्री उर्जित पटेल
प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (आंतरिक सुरक्षा) श्री अजीत डोभाल

इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग, अध्यक्ष डॉ. बी.एन. सुरेश
ऑडिट ब्यूरो सर्कुलेशन (एबीसी), अध्यक्ष शशिधर सिन्हा
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष सुशील चंद्रा (01 नवम्बर 2016)
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी), अध्यक्ष अजय त्‍यागी
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक पीपी मल्होत्रा (अप्रैल 2018)
राष्ट्रीय महिला आयोग, अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम
लोक वित्त एवं नीति के राष्ट्रीय संस्थान (एनआईपीएफपी), अध्यक्ष डॉ. विजय केलकर लक्ष्मण
प्रसार भारती (ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया) के अध्यक्ष ए. सूर्य प्रकाश (दिसम्बर 2017)
भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के सभापति अनुपम खेर (11 अक्टूबर 2017)
निवेश आयोग, अध्यक्ष श्री रतन टाटा
संयुक्त राष्ट्र, उपमहासचिव जेन एलिअसन
विश्व बैंक के अध्यक्ष डॉ. जिम योंग किम
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ), प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लैगार्डे (05 जुलाई 2011)
एशियाई रग्बी के अध्यक्ष आगा हुसैन (नवम्बर 2017)
यूनेस्को की महानिदेशक (प्रमुख) ऑद्रे अजोले (नवम्बर 2017)
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेडरोस अदानाम गिबेरेसस
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के महानिदेशक गाए राइडर
युक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपात कोष (यूनिसेफ) के कार्यकारी निदेशक अन्थोनी लेक
संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन व्यापार पर और विकास (अंकटाड), महासचिव श्री मुखिसा किचयी
आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) के महासचिव जोस एंजेल गुर्रिया
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायमूर्ति रोनी इब्राहीम
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष ताकेहिको  नाकाओ
अफ्रीकी विकास बैंक के अध्यक्ष एकिनवुमी अदेसिना
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थामस बाक
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा (15 दिसम्बर 2017)
राष्ट्रमंडल के महासचिव माननीय पेट्रीसिया
विश्व व्यापार संगठन निर्देशक-जनरल रॉबर्टो एजेवेडो
मानवाधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायोग के उच्चायुक्त ज़ेईड राड अल हुसैन
यूरोपीय परिषद के राष्ट्रपति डोनाल्ड टस्क
खाड़ी सहयोग परिषद के महासचिव अब्दुल्लतीफ बिन राशिद अल-जायनी
इस्लामिक सहयोग संगठन के महासचिव डॉ.यूसुफ बिन अहमद अल-ओथिमीन
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग
आसियान के महासचिव ली लुओंग मिन्ह
सार्क के महासचिव अमजद हुसैन बी. सियाल (01 मार्च, 2017)
भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएलएफ) के अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रसाद वैश्य (नवम्बर 2017)
नासा के चीफ (यूएसए) जिम ब्रेंडेन्सटाइन (Jim Bridenstine)
राज्य सभा के महासचिव श्री दीपक वर्मा (01 सितम्बर 2017)
लोकसभा के महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव (01 दिसम्बर 2017)
इंटेलिजेंस (खुफिया) ब्यूरो (आईबी) के चीफ राजीव जैन (जनवरी 2017)
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई),  निदेशक श्री आलोक कुमार वर्मा
रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) निदेशक अनिल धस्माना (01 जनवरी 2017)
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक राजीव राय भटनागर
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक श्री राजेश रंजन (11 अप्रैल, 2018)
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के महानिदेशक श्री अरुण कुमार (29 सितम्बर 2018)
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक सुरजीत सिंह देसवाल (29 अक्टूबर 2018)
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रोफेसर धीरेंद्र पाल सिंह (22 दिसंबर, 2017)
रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार श्री जी. एस. रेड्डी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन (अध्यक्ष) श्री सिवन के (10 जनवरी 2018)
परमाणु ऊर्जा विभाग के अध्यक्ष और सचिव श्री के. एन. व्यास (20 सितम्बर 2018)
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सैयद ग़य्यूर-उल-हसन रिज़वी
राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रणब सेन
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक एस. एस. देसवाल (28 सितम्बर 2018)
फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग
इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के अध्यक्ष नंद कुमार साय
राष्ट्रीय ज्ञान आयोग के अध्यक्ष श्री सैम पित्रोदा
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया (31 मई, 2017)
राष्ट्रीय जांच एजेंसी या नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक श्री वाईसी मोदी (18 सितम्बर 2017)
भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक राजेंद्र सिंह
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यवाहक अध्यक्ष सी. के. खन्ना
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा (28 अगस्त 2017)
भारत के महा अधिवक्ता (सॉलिसिटर जनरल) श्री तुषार मेहता (10 अक्टूबर 2018)
संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष श्री शेखर सेन
वाणिज्य इंटरनेशनल चैंबर (आईसीसी) भारत के अध्यक्ष श्री सुनील भारती मित्तल
भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचैम) के अध्यक्ष बालकृष्ण गोयनका (17 अक्टूबर 2018)
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष डॉ. नौशाद फोर्ब्स
भारतीय सेना के अध्‍यक्ष (प्रमुख) जनरल बिपिन रावत (31 दिसम्बर, 2016)
भारतीय नौसेना के अध्‍यक्ष (प्रमुख) एडमिरल सुनील लांबा (31 मई 2016)
भारतीय वायुसेना के अध्‍यक्ष (प्रमुख) एअर मार्शल बी.एस. धनोआ (31 दिसम्बर, 2016)
भारत के महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल) श्री के. के. वेणुगोपाल (03 जुलाई, 2017)
बाल अधिकार के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष सुश्री स्तुति कक्कड़
14वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. वाई. वी. रेड्डी
15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन. के. सिंह (27 नवम्बर 2017)
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के अध्यक्ष एन. रवि (अक्टूबर 2018)
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक श्री रजनीकांत मिश्रा (28 सितम्बर 2018)
संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूपीपी) के कार्यकारी निदेशक डेविड बिस्ले
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अध्यक्ष श्री जे सत्यनारायण
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) बोर्ड के अध्यक्ष श्री डी.एस. मिश्रा
पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. एम. सी. बोरवांकर
भारतीय विदेश सचिव श्री विजय केशव गोखले (29 जनवरी 2018)
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के महानिदेशक राकेश भारती मित्तल (16 अप्रैल 2018)
नीति आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी
नीति आयोग के सीईओ श्री अमिताभ कांत
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार सीकरी
भारतीय चैंबर के वाणिज्य एवं उद्योग (फिक्की) के अध्यक्ष श्री दिलीप चिनॉय (17 अप्रैल 2018)
राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) के अध्यक्ष जस्टिस डी.के. जैन
राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पी. मधुसूदन
वित्तीय योजना मानक बोर्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बी एन श्रीकृष्णा
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार (27 जून, 2017)
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अध्यक्ष डॉ. गुरुप्रसाद महापात्र
बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) के अध्यक्ष सुभाष चंद्र खूंटिया (मई 2018)
अंतरराष्ट्रीय उर्वरक संघ (आईएफए) का अध्यक्ष राकेश कपूर
भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) के अध्यक्ष श्री बी. एस. नकई
भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) के अध्यक्ष उमंग नरूला
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री योगेन्द्र त्रिपाठी
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के अध्यक्ष श्री वी. के. शर्मा
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के अध्यक्ष श्री डी. के. सर्राफ (दिसम्बर 2017)
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अध्यक्ष राम सेवक शर्मा (अगस्त 2018)
भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री एल. सी. गोयल
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री अनुपम श्रीवास्तव
तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री शशि शंकर (01 अक्टूबर, 2017)
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी (23 सितम्बर 2018)
भारतीय महिला बैंक के कार्यकारी निदेशक सुश्री एस. एम. स्वाति
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष (चेयरमैन) शशांक मनोहर
पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री राजीव शर्मा (01 अक्टूबर 2016)
रेलवे बोर्ड के चेयरमेन श्री अश्वनी लोहानी (24 अगस्त 2017)
केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड या भारतीय सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी
राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (एनआरडीसी) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. हनुमांथू पुरुषोतम
केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) श्री के. वी. चौधरी
रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (डीआरडीओ) के अध्यक्ष व सचिव जी सतीश रेड्डी (अगस्त 2018)

राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के निदेशक इश कुमार (जनवरी 2017)
फीफा अध्यक्ष गिआनी इन्फैनटिनों
नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के महानिदेशक श्री कुमार राजेश चंद्र
भारतीय मर्चेंट चैंबर (आईएमसी) के अध्यक्ष सुश्री राधिका नाथ
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (एनएसई) के अध्यक्ष श्री अशोक चावला
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के अध्यक्ष डॉ. हर्ष कुमार भानवाला
भारतीय निर्यातकों के संगठन संघ (एफआईईओ) के अध्यक्ष एस. सी. रल्हन
भारत की औद्योगिक वित्त निगम (आईएफसीआई) के अध्यक्ष श्री एस.वी. रंगनाथ
सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम्स (सीबीईसी) के अध्यक्ष नजीब शाह
परमाणु ऊर्जा निगम ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस. के. शर्मा
राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ. बुद्ध रश्मि मणि
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अध्यक्ष अनीता करवाल (31 अगस्त 2017)
खेल प्राधिकरण ऑफ इंडिया (साई) के डायरेक्टर जनरल श्री इंजेती श्रीनिवास
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक श्री ओ. पी. सिंह
संयुक्त राष्ट्र संगठन (संयुक्त राष्ट्र संघ) के महासचिव एंटोनी गुटरेज़
ब्रिक्स के नए विकास बैंक के अध्यक्ष के.वी. कामथ

इन्हें भी पढे: भारत के उच्च न्यायालयों के नाम, स्थापना वर्ष और उनका स्थान

नोट: प्रिय पाठकगण यदि आपको इस पोस्ट में कंही भी कोई त्रुटि (गलती) दिखाई दे, तो कृपया हमे कमेंट के माध्यम से उस गलती से अवगत कराएं, हम उसको जल्दी से जल्दी ठीक (सही) करने का प्रयास करेंगे।

The post भारत और विश्व के महत्वपूर्ण कार्यालयों/कंपनियों और संगठनों के प्रमुखों के नाम 2018 appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).


भारत के प्रमुख खेल स्टेडियमों (मैदानों) के नाम, स्थान एवं सम्बंधित खेलों की सूची

$
0
0
भारत के प्रमुख खेल स्टेडियम (मैदान) | List of Sports Stadiums in India in Hindi

भारत के प्रमुख खेल स्टेडियम एवं उनके स्थान: (Important Sports Stadiums of India in Hindi)

खेल मैदान (स्टेडियम):

भारत में लगभग हर राज्य में खेल का मैदान है। भारत में ज्यादातर क्रिकेट के मैदान है, जहाँ पर क्रिकेट मैच खेले जाते है। कोलकता शहर का ईडन गार्डन स्टेडियम भारत के सर्वश्रेष्ठ ग्राउंड में से एक है, इसे एक तरह से कोलकता की शान कहा जाता है और यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत प्रसिद्ध है। कोलकाता का ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम (मैदान) भारत का सबसे बड़ा और पुराना स्टेडियम है। इसका निर्माण 1865 में हुआ था। इसकी दर्शक क्षमता करीब 70 हजार लोगों तक की है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में स्थित मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम दुनिया (विश्व) का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, इसकी दर्शक क्षमता करीब एक लाख लोगों आसपास तक की है।

भारत में खेल का बहुत महत्व है और गिल्ली डंडे से लेकर क्रिकेट तक देश की गललियों में बच्चे बड़े चाव से यह खेल खेलते हैं। इसके साथ ही भारत में हाल ही में कई बड़ी-बड़ी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोग्तायें जैसे 2011 में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप , 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ष 2016 में टी-20 विश्व कप का भी आयोजन किया गया है। आइये जानते है भारत के कौन से मैदान में कौन-सा खेल खेला जाता है और वह कहाँ पर स्थित है।

भारत के प्रमुख खेल मैदान (स्टेडियमों) की सूची:

स्टेडियम का नाम स्थान सम्बंधित खेल
वानखेड़े स्टेडियम मुंबई, महाराष्ट्र क्रिकेट
एच.पी.सी.ए. स्टेडियम धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट
फिरोजशाह कोटला स्टेडियम दिल्ली, नई दिल्ली क्रिकेट
ईडन गार्डन्स स्टेडियम कोलकाता, पश्चिम बंगाल क्रिकेट
एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई, तमिलनाडु क्रिकेट
जिमखाना ग्राउंड मुंबई, महाराष्ट्र क्रिकेट
जे.एस.सी.ए. स्टेडियम रांची, झारखंड क्रिकेट
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम राजकोट, गुजरात क्रिकेट
सुब्रत रॉय सहारा स्टेडियम पुणे, महाराष्ट्र क्रिकेट
डा. डी. वाय. पाटील स्टेडीयम नवी मुंबई, महाराष्ट्र फुटबॉल और क्रिकेट
नए वीसीए स्टेडियम नागपुर, महाराष्ट्र क्रिकेट
होल्कर क्रिकेट स्टेडियम इंदौर, मध्यप्रदेश क्रिकेट
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हैदराबाद, आंध्र प्रदेश क्रिकेट
डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए स्टेडियम विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश क्रिकेट
इंदिरा गांधी स्टेडियम विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश क्रिकेट
बरकतुल्लाह खान स्टेडियम जोधपुर, राजस्थान ज्यादातर क्रिकेट के लिए प्रयुक्त
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम कोच्चि, केरल बहुउद्देशीय
आईपीसीएल स्पोर्ट्स स्टेडियम वडोदरा, गुजरात क्रिकेट
के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ, उत्तर प्रदेश बहुउद्देशीय
फटोर्डा स्टेडियम मडगांव, गोवा फुटबॉल और क्रिकेट
मौलाना आजाद स्टेडियम जम्मू, जम्मू एवं कश्मीर क्रिकेट
इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश क्रिकेट
रूप सिंह स्टेडियम ग्वालियर, मध्य प्रदेश क्रिकेट
नाहर सिंह स्टेडियम फरीदाबाद, हरियाणा क्रिकेट
माधवराव सिंधिया स्टेडियम राजकोट, गुजरात क्रिकेट
सेक्टर 16 स्टेडियम चंडीगढ़, चंडीगढ़ क्रिकेट
नेहरू स्टेडियम पुणे, महाराष्ट्र क्रिकेट (बहुउद्देशीय)
विश्वविद्यालय स्टेडियम तिरुवनंतपुरम, केरल फुटबॉल (बहुउद्देशीय)
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली, दिल्ली बहुउद्देशीय
कीनन स्टेडियम जमशेदपुर, झारखंड फुटबॉल और क्रिकेट
सरदार पटेल स्टेडियम अहमदाबाद, गुजरात क्रिकेट
मोती बाग स्टेडियम वडोदरा, गुजरात क्रिकेट
शेर-मैं-कश्मीर स्टेडियम श्रीनगर, जम्मू एवं कश्मीर क्रिकेट
सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर, राजस्थान क्रिकेट
गांधी खेल परिसर स्टेडियम अमृतसर, पंजाब वर्तमान में क्रिकेट के लिए प्रयुक्त
बाराबती स्टेडियम कटक, उड़ीसा क्रिकेट
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बंगलौर, कर्नाटक क्रिकेट
विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम नागपुर, महाराष्ट्र क्रिकेट
लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम हैदराबाद, आंध्र प्रदेश क्रिकेट
ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर, उत्तर प्रदेश क्रिकेट
ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई, महाराष्ट्र क्रिकेट
गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम नांदेड़, महाराष्ट्र क्रिकेट
किला स्टेडियम पलक्कड़, केरल फुटबॉल
दिलीप टिर्की स्टेडियम रांची, झारखंड हॉकी
बिरसा मुंडा स्टेडियम रांची, झारखंड हॉकी
कलिंग स्टेडियम भुवनेश्वर, उड़ीसा हॉकी
महिंद्रा स्टेडियम मुंबई, महाराष्ट्र हॉकी
ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम लखनऊ, उत्तर प्रदेश हॉकी
दादाजी कोंडदेव स्टेडियम ठाणे, महाराष्ट्र फुटबॉल
गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना, पंजाब फुटबॉल
ग्रीनफील्ड स्टेडियम तिरुवनंतपुरम, केरल क्रिकेट
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी (इकाना)अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ, उत्तर प्रदेश क्रिकेट

यह भी पढ़े: विश्व के प्रमुख खेल और उनके परिसरों की सूची

The post भारत के प्रमुख खेल स्टेडियमों (मैदानों) के नाम, स्थान एवं सम्बंधित खेलों की सूची appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

मिस वर्ल्ड विजेताओं के नाम, वर्ष और उनके देश वर्ष 1951 से 2018 तक

$
0
0
मिस वर्ल्ड विजेताओं की सूची (1951-2018) | List of Miss World Winners in Hindi

मिस वर्ल्ड विजेता 1951 से 2018 अब तक: (List of Miss World Winners in Hindi)

मिस वर्ल्ड या विश्व सुन्दरी किसे कहते है?

मिस वर्ल्ड इन्कॉर्पेरेशन, लंदन हर वर्ष दिसम्बर में विश्व के विभिन्न देशों की सुन्दरियों में से सर्वश्रेष्ठ बहुमुखी सौंदर्य से संपन्न ‘विश्‍व सुंदरी’ (मिस वर्ल्ड) का चयन करता है। यह एक अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है जो प्रतिवर्ष महिलाओं के लिये आयोजित की जाती है।इसकी शुरूआत वर्ष 1951 से हुई। इसमें पुरस्कार स्वरूप 50,000 पौंड दिये जाते है।

मिस वर्ल्ड या विश्व सुन्दरी 2017:

भारत की मानुषी छिल्लर ने वर्ष 2017 का मिस वर्ल्ड ख़िताब जीता है। मानुषी छिल्लर को पिछले साल की मिस वर्ल्ड स्टेफनी डेल वाले ने मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया। मानुषी छिल्लर से पूर्व यह ताज जीतने वाली भारतीय सुन्दरियाँ रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हैडन (1997), युक्ता मुखी (1999) व प्रियंका चोपड़ा (2000) थीं।

मिस वर्ल्ड या विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता 2018:

मिस वर्ल्ड 2018 अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन चीन के सानिया में 08 दिसंबर, 2018 को किया जाएगा, यह इस प्रतियोगिता का 68वां संस्करण होगा। वर्ष 2018 की मिस वर्ल्ड विजेता भारत की मानुषी छिल्लर प्रतियोगिता के अंत में अपने उत्तराधिकारी को ताज पहनायेंगी।

पढ़ें मिस वर्ल्ड (विश्व सुंदरियों) विजेताओं की सूची (1951-2018):

वर्ष विजेता का नाम देश
2017 मानुषी छिल्लर भारत
2016 स्टेफनी डेल वाले पुअर्तो रिको
2015 मिरेइया लालागुना स्पेन
2014 रोलेन स्ट्रॉस दक्षिण अफ्रीका
2013 मेगन यंग फिलीपींस
2012 यु वेंक्सिया चीन पीआर
2011 इविन सरकोस वेनेजुएला
2010 एलेक्‍जेंड्रिया मिल्‍स संयुक्त राज्य अमेरिका
2009 काइने अल्‍डोरिनो जिब्राल्टर
2008 क्‍सेनिया सुखीनोवा रूस
2007 झांग जीलिन चीन पीआर
2006 तताना कुचारोवा चेक गणतंत्र
2005 उन्‍नूर बिरना विल्‍हजलम्‍सदो‍त्तिर आइसलैंड
2004 मारिया जुलिया मेंटिला पेरू
2003 रोसान डेविसन आयरलैंड
2002 अजरा एकिन तुर्की
2001 अगबानी डरेगाे नाइजीरिया
2000 प्रियंका चोपडा भारत
1999 युक्‍ता मुखी भारत
1998 लिनोर अबरगिल इजराइल
1997 डायना हेडेन भारत
1996 आइरीन क्लिावा यूनान
1995 जैक्‍वीलीन एडी0 मारकोनोो वेनेजुएला
1994 ऐश्‍वर्या राय भारत
1993 लिसा ऐना जमैका
1992 जुलिया कोरोचिना रूस
1991 निनि बेथ लिऐल वेनेजुएला
1990 जिना ट्वा्लिसन संयुक्त राज्य अमेरिका
1989 एनिटा कैग्लिका पोलैंड
1988 लिंडा पेट्स दाेेतो आइसलैंड
1987 उला वेगर स्‍टॉर्फे ऑस्ट्रिया
1986 जिस्‍लै लैैरोड ट्रिनिडाड और टोबैगो
1985 हुफीकार्ल्‍स दातो आइसलैंड
1984 एस्ट्रिड कैरोलिना हेर्रेरा वेनेजुएला
1983 सारा जॉन हट यूनाइटेड किंगडम
1982 मेरी एस्‍ले एलवेयर डोमिनिकन गणराज्य
1981 पेलेन लियोन वेनेजुएला
1980 किम बर्ली सैंटास जर्मनी
1979 जिवा स्‍वेन्‍सन बरमूडा
1978 सिल्‍वाना स्‍वेयरे अर्जेंटीना
1977 मेरी स्‍बइनविन स्वीडन
1976 सिंडी ब्रेक स्‍पीयर जमैका
1975 विलनेलिया मर्सिड प्यूर्टो रिको
1974 एनी लाइस क्रियेल दक्षिण अफ्रीका
1973 मेरीजुवेरी वैलेस यूनाइटेड स्टेट्स
1972 बेलेंडा ग्रीन ऑस्ट्रेलिया
1971 लुसिया पेटरली ब्राजील
1970 जेनिफर हॉस्‍टन ग्रेनाडा
1969 इवा रयूबर स्‍टीयर ऑस्ट्रिया
1968 पिनी लोप प्‍लमर ऑस्ट्रेलिया
1967 मैडेनील हार्टोज बेल पेरू
1966 रीता फारिया भारत
1965 लेस्‍ली लैंग्‍ले इंगलैंड
1964 एनी ए सिडनी इंगलैंड
1963 कैैरोल जोन काफोर्ड जमैका
1962 कैथरीन लार्ड्स नीदरलैंड्स
1961 रोजी मेरी फेंकले इंगलैंड
1960 नोर्मा कपाग्‍ले अर्जेंटीना
1959 कोराइन रास्‍ट हैयर नीदरलैंड्स
1958 पेनेलोप ऐनी काेेलेन दक्षिण अफ्रीका
1957 मेरिटा लिंडस फिनलैंड
1956 पेट्टा सरमान जर्मनी
1955 सुजाना दुुव्‍जम वेनेजुएला
1954 एटिगान कोस्‍टाडा मिस्र
1953 डिनायस पेरिया फ्रांस
1952 लुुई फ्लॉडिन स्वीडन
1951 कीकी हा कामसन स्वीडन

यह भी पढे: मिस यूनिवर्स विजेताओं की सूची

Stats and Facts Related to Miss World the oldest running international beauty pageant. [Infographic]

Stats and Facts related to Miss World Title Award

The post मिस वर्ल्ड विजेताओं के नाम, वर्ष और उनके देश वर्ष 1951 से 2018 तक appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध कब और किसके बीच हुए

$
0
0
भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध कब और किसके बीच हुए | Indian History battles in Hindi

भारतीय इतिहास में हुए प्रमुख युद्धों के नाम, कब और किसके बीच हुए: (Important Wars or battles of Indian History in Hindi)

यहां पर इतिहास के प्रमुख युद्ध कब और किसके बीच हुए की सूची दी गयी है। इतिहास की परीक्षा में प्रमुख युद्धों के नाम, कब और किसके बीच हुए के आधार पर ज्यादातर प्रश्न पूछे जाते है, इसलिए यह पोस्ट आपकी सभी प्रकार की परीक्षा की तैयारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आइये जाने इतिहास में हुए प्रमुख युद्ध के नाम, कब और किसके बीच हुए के बारे में:-

भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध कब और किसके बीच हुए की सूची:

समय युद्ध का नाम किस-किस के बीच हुए
326 हाईडेस्पीज का युद्ध सिकंदर और पंजाब के राजा पोरस के बीच जिसमे सिकंदर की विजय हुई।
261 कलिंग की लड़ाई कलिंग का प्रख्यात युद्ध सम्राट अशोक और कलिंग के राजा अनंत नाथन के बीच 261-262 ईसा पूर्व में दया नदी के किनारे लड़ा गया था।
712 सिंध की लड़ाई मोहम्मद कासिम ने अरबों की सत्ता स्थापित की।
1191 तराईन का प्रथम युद्ध मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच हुआ था। चौहान की विजय हुई।
1192 तराईन का द्वितीय युद्ध मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच। इसमें मोहम्मद गौरी की विजय हुई।
1194 चंदावर का युद्ध इसमें मुहम्मद गौरी ने कन्नौज के राजा जयचंद को हराया।
1526 पानीपत का प्रथम युद्ध मुग़ल शासक बाबर और इब्राहीम लोधी के बीच।
1527 खानवा का युद्ध इसमें बाबर ने राणा सांगा को पराजित किया।
1529 घाघरा का युद्ध इसमें बाबर ने महमूद लोदी के नेतृत्व में अफगानों को हराया।
1539 चौसा का युद्ध इसमें शेरशाह सूरी ने हुमायु को हराया।
1540 कन्नौज (बिलग्राम का युद्ध) इसमें फिर से शेरशाह सूरी ने हुमायूँ को हराया व भारत छोड़ने पर मजबूर किया।
1556 पानीपत का द्वितीय युद्ध अकबर और हेमू के बीच।
1565 तालीकोटा का युद्ध इस युद्ध से विजयनगर साम्राज्य का अंत हो गया क्यूंकि बीजापुर, बीदर,अहमदनगर व गोलकुंडा की संगठित सेना ने लड़ी थी।
18 जून, 1576 ई. हल्दी घाटी का युद्ध हल्दीघाटी का युद्ध मुग़ल बादशाह अकबर और महाराणा प्रताप के बीच लड़ा गया था। अकबर और राणा के बीच यह युद्ध महाभारत युद्ध की तरह विनाशकारी सिद्ध हुआ था। ऐसा माना जाता है कि इस युद्ध में न तो अकबर जीत सका और न ही राणा हारे। अन्त में यूद्ध अनिर्णायक रहा। (विकिपीडिया के अनुसार)
1757 प्लासी का युद्ध अंग्रेजो और सिराजुद्दौला के बीच, जिसमे अंग्रेजो की विजय हुई और भारत में अंग्रेजी शासन की नीव पड़ी।
1760 वांडीवाश का युद्ध अंग्रेजो और फ्रांसीसियो के बीच, जिसमे फ्रांसीसियो की हार हुई।
1761 पानीपत का तृतीय युद्ध अहमदशाह अब्दाली और मराठो के बीच। जिसमे फ्रांसीसियों की हार हुई।
1764 बक्सर का युद्ध अंग्रेजो और शुजाउद्दौला, मीर कासिम एवं शाह आलम द्वितीय की संयुक्त सेना के बीच। अंग्रेजो की विजय हुई। अंग्रेजो को भारत वर्ष में सर्वोच्च शक्ति माना जाने लगा।
1767-69 प्रथम मैसूर युद्ध हैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जिसमे अंग्रेजो की हार हुई।
1780-84 द्वितीय मैसूर युद्ध हैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जो अनिर्णित छूटा।
1790 तृतीय आंग्ल मैसूर युद्ध टीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच लड़ाई संधि के द्वारा समाप्त हुई।
1799 चतुर्थ आंग्ल मैसूर युद्ध टीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच , टीपू की हार हुई और मैसूर शक्ति का पतन हुआ।
1849 चिलियान वाला युद्ध ईस्ट इंडिया कंपनी और सिखों के बीच हुआ था जिसमे सिखों की हार हुई।
1962 भारत चीन सीमा युद्ध चीनी सेना द्वारा भारत के सीमा क्षेत्रो पर आक्रमण। कुछ दिन तक युद्ध होने के बाद एकपक्षीय युद्ध विराम की घोषणा। भारत को अपनी सीमा के कुछ हिस्सों को छोड़ना पड़ा।
1965 भारत-पाक युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जिसमे पाकिस्तान की हार हुई। भारत पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता हुआ।
1971 भारत-पाक युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जिसमे पाकिस्तान की हार हुई। फलस्वरूप बांग्लादेश एक स्वतन्त्र देश बना।
1999 कारगिल युद्ध जम्मू एवं कश्मीर के द्रास और कारगिल क्षेत्रो में पाकिस्तानी घुसपैठियों को लेकर हुए युद्ध में पुनः पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा और भारतीयों को जीत मिली।

यह भी पढे: इतिहास में हुई प्रमुख क्रांति एवं उनके सम्बंधित क्षेत्र

The post भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध कब और किसके बीच हुए appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

भारत के प्रधानमंत्रियों के नाम और उनके कार्यकाल की सूची 1947 से 2018 तक

$
0
0
भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची (1947 से 2018) | Prime Ministers of India in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री और उनका कार्यकाल (1947 से 2018): (List of Indian Prime Ministers in Hindi)

भारत के प्रधानमंत्री:

भारत के प्रधानमंत्री भारत गणराज्य की सरकार के मुखिया हैं। भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है, उनका पूरा नाम नरेन्द्र दामोदरदास मोदी है। भारत के प्रधानमंत्री का पद, भारत के शासनप्रमुख का पद है। संविधान के अनुसार, वह भारत सरकार का मुखिया, भारत के राष्ट्रपति का मुख्य सलाहकार, मंत्रिपरिषद का मुखिया, तथा लोकसभा में बहुमत वाले दल का नेता होता है। वह भारत सरकार के कार्यपालिका का नेतृत्व करता है। भारत की राजनैतिक प्रणाली में, प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल में एक वरिष्ठ सदस्य होते हैं।

स्वतंत्रता प्राप्ति से अब तक चुने गए भारत के पूर्व या तत्कालीन प्रधानमंत्रियों की सूची:

प्रधानमंत्री का नाम कार्यकाल राजनीतिक पार्टी का नाम
जवाहर लाल नेहरू  (1889–1964) 26 फरवरी, 1950 से 27 मई, 1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
गुलज़ारी लाल नन्दा  (1898–1997)(कार्यवाहक) 27 मई, 1964 से 09 जून, 1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
लाल बहादुर शास्त्री (1904 –1966) 09 जून, 1964 से 11 जनवरी, 1966 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
गुलज़ारी लाल (1898-1997) नन्दा (कार्यवाहक) 11 जनवरी, 1966 से 24 जनवरी 1966 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
श्रीमती इंदिरा गांधी (1917–1984) 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
मोरारजी देसाई (1896–1995) 24 मार्च, 1977 से 28 जुलाई, 1979 जनता पार्टी
चरण सिंह चौधरी (1902–1987) 28 जुलाई, 1979 से 14 जनवरी, 1980 जनता पार्टी (सेक्युलर)
श्रीमती इंदिरा गांधी (1917–1984) 14 जनवरी, 1980 से 31 अक्टूबर, 1984 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
राजीव गांधी (1944–1991) 31 अक्टूबर, 1984 से 1 दिसम्बर, 1989 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
विश्वनाथ प्रताप सिंह (1931–2008) 01 दिसम्बर, 1989 से 10 नवम्बर, 1990 जनता पार्टी
चन्द्रशेखर सिंह (1927–2007) 10 नवम्बर, 1990 से 21 जून, 1991 समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय)
पी. वी. नरसिंह राव (1921–2004) 21 जून, 1991 से 16 मई, 1996 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
अटल बिहारी वाजपेयी (1926) 16 मई, 1996 से 01 जून, 1996 भारतीय जनता पार्टी
एच. डी. देवगौड़ा (1933) 01 जून, 1996 से 21 अप्रैल, 1997 जनता दल
इन्द्र कुमार गुजराल (1933–2012) 21 अप्रैल, 1997 से 19 मार्च, 1998 जनता दल
अटल बिहारी वाजपेयी (1926) 19 मार्च, 1998 से 22 मई, 2004 भारतीय जनता पार्टी
डॉ. मनमोहन सिंह (1932) 22 मई, 2004 से 26 मई, 2014 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
नरेन्द्र मोदी (1950) 26 मई, 2014 से अब तक भारतीय जनता पार्टी

अंतिम संशोधन: 17 अगस्त 2018

भारत में प्रधानमंत्री का चयन तथा नियुक्ति कैसी होती है?

प्रधानमंत्री के चयन तथा नियुक्ति के सम्बन्ध में संविधान के अनुच्छेद 75 में केवल यह प्रावधान किया गया है कि प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करेगा। लेकिन इसका तात्पर्य यह नहीं है कि राष्ट्रपति अपने विवेकाधिकार से प्रधानमंत्री की नियुक्ति कर सकता है। सामान्य प्रथा यह है कि राष्ट्रपति उसी व्यक्ति को प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त कर सकता है जो लोकसभा में बहुमत प्राप्त दल का नेता होता है। जो व्यक्ति लोकसभा में बहुमत प्राप्त दल का नेता चुना जाता है, वह राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा करता है। इसके बाद उस व्यक्ति को प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त किया जाता है। यदि सामान्य चुनाव में कोई भी दल बहुमत नहीं प्राप्त करता, तो राष्ट्रपति लोकसभा में सबसे बड़े दल के नेता को या किसी ऐसे व्यक्ति को, जिसे कई दलों का समर्थन प्राप्त हो, को प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त करके उससे यह अपेक्षा करता है कि वह एक मास के अंतर्गत लोकसभा में अपना बहुमत साबित करे।

प्रधानमंत्री पद के लिए योग्यता:

प्रधानमंत्री की योग्यता के सम्बन्ध में संविधान में कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं किया गया है, लेकिन इतना अवश्य कहा गया है कि प्रधानमंत्री लोकसभा में बहुमत प्राप्त दल का नेता होगा। लोकसभा में बहुमत प्राप्त दल का नेता होने के लिए आवश्यक है कि नेता लोकसभा का सदस्य हो। इसलिए प्रधानमंत्री को साधारणत: लोकसभा का सदस्य होने की योग्यता रखनी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति, जो कि लोकसभा का सदस्य नहीं है, प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त किया जाता है तो उसे 6 महीने के अंतर्गत लोकसभा का सदस्य होना पड़ता है। प्रधानमंत्री के लिए लोकसभा की सदस्यता अनिवार्य नहीं है। उसे वस्तुत: संसद के दोनों सदनों में से किसी एक सदन अर्थात् लोकसभा या राज्यसभा का सदस्य अनिवार्यत: होना चाहिए।

यह भी पढे: भारतीय संविधान के भाग, अनुच्छेद एवं अनुसूचियों की सूची

भारत के प्रधानमंत्री की पदावधि:

सामान्यतया प्रधानमंत्री अपने पद ग्रहण की तिथि से लोकसभा के अगले चुनाव के बाद मंत्रिमण्डल के गठन तक प्रधानमंत्री पद पर बना रह सकता है, लेकिन इसके पहले भी वह

  • राष्ट्रपति को त्यागपत्र देकर पदमुक्त हो सकता है, या
  • लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के कारण पद त्याग करता है, या
  • राष्ट्रपति के द्वारा बर्ख़ास्त किया जा सकता है।

भारत के प्रधानमंत्री का वेतन एवं भत्ता:

प्रधानमंत्री को प्रतिमाह 1,25,000 रुपये वेतन के रूप में मिलते हैं। साथ ही उन्हें मुफ़्त आवास, यात्रा, चिकित्सा, टेलीफ़ोन आदि की सुविधाएँ करायी जाती हैं। भत्ते के रूप में प्रधानमंत्री को निर्वाचन क्षेत्र, आकस्मिक ख़र्च, अन्य ख़र्चे एवं डी.ए. आदि दिया जाता है।

भारतीय प्रधानमंत्री के अधिकार एवं उनके कार्य:

प्रधानमंत्री के निम्नलिखित कार्य एवं अधिकार हैं:-

  • प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्यों को नियुक्त करने, मंत्रिमण्डल से बर्ख़ास्त करने तथा मंत्रिमण्डल से उनके त्यागपत्र को स्वीकार करने की सिफ़ारिश राष्ट्रपति से करता है (अनुच्छेद 75)।
  • वह अपने मंत्रिमण्डल के सदस्यों को विभाग का आबंटन कर सकता है तथा किसी मंत्री को एक विभाग से दूसरे विभाग में अन्तरित कर सकता है।
  • प्रधानमंत्री मंत्रिमण्डल का प्रधान होता है और उसकी मृत्यु या त्यागपत्र से मंत्रिमण्डल का विघटन हो जाता है।
  • प्रधानमंत्री का यह कर्तव्य है कि वह संघ के कार्यकलाप के प्रशासन सम्बन्धी और विधान विषयक की सूचना राष्ट्रपति को दे और यदि राष्ट्रपति किसी ऐसे विषय पर प्रधानमंत्री से सूचना मांगता है, तो प्रधानमंत्री राष्ट्रपति को सूचना देने के लिए बाध्य है (अनुच्छेद 78)।
  • प्रधानमंत्री मंत्रिमण्डल की बैठक की अध्यक्षता करता है।
  • यदि राष्ट्रपति चाहता है कि किसी बात पर मंत्रिपरिषद विचार करे तो वह प्रधानमंत्री को सूचना देता है।

The post भारत के प्रधानमंत्रियों के नाम और उनके कार्यकाल की सूची 1947 से 2018 तक appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

विश्व के सभी प्रमुख देशों के राष्ट्रीय पशु/जानवरों के नाम की सूची

$
0
0
भारत के राज्यों के राजकीय जानवरों/पशु: (National Animals of Indian States in Hindi)

प्रमुख देशों के राष्ट्रीय पशु: (National Animals of World countries in Hindi)

भारत और विश्व के विभिन्न देशों में जानवरों की अनेक प्रजातियां पाई जाती हैं। आपकों इन पशुओं मे 25% से अधिक जमीन, घने जंगल और पानी में आसानी से देखने को मिल जाते है। दुनिया के कई देशों की पहचान उनके राष्ट्रीय पशुओं से आधार पर ही होती है।

भारत में जानवरों की अनेक प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें हाथी, गेंडा, तेंदुआ, भालू , गौर, नीलगाय, भैंस, गधा, घड़ियाल, बिल्ली, मगरमच्छ, मृग या हिरन, सियार, लकड़बग्गा, कुत्ता, भेड़िया, सुअर, नीलगिरि तहर, शेर, लोमड़ी, लंगूर, उदबीलाओ, नेवला, पांडा, घोडा, ऊंट और बारहसिंगा इत्यादि शामिल है। देश में लगभग 400 राष्ट्रीय उद्यान हैं, जो कई वन्य प्रजातियों और कुछ विशाल जंगली जानवरों के आदर्श निवास हैं।

भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ (रॉयल बंगाल टाइगर) है, जो अपनी ताकत, खूबसूरती, साहस और गुर्राहट के लिए जाना जाता है। रॉयल बंगाल टाइगर भारत के अलावा पड़ोसी देश बांग्लादेश का भी राष्ट्रीय पशु है। ये बाघ भारत, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश में पाये जाते है। जंगल का ये राजा आज अवैध शिकार से जूझ रहा है। सम्पूर्ण विश्व में हो रहे अवैध शिकार के कारण जानवरों की कई प्रजातियां समाप्त हो गयी है और कुछ समाप्त होने की कगार पर है। इस अध्याय के माध्यम से आप दुनिया के अलग-अलग देशों के राष्ट्रीय पशुओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

विश्व के प्रमुख देशों के राष्ट्रीय पशुओं की सूची:

देश का नाम राष्ट्रीय पशु/जानवर
अफ़ग़ानिस्तान मार्को पोलो भेड़
अर्जेंटीना प्यूमा
आयरलैंड आयरिश वुल्फहाउंड, रेड हिरण
इंग्लैंड शेर, बुलडॉग
इंडोनेशिया कोमोडो ड्रेगन
इजराइल हुपु
इराक कोमोडो ड्रैगन
ऑस्ट्रेलिया कंगारू
कनाडा उत्तरी अमेरिकी बीवर
कोलम्बिया एंडीन कोंडोर
क्यूबा क्यूबा मगरमच्छ
ग्रेट ब्रिटेन शेर
चिली एंडियन हुआमुल
चीन चीनी ड्रैगन और विशालकाय पांडा
जर्मनी बाज (आडलर-जर्मन भाषा में)
जापान तीतर
जिम्बाब्वे सैबल एंटीलोप
जॉर्डन ओरिक्स
डेनमार्क शेर
ताइवान फॉर्मोसन ब्लैक भालू
थाईलैंड थाई हाथी
दक्षिण अफ्रीका स्प्रिंगबोक एंटेलोप
दक्षिण कोरिया कोरियाई शेर
नीदरलैंड शेर
नेपाल गाय
नॉर्वे शेर
न्यूजीलैंड कीवी
पाकिस्तान मारखोर (बकरी की प्रजाति)
पुर्तगाल गैलो डी बार्सेलस
पोलैंड सफेद बाज
फिनलैंड भूरे भालू
फ्रांस गैलिक रूस्टर
बांग्लादेश बाघ (बंगाल टाइगर)
बुल्गारिया शेर
बेल्जियम शेर
बोलीविया लामा
ब्राजील शर्मीला जैगुआर (तेंदुए की एक खास प्रजाति)
भारत बाघ (बंगाल टाइगर)
भूटान ताकिन- एक प्रकार का हिरन जैसा तिब्बती पशु
मलेशिया मलायी टाइगर
मिस्र स्टेपी ईगल
मेक्सिको शर्मीला जैगुआर (तेंदुए की एक खास प्रजाति)
मेसिडोनिया लिंक्स (जंगली बिल्ली)
म्यांमार बाघ
रूस यूरेशियन ब्राउन भालू
रोमानिया लिंक्स (जंगली बिल्ली)
वियतनाम टाइगर, वॉटर बफ़ेलो और ड्रैगन
श्री लंका शेर
संयुक्त राज्य अमरीका अमेरिकी बाइसन
साइप्रस मोफ्लॉन भेड़
सिंगापुर शेर
स्कॉटलैंड गेंडा और शेर
स्पेन सांड

यह भी पढ़ें: भारतीय राज्यों के राजकीय जानवरों/पशुओं की सूची

The post विश्व के सभी प्रमुख देशों के राष्ट्रीय पशु/जानवरों के नाम की सूची appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).

Viewing all 1939 articles
Browse latest View live


Latest Images