Quantcast
Channel: सामान्य ज्ञान अध्ययन – SamanyaGyan.com 2021
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेताओं के नाम वर्ष 1969 से 2017 तक

$
0
0
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेताओं के नाम वर्ष 1969 से 2017 तक

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेताओं की सूची (1969-2017) (List of Dadasaheb Phalke Award Winners Since 1969-2017 in Hindi)

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा जगत का सबसे सम्माननीय पुरस्कार है। हर वर्ष यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा उस भारतीय सिनेमा की प्रमुख हस्ती को दिया जाता है, जिसने अपने जीवन काल में भारतीय सिनेमा जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। पुरस्कार का निर्धारण करने के लिये, भारतीय सिनेमा जगत के प्रख्यात व्यक्तियों की एक समिति का गठन किया जाता है।

मशहूर तेलुगु फिल्म अभिनेता कासीनाधुनी विश्वनाथ को फिल्म जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए साल 2016 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है।

इन्हें भी पढे: 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2017 के विजेताओं की सूची

इस पुरस्कार को प्रदान करने की शुरुआत, दादा साहेब फाल्के की जन्म शताब्दी के अवसर पर, जिन्हें भारतीय सिनेमा का जन्मदाता माना जाता हैं, वर्ष 1969 में की गई थी। यह पुरस्कार सिनेमा जगत की उस हस्ती को प्रदान किया जाता हैं जिसने भारतीय सिनेमा के विकास, उत्थान व प्रसार में विशिष्ट योगदान दिया हो। इस पुरस्कार में स्वर्ण कमल पदक, 10 लाख रुपये व एक शाल भेंट की जाती हैं। आइये जाने वर्ष 1969 से अब तक दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों के नाम, वर्ष एवं भारतीय सिनेमा जगत में उनके योगदान के बारे में

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेताओं की सूची:-

वर्ष विजेताओं का नाम योगदान
2016 कासीनाधुनी विश्वनाथ तेलुगु फिल्म अभिनेता और निर्देशक
2015 मनोज कुमार अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक
2014 शशि कपूर अभिनेता
2013 गुलजार कवि, फ़िल्म निर्माता
2012 प्राण किशन शिकंद अभिनेता
2011 सौमित्र चटर्जी अभिनेता
2010 के. बालचन्द्र निर्देशक
2009 डी. रामा नायडू फ़िल्म निर्माता
2008 वी. के. मूर्ति छायाकार
2007 मन्ना डे गायक
2006 श्याम बेनेगल निर्देशक
2005 ब्रिज भूषण चतुर्वेदी निर्देशक
2004 अदूर गोपाल क्रिषनन निर्देशक
2003 म्रणाल सेन निर्देशक
2002 देव आनंद निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, अभिनेता
2001 यश चोपडा निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
2000 आशा भोंसले गायिका
1999 ॠषिकेष मुखर्जी निर्देशक
1998 रवि चोपडा निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
1997 कवि प्रदीप गीतकार
1996 शिवाजी गणेशन अभिनेता
1995 डाँ राजकुमार अभिनेता
1994 दिलीप कुमार (युसूफ खान) अभिनेता
1993 मजरुह सुल्तानपुरी गीतकार
1992 डाँ भुपेन हजारिका निर्देशक
1991 बालचन्द्र गोविन्द पेंधकर निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, पटकथा लेखक
1990 अक्किनेनी नागेश्वर राव अभिनेता
1989 लता मंगेशकर गायिका
1988 अशोक कुमार अभिनेता
1987 राजकपूर अभिनेता, निर्देशक
1986 बी. नाग रेड्डी फ़िल्म निर्माता
1985 वी. शांताराम निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, अभिनेता
1984 सत्यजीत रे निर्देशक
1983 दूर्गा खोटे अभिनेत्री
1982 एल वी प्रसाद अभिनेता, निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
1981 नौशाद अली संगीत निर्देशक
1980 पी. जयराज अभिनेता, निर्देशक
1979 शोहराब मोदी अभिनेता, निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
1978 राय चन्द्र बोरल संगीत निर्देशक, निर्देशक
1977 नितिन बोस छायाकार, निर्देशक, पटकथा लेखक
1976 कनन देवी अभिनेत्री
1975 धीरेन गांगुली अभिनेता, निर्देशक
1974 बी एन रेड्डी निर्देशक
1973 सुलोचना (रुबी मय्यर्स) अभिनेत्री
1972 पंकज मलिक संगीत निर्देशक
1971 प्रथ्वीराज कपूर (मरणोपरान्त) अभिनेता
1970 बिरेन्द्रनाथ सरकार फ़िल्म निर्माता
1969 देविका रानी अभिनेत्री

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य:

  • वर्ष 1969 में पहला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार अभिनेत्री देविका रानी को दिया गया था।
  • यह पुरस्कार वर्ष के अंत में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों के साथ दिया जाता है। लेकिन वर्ष 2006 में बंबई हाई कोर्ट ने फ़िल्म महोत्सव निदेशालय को निर्देश दिया कि वह इस सम्मान के लिए बिना सेंसर की हुई फ़िल्मों पर ही विचार करे। इसे फ़िल्म महोत्सव निदेशालय ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी और सर्वोच्च न्यायालय का फैसला फ़िल्म महोत्सव निदेशालय के पक्ष में रहा। अदालती फैसले में देरी के कारण उस वर्ष के पुरस्कार की घोषणा वर्ष 2008 के मध्य में की गई।
  • 2007 के पुरस्कार की घोषणा सिंतबर, 2009 में हुई और इसी तरह वर्ष 2008 के पुरस्कार की 19 जनवरी, 2010 को तथा वर्ष 2009 के पुरस्कार की घोषणा 9 सितंबर, 2010 को हुई।
  • इस पुरस्कार में भारत सरकार की ओर से दस लाख रुपये नकद, स्वर्ण कमल और शॉल प्रदान किया जाता है।
  • वर्ष 2008 का ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ कर्नाटक के वी.के. मूर्ति को प्रदान किया गया था, जो इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले पहले सिनेमैटोग्राफर थे।
  • ‘दादा साहेब फाल्के अकेडमी’ के द्वारा भी दादा साहेब फाल्के के नाम पर तीन पुरस्कार भी दिए जाते हैं, जो हैं – फाल्के रत्न अवार्ड, फाल्के कल्पतरु अवार्ड और दादा साहेब फाल्के अकेडमी अवार्ड्स।

और जानिये : दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेताओं के नाम वर्ष 1969 से 2017 तक


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>