भारतीय राज्यों के आधिकारिक राजकीय वृक्षों/पेडों की सूची: (List of National Trees of Indian States in Hindi)
यहाँ पर भारत का राष्ट्रीय वृक्ष और राज्यों के राजकीय वृक्ष के बारे में जानकारी दी गयी है। बरगद भारत का राष्ट्रीय वृक्ष है। बरगद का पेड़ अपनी हमेशा फैलते रहने वाली शाखाओं के कारण अमरता का प्रतीक है। भारत की एकता इस पेड़ के विशाल और गहरी जड़ों से प्रतिबिंबित होती है। इस पेड़ को कल्पवृक्ष भी कहा जाता है जिसका अर्थ इच्छाएं पूरी करने वाला वृक्ष होता है। बरगद के पेड़ में अपार औषधीय गुण होते हैं और यह लंबी उम्र से संबद्ध है। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि सन 1985 में इण्डियन बोर्ड फॉर वाइल्ड लाइफ ने भारत के समस्त राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को सुझाव दिया कि वे अपना अपना राजकीय पशु, पक्षी, वृक्ष एवं पुष्प चिन्हित करते हुए उसे अधिघोषित करें।
छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश ऐसे राज्य हैं, जिन्होंने अभी तक अपने राज्य वृक्ष घोषित नहीं किए हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़, दादर नगर हवेली, दमन एवं दीव और पांडिचेरी के भी राज्य वृक्ष नहीं हैं। केन्द्रशासित प्रदेशों में केवल लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार ने अपने राज्य वृक्ष घोषित किए हैं। भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद है। यह उड़ीसा का राज्य वृक्ष भी है। लगभग ऐसी ही स्थिति पीपल और हुलुंग की है। पीपल को बिहार और हरियाणा दोनों ने अपना राज्य वृक्ष घोषित किया है। हुलुंग विश्व भर में होलांग के नाम से प्रसिद्ध है। हुलुंग को अरुणाचल प्रदेश और असम दोनों ने अपना राज्य वृक्ष माना है। प्रत्येक वृक्ष के परिचय में वृक्ष का हिन्दी नाम, अंग्रेजी नाम और वैज्ञानिक नाम दिया गया है।
भारतीय राज्यों के आधिकारिक राजकीय वृक्षों/पेडों की सूची:
भारतीय राज्यों के नाम | आधिकारिक राजकीय पेड़ का नाम |
आंध्र प्रदेश | नीम |
अरुणाचल प्रदेश | होलोंग |
असम | होलोंग |
बिहार | पीपल |
छत्तीसगढ़ | साल |
दिल्ली | * |
गोवा | मट्टी |
गुजरात | आम |
हरियाणा | पीपल |
हिमाचल प्रदेश | देवदार |
जम्मू-कश्मीर | चिनार |
झारखंड | साल |
कर्नाटक | चन्दन |
केरल | नारियल |
मध्य प्रदेश | बरगद |
महाराष्ट्र | आम |
मणिपुर | तून |
मेघालय | सफेद सागौन |
मिजोरम | आयरनवुड |
नगालैंड | आल्डर |
उड़ीसा | बरगद |
पंजाब | शीशम |
राजस्थान | खेजड़ी |
सिक्किम | रोडोडेंड्रन |
तमिलनाडु | पाल्मायरा खजूर |
त्रिपुरा | अगर |
उत्तराखंड | बुरंस |
उत्तर प्रदेश | अशोक |
पश्चिम बंगाल | चैतियन |
तेलंगाना | जम्मी |
लक्षद्वीप | रोटी फल |
पुडुचेरी | बेल |
इन्हें भी पढे: भारतीय राज्यों के राजकीय पुष्पों की सूची
और जानिये : भारतीय राज्यों के आधिकारिक राजकीय वृक्षों/पेडों की सूची