बिहारी पुरस्कार विजेताओं के नाम तथा वर्ष: (List of Bihari Awards Winners Since 1991-2017 in Hindi)
बिहारी पुरस्कार का इतिहास:
बिहारी पुरस्कार के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान है। वर्ष 1991 में के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा रीति काल के प्रसिद्ध कवि बिहारी लाल के नाम पर बिहारी पुरस्कार की स्थापना की गई थी। साल 1991 में प्रसिद्ध कवि जयसिंह नीरज को उनके काव्य संकलन ‘ढाणी का आदमी’ के लिए प्रथम बिहारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
बिहारी पुरस्कार के लिए चयन कैसे होता है?
यह पुरस्कार भारत के किसी भी भाग में निवास करने वाले राजस्थान के मूल निवासी या फिर बीते 07 वर्ष से स्थायी रूप से राजस्थान में रहने वाले देश के किसी भी हिस्से के निवासी लेखक की उत्कृष्ट राजस्थानी या हिन्दी की कृति को प्रदान किया जाता है। कृति का प्रकाशन बीते 10 साल में हुआ हो।
बिहारी पुरस्कार में मिलने वाली राशि:
इस पुरस्कार के तहत सम्मानित व्यक्ति को 02 लाख रुपये, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाता है।
प्रसिद्ध राजस्थानी साहित्यकार डॉ. सत्यनारायण को 27 दिसंबर, 2016 को के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 26वें बिहारी पुरस्कार- 2016 के लिए चुना गया था। उन्हें यह पुरुस्कार उनकी हिंदी रिपोतार्ज कृति ‘यह एक दुनिया’ के लिए दिया था। वर्ष 2010 में इस पुस्तक का प्रकाशन हुआ था। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2015 का 25वां बिहारी पुरस्कार प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. भगवती लाल व्यास को प्रदान किया गया था।उन्हें उनके राजस्थानी काव्य संग्रह ‘कथा सुन आवे है शब्द’ के लिए चयनित किया गया था।
साल 1991 से अब तक यशवंत व्यास, अलका सरावगी, हेमंत शेष, गिरिधर राठी, अर्जुन देव चारण, हरी राम मीणा, चन्द्र प्रकाश देवल, ओम थानवी, डॉ. भगवती लाल व्यास, सत्य नारायण जैसे लेखकों को यह पुरस्कार मिल चुका है।
वर्ष 1991 से 2017 तक बिहारी पुरस्कार विजेताओं की सूची:
वर्ष | साहित्यकार के नाम | कृति |
2016 | सत्य नारायण | ये एक दुनिया (हिंदी पुस्तक) |
2015 | डॉ. भगवती लाल व्यास | कथा सुन आवे है शब्द (राजस्थानी कविता) |
2014 | ओम थानवी | मुअनजोदडो (यात्रा वृत्तांत) |
2013 | चन्द्र प्रकाश देवल | हिरना मौन साध वन हिरना’ (कविता) |
2012 | हरी राम मीणा | धूणी तपे तीर (हिंदी उपन्यास) |
2011 | अर्जुन देव चारण | घर तो एक नाम है भरोसे रौ (राजस्थानी कविता) |
2010 | गिरिधर राठी | अन्ता के संशय (कविताएं) |
2009 | हेमंत शेष | जगह जैसी जगह (हिंदी कविताएँ) |
इन्हें भी पढे: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय व्यक्तियों की सूची
और जानिये : बिहारी पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों के नाम तथा वर्ष (1991 से 2017 तक)