Quantcast
Channel: सामान्य ज्ञान अध्ययन – SamanyaGyan.com 2021
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

गुजरात के मुख्यमंत्रियों के नाम, कार्यकाल एवं उनकी राजनीतिक पार्टी (वर्ष 1960 से 2017)

$
0
0
गुजरात के सभी मुख्यमंत्रियों की सूची-Chief Ministers of Gujarat from1960-2017 in Hindi

गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची: (List of Chief Ministers of Gujarat From 1960-2017 in Hindi)

गुजरात:

गुजरात पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर है। गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी हैं। जीवराज नारायण मेहता मणिपुर के पहले मुख्यमंत्री थे। विशाल अरब सागर इसकी भूगोलीय सीमा है और पश्चिम में पाकिस्तान का सिंध प्रांत स्थित है, उत्तर में राजस्थान, दक्षिण में महाराष्ट्र राज्य, दमन, दीव और दादरा जैसे केन्द शासित प्रदेश और पूर्व में मध्य प्रदेश है।

गुजरात का इतिहास एवं महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान:

आजादी के बाद गुजरात बम्बई राज्य का हिस्सा बन गया जिस पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शासन किया। 1 मई, 1960 को बम्बई राज्य को महाराष्ट्र और गुजरात में बाँटा गया और उन्हें अलग राज्यों का दर्जा मिला। गुजरात का क्षेत्रफल लगभग 196,024 वर्ग किलोमीटर है और 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल जनसंख्या 60,383,628 है। गुजरात राज्य में 26 जिले हैं और गांधीनगर राजनीतिक गतिविधियों का केन्द्र है। गुजरात की विधानसभा मे 182 सदस्य हैं, और जिनमें से 39 सीटें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

गुजरात को “पश्चिम का जेवर“ भी कहते हैं और यहां कई प्रकार के संग्रहालय, किले, अभयारण्य, मंदिर और कई रूचिकर जगहें हैं जो पर्यटकों के लिए दावत से कम नहीं हैं। इस जगह का गहरा ऐतिहासिक पहलू है इस कारण यहां कई खास जगहें है जो देखने लायक हैं, जैसे हृदय कुंज, महात्मा गांधी का निवास स्थान, लोथल या सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेष, कीर्ति मंदिर या महात्मा गांधी का जन्मस्थान, बड़नगर का प्रसिद्ध हटकेश्वर मंदिर और धौलावरिया आदि।

वर्ष 1960 से 2017 तक गुजरात के सभी मुख्यमंत्रियों की सूची:

मुख्यमंत्री का नाम पद ग्रहण पद मुक्त राजनीतिक दल
जीवराज नारायण मेहता 01 मई, 1960 03 मार्च, 1962 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीवराज नारायण मेहता 03 मार्च, 1962 19 सितंबर, 1963 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
बलवंतराय मेहता 19 सितंबर, 1963 20 सितंबर, 1965 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
हितेन्द्र देसाई 20 सितंबर, 1965 03 अप्रैल, 1967 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
हितेन्द्र देसाई 03 अप्रैल, 1967 06 अप्रैल, 1971 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
हितेन्द्र देसाई 07 अप्रैल, 1971 12 मई, 1971 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
घनश्यामभाई ओझा 17 मार्च, 1972 17 जुलाई, 1973 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
चिमनभाई पटेल 18 जुलाई, 1973 09 फरवरी, 1974 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
बाबूभाई पटेल 18 जून, 1975 12 मार्च, 1976 जनता पार्टी
माधवसिंह सोलंकी 24 दिसंबर, 1976 10 अप्रैल, 1977 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
बाबूभाई पटेल 11 अप्रैल, 1977 17 फरवरी, 1980 जनता पार्टी
माधवसिंह सोलंकी 07 जून, 1980 10 मार्च, 1985 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
माधव सिंह सोलंकी 11 मार्च, 1985 06 जुलाई, 1985 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
अमरसिंह चौधरी 06 जुलाई, 1985 09 दिसंबर, 1989 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

माधवसिंह सोलंकी 10 दिसंबर, 1989 04 मार्च, 1990 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
चिमनभाई पटेल 04 मार्च, 1990 17 फरवरी, 1994 जनता दल, जनता दल (गुजरात), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
छबीलदास मेहता 17 फरवरी, 1994 14 मार्च, 1995 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
केशुभाई पटेल 14 मार्च, 1995 21 अक्तूबर, 1995 भारतीय जनता पार्टी
सुरेश मेहता 21 अक्तूबर, 1995 19 सितंबर, 1996 भारतीय जनता पार्टी
शंकरसिंह वाघेला 23 अक्तूबर, 1996 27 अक्तूबर, 1997 राष्ट्रीय जनता पार्टी
दिलीपभाई रमणभाई पारिख 28 अक्तूबर, 1997 04 मार्च, 1998 राष्ट्रीय जनता पार्टी
केशुभाई पटेल 04 मार्च, 1998 06 अक्तूबर, 2001 भारतीय जनता पार्टी
नरेन्द्र मोदी 07 अक्तूबर, 2001 22 दिसंबर, 2002 भारतीय जनता पार्टी
नरेन्द्र मोदी 22 दिसंबर, 2002 22 दिसंबर, 2007 भारतीय जनता पार्टी
नरेन्द्र मोदी 23 दिसंबर, 2007 20 दिसंबर, 2012 भारतीय जनता पार्टी
नरेन्द्र मोदी 20 दिसंबर, 2012 21 मई, 2014 भारतीय जनता पार्टी
आनंदीबेन पटेल 22 मई, 2014 07 अगस्त 2016 भारतीय जनता पार्टी
विजय रूपाणी 07 अगस्त 2016 से अब तक भारतीय जनता पार्टी

इन्हें भी पढ़े: भारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूची

और जानिये : गुजरात के मुख्यमंत्रियों के नाम, कार्यकाल एवं उनकी राजनीतिक पार्टी (वर्ष 1960 से 2017)


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>