Quantcast
Channel: सामान्य ज्ञान अध्ययन – SamanyaGyan.com 2021
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

मेघालय के मुख्यमंत्रियों के नाम, कार्यकाल एवं उनकी राजनीतिक पार्टी (वर्ष 1972 से 2017)

$
0
0
मेघालय के सभी मुख्यमंत्रियों की सूची (2000-2017) | Chief Ministers of Meghalaya in Hindi

मेघालय के मुख्यमंत्रियों की सूची (1972-2017): (Chief Ministers of Meghalaya Since 1972 to till date in Hindi)

मेघालय:

मेघालय भारत के उत्तर पूर्व में स्थित एक राज्य है। मेघालय की राजधानी शिलांग है। मेघालय का क्षेत्रफल लगभग 22,429 वर्ग किलोमीटर है। मेघालय के उत्तर में असम, जो कि ब्रह्मपुत्र नदी द्वारा विभाजित होता है और दक्षिण में बांग्लादेश स्थित है। मेघालय, पहले असम राज्य का हिस्सा था, जिसे 21 जनवरी 1972 को विभाजित कर नया राज्य बनाया गया। इसकी उत्तरी और पूर्वी सीमाएं असम से और दक्षिणी तथा पश्चिमी सीमाएं बांग्लादेश से मिलती हैं। यहाँ खासी, जैंतिया और गारों आदिवासी समुदाय के लोग मुख्यत: रहते हैं। मेघालय के मध्‍य और पूर्वी भाग में खासी और जैंतिया पहाड़ियाँ और एक विशाल पठारी क्षेत्र है। पहाड की तलहटी पर समतल भूमि की संकरी पट्टी बांग्लादेश की अंतरराष्‍ट्रीय सीमा के साथ लगी है।

मेघालय शब्द का अर्थ:

संस्कृत और अन्य भारतीय बोलियों में मेघालय शब्द का अर्थ ‘बादलों का घर’ है। इस राज्य में कई पर्वत श्रृंखलाएं होने के कारण यह नाम सबसे उपयुक्त है।

मेघालय का इतिहास:

असम के दो जिलों को अलग कर मेघालय राज्य का गठन किया गया था। 21 जनवरी 1972 को जयंतिया हिल्स और यूनाइटेड खासी हिल्स को मिला कर मेघालय राज्य बनाया गया था। पूर्ण राज्य का दर्जा पाने के पहले मेघालय को सन् 1970 में अर्ध-स्वायत्त राज्य का दर्जा दिया गया था। सन् 1971 में उत्तर-पूर्व अधिनियम क्षेत्र की मंजूरी के बाद मेघालय को राज्य के रुप में मान्यता मिली। इसके बाद राज्य को अपनी विधान सभा भी मिली।

मेघालय के मुख्यमंत्री:

वर्तमान में मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा हैं। मुकुल संगमा ने 05 मार्च 2013 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मेघालय के प्रथम मुख्यमंत्री विलियमसन ए. संगमा थे।

मेघालय के सभी मुख्यमंत्रियों की सूची वर्ष 1972 से अबतक:

मुख्यमंत्री का नाम पदमुक्ति पदमुक्ति दल/राजनीतिक पार्टी
विलियमसन ए. संगमा 02 अप्रैल 1970 21 जनवरी 1972 ऑल पार्टी हिल लीडर्स कांफ्रेंस
21 जनवरी 1972 18 मार्च 1972
18 मार्च 1972 21 नवम्बर 1976
22 नवम्बर 1976 03 मार्च 1978 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
डार्विन डीएंगडो पुघ 10 मार्च 1978 21 फरवरी 1979 ऑल पार्टी हिल लीडर्स कांफ्रेंस
21 फरवरी 1979 06 मई 1979
बी. बी. लिंगदोह 07 मई 1979 07 मई 1981
विलियमसन ए. संगमा 07 मई 1981 24 फरवरी 1983 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
बी. बी. लिंगदोह 02 मार्च 1983 31 मार्च 1983 ऑल पार्टी हिल लीडर्स कांफ्रेंस
विलियमसन ए संगमा 02 अप्रैल 1983 05 फरवरी 1988 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पी. ए. संगमा 06 फरवरी 1988 25 मार्च 1990
बी. बी. लिंगदोह 26 मार्च 1990 10 अक्टूबर 1991 हिल पीपल यूनियन (एचपीयू)
 राष्ट्रपति शासन (11 अक्टूबर 1991 से 05 फरवरी 1992 तक)
डी.डी. लपंग 05 फरवरी 1992 19 फरवरी 1993 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
एस. सी. मारक 19 फरवरी 1993 27 फरवरी 1998
27 फरवरी 1998 10 मार्च 1998
बी. बी. लिंगदोह 10 मार्च 1998 08 मार्च 2000 यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी
ए. के. मॉवलोंग 08 मार्च 2000 08 दिसम्बर 2001
फ़्लिंडर एंडरसन खोंगलम 08 दिसम्बर 2001 04 मार्च 2003 स्वतंत्र
डी.डी. लपंग 04 मार्च 2003 15 जून 2006 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जे.डी. रीम्बई 15 जून 2006 10 मार्च 2007
डी.डी. लपंग 10 मार्च 2007 04 मार्च 2008
04 मार्च 2008 19 मार्च 2008
डोंकुपर रॉय 19 मार्च 2008 18 मार्च 2009 यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी
 राष्ट्रपति शासन (18 मार्च 2009 से 12 मई 2009 तक)
डी.डी. लपंग 13 मई 2009 19 अप्रैल 2010 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
मुकुल संगमा 20 अप्रैल 2010 05 मार्च 2013
05 मार्च 2013 वर्तमान

इन्हें भी पढ़े: भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं उनकी राजनीतिक पार्टी

और जानिये : मेघालय के मुख्यमंत्रियों के नाम, कार्यकाल एवं उनकी राजनीतिक पार्टी (वर्ष 1972 से 2017)


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>