भारत के प्रमुख पड़ोसी देश और उनकी राजधानी की सूची: (Neighbouring Countries of India, their Capitals and Important Facts in Hindi)
भारत के मुख्य पड़ोसी देश:
भारत दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। भारत की राजधानी नई दिल्ली है। भौगोलिक दृष्टि से भारत विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के प्रमुख 10 पड़ोसी देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार (बर्मा) और उत्तर पश्चिम में अफगानिस्तान देश स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं।
यहाँ आपको भारत के प्रमुख पड़ोसी देशों के नाम, उनकी राजधानी से सम्बंधित सामान्य ज्ञान जानकारी दी गयी है। भारत के प्रमुख पड़ोसी देशों के नाम, उनकी राजधानी के आधार पर हर परीक्षा में दो या तीन प्रश्न अवश्य पूछे जाते है। यह आपकी सभी प्रकार की सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं विशेषकर बैंक पीओ व क्लर्क, यूपीएससी, एसएससी, आईएएस, पीसीएस, केट, भारतीय रेलवे, गेट आदि के लिए अत्यंत उपयोगी है। इस पोस्ट में भारत के प्रमुख पड़ोसी देशों के नाम, उनकी राजधानी और महत्वपूर्ण तथ्यों का वर्णन किया है।
- पाकिस्तान: पाकिस्तान भारत के पश्चिम में है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है। 20 करोड़ की आबादी के साथ पाकिस्तान दुनिया का छठा बड़ी आबादी वाला देश है। यहाँ की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो हैं। पाकिस्तान को छोड़कर भारत के सभी पड़ोसी राज्यों से अच्छे संबंध हैं। वे जम्मू-कश्मीर को हड़पना चाहते हैं। उन्होंने भारत की उत्तर-पश्चिमी सीमाओं पर अघोषित युद्ध छेड़ रखा है। पाकिस्तान और भारत के बीच 4 बार युद्ध भी हुआ है, 1947, 1965, 1971, 1999 में। पाकिस्तान भारत के विभाजन का परिणाम है। पाकिस्तान का जन्म 14 अगस्त 1947 को हुआ था।
- अफगानिस्तान: अफ़ग़ानिस्तान इस्लामिक गणराज्य दक्षिणी मध्य एशिया में अवस्थित देश है, जो चारो ओर से जमीन से घिरा हुआ है। अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल है। इसके पूर्व में पाकिस्तान, उत्तर पूर्व में भारत तथा चीन, उत्तर में ताजिकिस्तान, कज़ाकस्तान तथा तुर्कमेनिस्तान तथा पश्चिम में ईरान है।
- श्री लंका: भारत से लगभग 80 किलोमीटर दूर, हिन्द महासागर में बसा श्री लंका एक द्वीप है। श्रीलंका की राजधानी कोलम्बों है। सन् 1972 तक इसे सीलोन नाम से जाना जाता था। श्रीलंका 04 फरवरी 1948 को स्वतंत्र हुआ था। यहां पर शिक्षा का स्तर बहुत अच्छा है और 90 प्रतिशत लोग शिक्षित हैं। यहां का प्रमुख धर्म बौद्ध है। श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर कोलम्बो समुद्री परिवहन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बन्दरगाह है।
- बांग्लादेश: बांग्लादेश हमारा एक और पड़ोसी देश है। यह पहले पूर्वी पाकिस्तान कहलाता था। बांग्लादेश की राजधानी ढाका है। लेकिन 16 दिसम्बर, 1971 को यह स्वतंत्र देश बन गया और बांगलादेश कहलाने लगा। इसके एक ओर म्यांमार है, तो तीन तरफ भारत के कई प्रदेश। बांग्लादेश की प्रमुख भाषा बंगाली है और प्रमुख धर्म इस्लाम है। शेख मुजीब स्वतंत्र बांग्लादेश के प्रथम राष्ट्रपति बने परन्तु कुछ समय पश्चात् उनकी एक षड्यंत्र में हत्या कर दी गई। कविगुरु रविन्द्रनाथ ठाकुर के बोल ”अमार सोनार बांग्ला” बांग्लादेश का राष्ट्रगीत है। बांग्लादेश विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मुस्लिम राष्ट्र हैं।
- म्यांमार (बर्मा): भारत के पूर्व में म्यांमार (बर्मा) देश है। म्यांमार की राजधानी नैप्यीदा है। यहां बरमी भाषा बोली जाती है और बौद्ध धर्म प्रमुख धर्म है । 04 फरवरी 1948 को यह अंग्रेजी दासता से मुक्त होकर एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। यहां धान का उत्पादन बहुत अधिक होता है। यह देश आर्थिक दृष्टि से बहुत पिछड़ा हुआ माना जाता हैं।
- मालदीव: मालदीव गणराज्य, हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप देश है, जिसका फेलाव भारत के लक्षद्वीप टापू की उत्तर-दक्षिण दिशा में है। यह लक्षद्वीप सागर में स्थित है। मालदीव गणराज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर माले है , जिसकी आबादी 103,693 (2006) है। मालदीव जनसंख्या और क्षेत्र, दोनों ही प्रकार से एशिया का सबसे छोटा देश है।
- भूटान: भूटान हमारा एक और पड़ोसी देश है। पूर्वी हिमालय में स्थित भूटान एक छोटा-सा देश है। भूटान की राजधानी थिम्पू है। भूटान के उत्तर में चीन और दक्षिण में भारत है। ऊँचे पर्वतों में स्थित यहां की भूमि बड़ी उपजाऊ है और यहां घने वन हैं। भूटान का प्रमुख धर्म बौद्धधर्म है। भूटान के राजा जिग्में सिंगे वांगचुक हैं। आर्थिक दृष्टि से भूटान एक गरीब और पिछड़ा हुआ देश है। यहां मुख्यत: धान की खेती होती हैं ।
- नेपाल: नेपाल भी भारत का एक पड़ोसी देश है। यह देश भी हिमालय में स्थिति एक पिछड़ा हुआ राज्य है। नेपाल की राजधानी काठमाण्डू है और प्रमुख भाषा नेपाली है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है।नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट नेपाल में ही स्थित है। यह पर्यटकों के लिए बहुत बड़ा आकर्षण है।
- इंडोनेशिया: इंडोनेशिया गणराज्य दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है। इंडोनेशिया की जनसंख्या लगभग 23 करोड़ है, यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है।
- चीन: चीन भारत का सबसे बड़ा पड़ोसी राज्य है। चीन जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश है, परन्तु क्षेत्रफल की दृष्टि से इसका स्थान तीसरा है। चीन की राजधानी बीजिंग है और प्रमुख भाषा मंडारिन (चीनी) है। यह एक गणतंत्र है जहां कस्तुनिस्ट शासन है। भारत की तरह चीन भी एक कृषि प्रधान देश है। धान, चाय, तम्बाकू, चीनी आदि यहां के प्रमुख उत्पाद हैं। चीन एक शक्तिशाली और विकासशील देश है।
इन्हें भी पढ़े: भारत और विश्व के महत्वपूर्ण कार्यालयों और संगठनों के प्रमुख 2017
और जानिये : भारत के प्रमुख पड़ोसी देशों के नाम, उनकी राजधानी और महत्वपूर्ण तथ्यों की सूची