Quantcast
Channel: सामान्य ज्ञान अध्ययन – SamanyaGyan.com 2021
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के नाम, कार्यकाल एवं उनकी राजनीतिक पार्टी (वर्ष 1952 से 2017)

$
0
0
दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के नाम, कार्यकाल एवं उनकी राजनीतिक पार्टी (वर्ष 1952 से 2017)

दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की सूची (1952-2017): (List of Chief Ministers of Delhi From 1952 to 2017 in Hindi)

दिल्ली:

दिल्ली आधिकारिक तौर पर दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। चौधरी ब्रह्म प्रकाश दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री थे। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों – कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं 1483 वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग 1 करोड़ 70 लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं : हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है।

दिल्ली का इतिहास एवं महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान:

महाभारत काल से ही दिल्ली का विशेष उल्लेख रहा है। दिल्ली का शासन एक राजवंश से दूसरे राजवंश को हस्तांतरित होता गया। यह मौर्यों से आरंभ होकर पल्लवों तथा मध्य भारत के गुप्तों से होता हुआ 13वीं से 15वीं सदी तक तुर्क और अफ़ग़ान और अंत में 16वीं सदी में मुग़लों के हाथों में पहुँचा। 18वीं सदी के उत्तरार्द्ध और 19वीं सदी के पूर्वार्द्ध में दिल्ली में अंग्रेज़ी शासन की स्थापना हुई। 1911 में कोलकाता से राजधानी दिल्ली स्थानांतरित होने पर यह शहर सभी तरह की गतिविधियों का केंद्र बन गया। 1956 में केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा प्राप्त हुआ। दिल्ली के इतिहास में 69वाँ संविधान संशोधन विधेयक एक महत्त्वपूर्ण घटना है, जिसके फलस्वरूप राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र अधिनियम 1991 में लागू हो जाने से दिल्ली में विधानसभा का गठन हुआ।

दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार व मंत्री परिषद के प्रमुख और दिल्ली विधानसभा में बहुमत दल के नेता होते हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार की कार्यकारी शाखा का नेतृत्व करते हैं।

वर्ष 1952 से 2017 तक दिल्ली के सभी मुख्यमंत्रियों की सूची:

क्रमांक मुख्यमंत्री का नाम पद ग्रहण पद मुक्त राजनीतिक दल
1 चौधरी ब्रह्म प्रकाश 1952 1955 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2 जी एन सिंह 1955 1956 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
राज्य का अस्तित्व समाप्त कर एक केन्द्रीय प्रशासित संघ क्षेत्र बना (1956 – 1993)
3 मदन लाल खुराना 1993 1996 भारतीय जनता पार्टी
4 साहिब सिंह वर्मा 1996 1997 भारतीय जनता पार्टी
5 सुषमा स्वराज 1997 1998 भारतीय जनता पार्टी
6 शीला दीक्षित 1998 2003 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
6 शीला दीक्षित 2003 2008 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
6 शीला दीक्षित 2008 2013 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
7 अरविंद केजरीवाल 28 दिसम्बर, 2013 14 फ़रवरी, 2014 आम आदमी पार्टी
राष्ट्रपति शासन (17 फ़रवरी 2014 से 13 फ़रवरी, 2015)
7 अरविंद केजरीवाल 14 फ़रवरी, 2015 अब तक आम आदमी पार्टी

दिल्ली के महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित सामान्य ज्ञान:

राजधानी नई दिल्ली
राजभाषा(एँ) हिन्दी, अंग्रेज़ी, पंजाबी और उर्दू
जनसंख्या 1,38,50,507
क्षेत्रफल 1,483 वर्ग किमी
भौगोलिक निर्देशांक 28°36′36″ उत्तर 77°13′48″ पूर्व
जलवायु दिल्ली की जलवायु उपोष्ण है। दिल्ली में गर्मी के महीने मई तथा जून बेहद शुष्क और झुलसाने वाले होते हैं।
ज़िले 11
मुख्य ऐतिहासिक स्थल इंडिया गेट, क़ुतुब मीनार, जामा मस्जिद, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, लाल क़िला आदि
मुख्य पर्यटन स्थल हुमायूँ का मक़बरा, दिल्ली हाट, जंतर मंतर, अक्षरधाम मन्दिर, राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली
मुख्य धर्म-सम्प्रदाय हिन्दू, इस्लाम, सिक्ख, बौद्ध, जैनएवं अन्य
साक्षरता 81.82%%
उच्च न्यायालय दिल्ली उच्च न्यायालय
उपराज्यपाल अनिल बैजल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
विधानसभा सदस्य 70
लोकसभा क्षेत्र 7
राज्यसभा सदस्य 3
नदी यमुना
राजकीय पक्षी घरेलू गौरैया

और जानिये : दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के नाम, कार्यकाल एवं उनकी राजनीतिक पार्टी (वर्ष 1952 से 2017)


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>