Quantcast
Channel: सामान्य ज्ञान अध्ययन – SamanyaGyan.com 2021
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन का इतिहास, कार्य तथा महासचिवों की सूची

$
0
0
अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन | International Civil Aviation Organization History and Information in Hindi

अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (आईसीएओ): (International Civil Aviation Organization History, Work and their heads in Hindi)

अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन:

अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (आईसीएओ), संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है, जो कि अन्तर्राष्ट्रीय वायु नौवहन के सिद्धांत और तकनीकों को नियत करती है और अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात के विकास और योजना का पालन करती है, जिससे कि सुरक्षित और क्रमवार विकास सुनिश्चित हो सके। इसका मुख्यालय कनाडा के मॉन्ट्रियल में क्वार्टियर इंटरनेशनल में स्थित है। वर्तमान में अल्जीरिया के तैयब शेरिफ अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन के महासचिव है। विश्वभर में सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए नागरिक उड्डयन के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से 07 दिसम्बर को अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस मनाया जाता है।

अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (आईसीएओ) का इतिहास:

अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (आईसीएओ) की स्थापना 07 दिसंबर, 1944 को शिकागो में हस्ताक्षरित एक संधि के माध्यम से हुई। यह संधि 4 अप्रैल, 1947 से लागू हुई तथा इसने अक्टूबर 1919 में संपन्न वायु यातायात विनियमन समझौते का स्थान ले लिया। आईसीएओ का उद्देश्य हवाई परिचालन एवं यातायात की तकनीकों तथा सिद्धांतों के विकास में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करना है। इस संगठन की सदस्यता 185 है तथा इसका मुख्यालय मॉट्रियल (कनाडा) में है।

सभा एवं परिषद इस संगठन के प्रमुख अंग हैं। सभा में सभी सदस्यों का प्रतिनिधित्व होता है तथा इसकी बैठक तीन वर्षों में एक बार होती है। सभा की बैठक में सामान्य नीति का निर्धारण, परिषद के सदस्यों का चुनाव तथा बजट का अनुमोदन किया जाता है। परिषद में कुल 33 सदस्य होते हैं, जो सभा द्वारा त्रि-वर्षीय कार्यकाल हेतु चुने जाते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन के कार्य:

इस संगठन का कार्य प्रभावी एवं सुरक्षित वायु परिवहन हेतु तकनीकी मानकों की स्थापना द्वारा अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में सहायता प्रदान करना तथा हवाई सीमाओं पर सरल प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करना है। संगठन अंतर्राष्ट्रीय उड़ान हेतु आवश्यक जमीनी सेवाओं एवं सुविधाओं के लिए क्षेत्रीय योजनाएं विकसित करता है, वायु यातायात सांख्यिकी का वितरण करता है, उड्डयन के आर्थिक पक्षों पर अध्ययन तैयार करता है तथा वायु कानून समझौतों के विकास को बढ़ावा देता है। यह विकासशील क्षेत्रों के वायु उड्डयन कार्यक्रमों हेतु तकनीकी सहायता उपलब्ध कराता है।

अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन मौसम विज्ञान, वायु यातायात नियंत्रण, संचार एवं परिवहन सुविधाओं जैसे क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय कार्यवाही की पहल करने में मुख्य उपकरण की भूमिका निभाता है। वायुयानों का पट्टे या किराये पर लेन-देन, विमान अपहरण के खिलाफ कार्यवाही, वायु सीमा उल्लंघन तथा वायुयानों द्वारा पर्यावरण में पैदा किये जाने वाले शोरगुल का निम्नीकरण इत्यादि क्षेत्रों में आईसीएओ की भागीदारी को देखा जा सकता है

अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (आईसीएओ) को अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात संघ (आईएटीए) से अलग समझा जाना चाहिए। यह एक वायुसेवा (एयरलाइन) संचालकों का व्यापार संगठन है, संयोग से जिसका मुख्यालय भी मॉन्ट्रियल में ही स्थित है।

आईसीएओ के क्षेत्र एवं क्षेत्रीय कार्यालय:

आईसीएओ के 07 क्षेत्रीय कार्यालय हैं, जो 09 क्षेत्रों हेतु सेवारत है:

  1. एशिया एवं प्रशांत, बैंकॉक, थाइलैंड
  2. मध्य पूर्व, काहिरा, मिस्र
  3. पश्चिमी एवं मध्य अफ्रीका, डकार, सेनेगल
  4. दक्षिण अमरीका, लीमा, पेरू
  5. उत्तरी अमरीका, मध्य अमरीका एवं कैरिबियन, मेक्सिको शहर, मेक्सिको
  6. पूर्वी एवं दक्षिणी अफ्रीका, नैरोबी, केन्या
  7. यूरोप एवं उत्तरी अटलांटिक, पैरिस, फ्रांस

अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन (आईसीएओ) के महासचिवों की सूची:

  • अल्बर्ट रोपर (फ्रांस) (1944-1951)
  • कार्ल ल्जंगबर्ग (स्वीडन) (1952-1959)
  • रोनाल्ड मैक एलिस्टर मैकडोनेल (कनाडा) (1959-1964)
  • बर्नार्डस टीलमैन ट्विग्ट (नीदरलैंड) (1964-1970)
  • अस्साद कोटैट (लेबनान) (1970-1976)
  • य्वेस लैम्बर्ट (फ्रांस) (1976-1988)
  • शिवेन्दर सिंह सिद्धू (भारत) (1988-1991)
  • फिलिप रोचैट (स्विट्ज़र्लैंड) (1991-1997)
  • रेनैटो क्लाउडियो कोस्टा परेरा (ब्राज़ील) (1997-2003)
  • तैयब शेरिफ (अल्जीरिया) (2003-वर्तमान)

और जानिये : अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन का इतिहास, कार्य तथा महासचिवों की सूची


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>