Quantcast
Channel: सामान्य ज्ञान अध्ययन – SamanyaGyan.com 2021
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलनों (NAM Summits) की सूची 1961 से अब तक

$
0
0

गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलनों की सूची 1961 से अब तक: (List of Non Aligned Movement Summits in Hindi)

गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन क्या है?

गुट निरपेक्ष आंदोलन (NAM) राष्ट्रों की एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है। गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन, संयुक्त राष्ट्र के बाद देशों की सबसे बड़ी सभा है। गुटनिरपेक्ष आंदोलन पुरे महाद्वीप भर में भागीदार देशों के साथ बातचीत के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।

गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन का इतिहास:

गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन के अंतर्गत आने वाले सभी देशों ने निश्चय किया है, कि दुनिया के वे किसी भी पावर ब्लॉक के संग या विरोध में नहीं रहेंगे। यह आंदोलन भारत के प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासर एवं युगोस्लाविया के राष्ट्रपति जोसिप ब्रॉज़ टीटो का आरंभ किया हुआ है। इसकी स्थापना साल 1961 में हुई थी। वर्ष 2012 तक गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन  के सदस्यों की संख्या 120 हो चुकी है। गुटनिरपेक्ष आंदोलन में अफ्रीका से 53, एशिया से 39, लैटिन अमेरिका और कैरेबियन से 26 और यूरोप (बेलारूस, अज़रबैजान) से 2 देश सदस्य हैं। 17 देश और 10 अंतर्राष्ट्रीय संगठन, गुट निरपेक्ष आंदोलन के पर्यवेक्षक रहे हैं।

गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन में भारत की भूमिका:

भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति श्री  हामिद अंसारी ने वेनेजुएला में मारग्रेटिया द्वीप पर आयोजित होने वाले गुट निरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) के 17वें शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। भारत गुट निरपेक्ष आंदोलन के संस्थापक सदस्यों में से एक है और भारत ने साल 1983 को नई दिल्ली में 7वें गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी।

गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलनों की सूची (1961 से अब तक):

दिनांक स्थान (शहर व देश)
पहला 01 से 06 सितम्बर 1961 बेलग्रेड, यूगोस्लाविया
दूसरा 05 से 10 अक्टूबर 1964 काइरो, संयुक्त अरब गणराज्य
तीसरा 08 से 10 सितम्बर 1970 ल्यूसाका, जाम्बिया
चौथा 05 से 09 सितम्बर 1973 आल्जियर्स, अल्जीरिया
पाँचवा 16 से 19 अगस्त 1976 कोलंबो, श्री लंका
छठा 03 से 09 सितम्बर 1979 हवाना, क्यूबा
सातवाँ 07 से 12 मार्च 1983 नयी दिल्ली, भारत
आठवाँ 01 से 06 सितम्बर 1986 हरारे, जिम्बाब्वे
नौवाँ 04 से 07 सितम्बर 1989 बेलग्रेड, यूगोस्लाविया
दसवां 01 से 06 सितम्बर 1992 जकार्ता, इंडोनेशिया
ग्यारहवाँ 18 से 20 अक्टूबर 1995 कार्टेजीना दे इंडियास, कोलम्बिया
बारहवाँ 02 से 03 सितम्बर 1998 डर्बन, दक्षिण अफ्रीका
तेरहवाँ 20 से 25 फरवरी 2003 कुआला लंपुर, मलेशिया
चौदहवाँ 15 से 16 सितम्बर 2006 हवाना, क्यूबा
पंद्रहवाँ 11 से 16 जुलाई 2009 शर्म एल शीक, मिस्र
सोलहवाँ 26 से 31 अगस्त 2012 तेहरान, ईरान
सत्रहवाँ 13 से 18 सितम्बर 2016 कराकस, वेनेजुएला
अठारहवाँ 2019 अज़रबैजान

और जानिये : गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलनों (NAM Summits) की सूची 1961 से अब तक


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

Trending Articles