भारत के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के नाम और उनके मुख्यालयों की सूची (List of Indian Banks, Heads and their Headquarters in Hindi)
बैंक क्या है या किसे कहते है?
बैंक (Bank) उस वित्तीय संस्था को कहते हैं जो जनता से धनराशि जमा करने तथा जनता को ऋण देने का काम करती है। लोग अपनी अपनी बचत राशि को सुरक्षा की दृष्टि से अथवा ब्याज कमाने के हेतु इन संस्थाओं में जमा करते और आवश्यकतानुसार समय समय पर निकालते रहते हैं। बैंक इस प्रकार जमा से प्राप्त राशि को व्यापारियों एवं व्यवसायियों को ऋण देकर ब्याज कमाते हैं। आर्थिक आयोजन के वर्तमान युग में कृषि, उद्योग एवं व्यापार के विकास के लिए बैंक एवं बैंकिंग व्यवस्था एक अनिवार्य आवश्यकता मानी जाती है।
बैंक के कार्य:
राशि जमा रखने तथा ऋण प्रदान करने के अतिरिक्त बैंक अन्य काम भी करते हैं जैसे, सुरक्षा के लिए लोगों से उनके आभूषणादि बहुमूल्य वस्तुएँ जमा रखना, अपने ग्राहकों के लिए उनके चेकों का संग्रहण करना, व्यापारिक बिलों की कटौती करना, एजेंसी का काम करना, गुप्त रीति से ग्राहकों की आर्थिक स्थिति की जानकारी लेना देना। अत: बैंक केवल मुद्रा का लेन देन ही नहीं करते वरन् साख का व्यवहार भी करते हैं। इसीलिए बैंक को साख का सृजनकर्ता भी कहा जाता है। बैंक देश की बिखरी और निठल्ली संपत्ति को केंद्रित करके देश में उत्पादन के कार्यों में लगाते हैं जिससे पूँजी निर्माण को प्रोत्साहन मिलता है और उत्पादन की प्रगति में सहायता मिलती है।
यहां हम आपके साथ भारत के राष्ट्रीयकृत बैंकों के नाम, उनके अध्यक्ष और मुख्यालयों की जानकारी साझा कर रहे हैं आशा करते हैं यह आपके आगामी परीक्षाओं में आपकी सहायता करेगी। इस पृष्ठ पर भारतीय राष्ट्रीयकृत बैंक और उनके मुख्यालयों को एक पंक्ति में सूचीबद्ध किया गया है:-
भारत के राष्ट्रीयकृत बैंक, उनके अध्यक्ष और मुख्यालयों की सूची:
बैंक का नाम | अध्यक्ष का नाम | मुख्यालय |
भारतीय रिजर्व बैंक | उर्जित पटेल | मुंबई |
भारतीय स्टेट बैंक | अरुंधति भट्टाचार्य | मुंबई |
बीकानेर एंड जयपुर स्टेट बैंक | ओम प्रकाश भट्ट | जयपुर |
स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (भारतीय स्टेट बैंक का सहयोगी बैंक) | – | तिरूवनंतपुरम |
स्टेट बैंक मैसूर (भारतीय स्टेट बैंक का सहयोगी बैंक) | – | बंगलौर |
स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (भारतीय स्टेट बैंक का सहयोगी बैंक) | – | पटियाला |
स्टेट बैंक हैदराबाद (भारतीय स्टेट बैंक का सहयोगी बैंक) | – | हैदराबाद |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | अरुण तिवारी | मुंबई |
बैंक ऑफ इंडिया | वी आर अय्यर | मुंबई |
सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया | राजीव ऋषि | मुंबई |
देना बैंक | अश्विनी कुमार | मुंबई |
आईडीबीआई बैंक | किशोर खरात | मुंबई |
इलाहबाद बैंक | राकेश सेठी | कोलकाता |
यूको बैंक | अरुण कौल | कोलकाता |
यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया | पी श्रीनिवास | कोलकाता |
पंजाब नेशनल बैंक | ऊषा अनन्त सुब्रह्मण्यम | नई दिल्ली |
ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स | अनिमेष चौहान | नई दिल्ली |
पंजाब एंड सिंध बैंक | जतिंद्रबीर सिंह | नई दिल्ली |
भारतीय महिला बैंक | उषा अनंतसुब्रमण्यम | नई दिल्ली |
केनरा बैंक | वी.एस. कृष्ण कुमार | बंगलौर |
विजया बैंक | किशोर कुमार सांसी | बंगलौर |
इंडियन बैंक | टी.एम. भसीन | चेन्नई |
इंडियन ओवरसीज़ बैंक | आर कोटेश्वरन | चेन्नई |
बैंक ऑफ़ बड़ौदा | रंजन धवन | वड़ोदरा, गुजरात |
सिंडिकेट बैंक | अरुण श्रीवास्तव | मणिपाल (कर्नाटक) |
कारपोरेशन बैंक | एस.आर. बंसल | मैंगलौर |
आंध्रा बैंक | स.वी.आर. राजेंद्रन | हैदराबाद |
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्रा | सुशील मुहनोत | पुणे |
नोट:
- भारत में कुल 27 सरकारी बैंक है। [21 राष्ट्रीकृत + 6 राज्य बैंक समूह (एस.बी.आई+5 सहभागी)]
- वर्तमान में भारत में 23 निजी बैंक कार्य करते हैं।
- वर्तमान में भारत में 56 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (Regional Rural Banks- RRBs) कार्य करते हैं।
- वर्तमान में भारत में 41 विदेशी बैंक कार्य करते हैं।
इन्हें भी पढे: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नरों के नाम और उनके कार्यकाल की सूची
और जानिये : भारत के राष्ट्रीयकृत बैंकों के नाम, उनके अध्यक्ष और मुख्यालयों की सूची