
भारत के महत्वपूर्ण संयुक्त सैन्य अभ्यास: (List of Important Joint Military Exercises of India in Hindi)
सैन्य अभ्यास या परीक्षण किसे कहते है?
सैन्य परीक्षण का अर्थ: जब सेना वास्तविक युद्ध के हिसाब से युद्ध या परीक्षण रणनीतियों के प्रशिक्षण और खोज में अपने संसाधनों का उपयोग करता है, तो उसे सैन्य परीक्षण कहा जाता है। अन्य शब्दों में कहे तो किसी भी युद्ध में जाने से पहले अपनी-अपनी सेनाओं की ताकत और कमजोरियों पर काम करते उन्हें प्रशिक्षण और चुनौतियों के लिए तैयार करना।
सेना की ताकत के मामले में भारत विश्व के शीर्ष सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में 5वे स्थान पर है। हमारे देश के लिए अपनी स्थिति को मजबूत रखना, सभी तीन सैन्य बलों (थल सेना, जल सेना, वायु सेना) में समन्वय बनाए रखना और किसी भी स्थिति के लिए उन्हें प्रशिक्षित करना महत्वपूर्ण है। किसी भी देश के लिए रक्षा अभ्यास बहुत महत्वपूर्ण हैं और यह आतंकवाद से सामना, देश में चल रहे विद्रोह से सामना आदि पर हो रहे संघर्ष के संचालन जैसी कई समस्याओं से निपटने के लिए कारगार साबित होती है। भारत के रिश्ते विदेशी देशों के साथ दिन-प्रतिदिन अच्छे होते जा रहे है और पिछले कुछ वर्षों में भारत ने दुनिया के विभिन्न देशों के साथ कई संयुक्त व बहुपक्षीय सैन्य अभ्यासों
में भाग लिया है। यह अध्याय आपको विगत तीन वर्षों में हुए भारत के संयुक्त सैन्य अभ्यास से संबन्धित महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान जानकारी देगा जो कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, भारतीय रेलवे, यूपीएससी, पुलिस, यूजीसी और बैंकिंग परीक्षाओं के दृष्टिकोण से भी बहुत महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें: भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध कब और किसके बीच हुए
भारत के संयुक्त सैन्य अभ्यासों की सूची:
संयुक्त युद्धाभ्यास का नाम | महत्वपूर्ण तथ्य |
जिमेक्स 2018 | भारत और जापान के बीच तीसरा संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास JIMAX 2018 आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हुआ था। |
युद्ध अभ्यास 2018 | रक्षा सहयोग और सामरिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका की सेनाओं के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास का 14वां संस्करण उत्तराखंड के चौबटिया में 16 सितम्बर से 29 सितम्बर के मध्य आयोजित किया गया था। |
काजिंद 2018 | भारत और कजाख्स्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास जिसे कजाख्स्तान में 10 से 23 सितम्बर के मध्य आयोजित किया गया था। |
सागरमाथा फ्रेंडशिप II, 2018 | चीन एवं पड़ोसी देश नेपाल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का दूसरा संस्करण चीन के दक्षिण पश्चिम सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदू में 17 सितम्बर से 27 सितम्बर 2018 के मध्य आयोजित किया गया था। |
वोस्तोक, 2018 | रूस द्वारा वृहद स्तर पर 11 सितम्बर से 17 सितम्बर 2018 के मध्य संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास का आयोजन किया गया था। |
वरुण, 2018 | भारत एवं फ्रांस की नौसेनाओं के मध्य संयुक्त द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास वरुण 2018 तीन समुद्री क्षेत्रों अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर में आयोजित हुआ था। |
स्लिनेक्स, 2018 | भारत एवं श्रीलंका की नौसेनाओं के संयुक्त अभ्यास का छठा संस्करण श्रीलंका में 07 से 13 सितंबर 2018 के मध्य आयोजित किया गया था। |
ककाडू | रॉयल ऑस्ट्रेलिया नौसेना द्वारा आयोजित और रॉयल ऑस्ट्रेलिया वायु सेना द्वारा समर्थित महत्वपूर्ण बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास का आयोजन 29 अगस्त से 15 सितंबर 2018 के मध्य किया गया था। इस युद्ध अभ्यास में 27 देशों ने भाग लिया था। भारतीय नौसेना के पोत सहयाद्री ने इस अभ्यास में हिस्सा लिया। |
पिच ब्लैक 2018 | भारत और ऑस्ट्रेलिया की वायु सेनाओं के बीच तीन साप्ताहिक पिच ब्लैक 2018′ (पीबी -18) नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन 24 जुलाई से 18 अगस्त 2018 के मध्य किया गया था। पिच ब्लैक एक्सरसाइज रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना (आरएएएफ) द्वारा आयोजित एक द्विवार्षिक रोजगार युद्ध अभ्यास है। आइएएफ के दल में 145 एयर-योद्धा होंगे, जिनमें गरुड कमांडो टीम, चार सुखोई -30 एमकेआइ लड़ाकू विमान, एक सी-130 और सी-17 परिवहन विमान शामिल हुए थे। |
अभ्यास मैत्री, 2018 | भारतीय सेना और रॉयल थाई सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास थाईलैंड में 06 से 09 अगस्त 2018 के मध्य आयोजित किया गया था। |
नौसेना अभ्यास मालाबार, 2018 | भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास का 22वां संस्करण फिलिपीन सागर में 07 से 16 जून 2018 के मध्य आयोजित किया गया। |
सूर्य किरण, 2018 | भारत और नेपाल के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण 30 मई से 12 जून 2018 के मध्य पिथौरागढ़, उत्तराखंड में संपन्न हुआ। |
हरीमऊ शक्ति 2018 | भारत और मलेशिया रक्षा सहयोग के एक हिस्से के रूप में मलेशिया के घने जंगलों में 30 अप्रैल से 13 मई 2018 के मध्य संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास का आयोजन किया गया। |
विन्बैक्स, 2018 | भारत और वियतनाम के मध्य पहला द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास, जबलपुर मध्य प्रदेश में 29 जनवरी से 3 फरवरी 2018 के मध्य संपन्न हुआ। |
वज्र प्रहार, 2018 | भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास जनवरी 2018 में अमेरिका में आयोजित किया गया। |
गरुड़ शक्ति VI | भारत और इंडोनेशिया की सेना के मध्य फरवरी 2018 में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित किया गया। |
इन-बीएन कॉर्पैट | भारत और बांग्लादेश की नौसेना सेना के मध्य 2018 में इस संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया था। |
अजय वारियर 2017 | भारत एवं ब्रिटेन की सेनाओं के मध्य संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 01 से 14 दिसंबर 2017 के मध्य आयोजित किया गया। इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के मध्य द्विपक्षीय सम्बन्धों को बढ़ाना तथा उग्रवाद विरोधी अभियानों में एक-दूसरे के अनुभवों से लाभ उठाना था। |
नसीम अल बहर | भारतीय नौसेना और ओमान की शाही नौसेना के बीच दिसंबर 2017 में ओमान में इस अभ्यास को आयोजित किया गया। |
प्रबल दोस्तकी, 2017 | भारत और कजाखस्तान की थल सेनाओं के मध्य 02 से 15 नवंबर 2017 के मध्य हिमाचल प्रदेश के बफेलो में यह संयुक्त सैन्य अभ्यास संपन्न हुआ था। |
फ्लैग 4 | अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की सेनाओं के मध्य इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया था। |
संप्रति, 2017 | भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के मध्य 13 दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन 06 नवम्बर से 18 नवम्बर 2017 के मध्य मिजोरम में सीआईजेडब्ल्यू स्कूल, वायरगते में हुआ था। इस अभ्यास का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर की परिस्थितियों के अनुरूप उग्रवादियों और आतंकवादियों के खिलाफ अभियान का प्रशिक्षण देना था। |
इम्बैक्स, 2017 | भारत और म्यांमार के मध्य मेघालय में 20 से 25 नवंबर 2017 के मध्य आयोजित किया गया। |
अभ्यास ईकुवेरिन, 2017 | भारत और मालदीव के मध्य आठवां संयुक्त सैन्य अभ्यास 15 से 28 दिसंबर 2017 के मध्य कर्नाटक में आयोजित किया गया। |
मित्र शक्ति – 2017 | भारत और श्रीलंका के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति के पांचवें संस्करण का आयोजन महाराष्ट्र के पुणे में किया गया, जिसमें भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट ने किया जबकि श्रीलंका की सेना का प्रतिनिधित्व सिंहा रेजीमेंट द्वारा किया गया था। इसके तहत अर्द्धशहरी क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान का अभ्यास किया गया। |
इन्द्र | भारत और रूस की वायुसेना के मध्य इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन 2017 के मध्य किया गया था। |
अल-निगाह | भारतीय और ओमान के बीच दूसरा ‘अल-निगाह’ संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन 6 से 19 मार्च, 2017 तक हिमाचल प्रदेश के बकलोह में हुआ था। |
वरुण-17 | अप्रैल 2017 में भारतीय पश्चिमी जहाजी बेड़े ने फ्रांस की नौसेना के साथ तौलोन, फ्रांस के निकट वरुण-17 द्विपक्षीय अभ्यास में भाग लिया था। इस अभ्यास में भारत ने आईएनएस त्रिशूल, मुम्बई तथा आदित्य ने एकीकृत हेलिकॉप्टरों के साथ भाग लिया था। |
सूर्य किरण – XI | सूर्य किरण – XI संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन 07 मार्च से 20 मार्च, 2017 तक उत्तराखण्ड राज्य के पिथौरागढ़ शहर में आयोजित किया गया था। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास भारतीय सेना की इन्फेंट्री बटालियन और नेपाल की दुर्ग बक्श बटालियन शामिल हुई। अभ्यास के दौरान मानवीय सहायता और आपदा राहत का अभ्यास भी किया गया। |
नोमैडिक एलीफेंट (प्रलय सहायम) | दोनों देशों के बीच यह अभ्यास का 22वां संस्करण था, जिसका आयोजन 05 से 18 अप्रैल तक वायरंगते में आयोजित किया गया था। इसमें मंगोलिया की तरफ से स्पेशल फोर्स टास्क बटालियन ने और भारत की तरफ से जम्मू-कश्मीर राइफल्स ने हिस्सा लिया। इस अभ्यास के अंतर्गत उग्रवाद और आतंकवाद के खिलाफ सेना को प्रशिक्षित किया गया। |
प्रबल दोस्तिक | भारत और कजाकिस्तान की सेनाओं के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन 02 से 15 नवम्बर, 2017 तक हिमाचल प्रदेश के बकलोह में किया गया था। |
ब्लू फ्लैग-17 | वर्ष 2017 में 02 नवम्बर से 16 नवम्बर 2017 तक मध्य इजराइल के उवडा एयरफोर्स बेस पर इस संयुक्त युद्धाभ्यास का आजोजन किया गया था। वर्ष 2013 में प्रारम्भ ‘ब्लू फ्लैग’ इजराइल का द्वि-वार्षिक वायुसेना युद्धाभ्यास है। इस वर्ष युद्धाभ्यास में इजराइल सहित सात देश फ्रांस, जर्मनी, इटली, ग्रीस, पॉलैण्ड, अमरीका और भारत ने हिस्सा लिया। |
The post भारत और विश्व के अन्य देशों के बीच हुए प्रमुख संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यासों की सूची appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).