Quantcast
Channel: सामान्य ज्ञान अध्ययन – SamanyaGyan.com 2021
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

वर्ष 2016 में हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन की सूची

$
0
0
वर्ष 2016 में हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन की सूची- Celebrity deaths in 2016

वर्ष 2016 में हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन की सूची (List of celebrity deaths in 2016 in Hindi)

इस पोस्ट में साल 2016 में हुए महत्वपूर्ण चर्चित व्यक्तियों के निधन के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। यहाँ भारत और विश्व के प्रसिद्ध व्यक्तियों के नाम, उनके निधन की तिथि, देश और वे किसलिए विख्यात थे, से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है। हर साल की तरह यह साल भी किसी के लिए बहुत अच्छा रहा तो किसी के लिए बेहद ही दुखद राजनीति, बॉलीवुड और टीवी जगत में भी 2016 में कई घटनाएं हुईं, जब कुछ चर्चित चेहरे दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए। राजनीति के क्षेत्र में अम्मा के नाम से मशहूर जयललिता और सिनेमा जगत के कुछ दिग्गज कलाकारों ने दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

इन्हें भी पढ़े: वर्ष 2016 के प्रमुख पुरस्कार और सम्मान के विजेता

सितारों के अचानक चले जाने से उनके फैंस भी बेहद मायूस दिखे आज हमको बताएंगे कुछ ऐसे ही चर्चित चेहरों के बारे में जो इस साल दुनिया छोड़ कर चले गए है। आइये जानते है ऐसे कुछ  प्रसिद्ध व्यक्तियों के बारे में जो अब हमारे बीच नहीं रहे:-

वर्ष 2016 में हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन की सूची

तिथि व्यक्ति का नाम उल्लेखनीयता का कारण एवं देश
जनवरी 2016 माह में हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन
2 जनवरी ए॰बी॰ बर्धन भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी महासचिव (१९९६-२०१२)
2 जनवरी फतेह सिंह भारतीय रायफल निशानेबाज और सेना अफसर
2 जनवरी निम्र अल-निम्र सऊदी शिया नेता
3 जनवरी पीटर नौर अग्रणी डेनिश कंप्यूटर विज्ञानी
7 जनवरी मुफ़्ती मोहम्मद सईद भारतीय राजनीतिज्ञ और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री
8 जनवरी मारिया टेरेसा डी फिलिप्स विश्व की पहली महिला फार्मूला वन चालक
13 जनवरी जे॰एफ॰आर॰ जैकब भारतीय सैन्य अधिकारी
14 जनवरी एलन रिकमैन अंग्रेज़ अभिनेता
14 जनवरी राजेश विवेक भारतीय फ़िल्म अभिनेता
15 जनवरी अनिल गांगुली भारतीय फ़िल्म निर्देशक (कोरा कागज़, तपस्या)
17 जनवरी वी॰ रामा राव भारतीय राजनीतिज्ञ, सिक्किम के राज्यपाल (२००२–२००७)
18 जनवरी अरमांडो लोयज़ा बोलिविया के राजनयिक और राजनेता, विदेश मंत्री (२००५-२००६)
18 जनवरी ग्लेन फ्रे अमेरिकी गायक-गीत लेखक और संगीतकार
18 जनवरी लार्स रोर लंग्स्लेट नॉर्वे के राजनीतिज्ञ, विज्ञान एवं संस्कृति मंत्री (१९८२–१९८६)
23 जनवरी निर्मला गजवानी गुजरात विधानसभा की पहली महिला डिप्टी स्पीकर
फ़रवरी 2016 माह में हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन
2 फ़रवरी इंतज़ार हुसैन उर्दू कथा लेखक, उपन्यासकार, कवि
4 फ़रवरी एडगर मिशेल चांद पर चलहकदमी करने वाले छठे अंतरिक्ष यात्री
9 फ़रवरी सुशील कोइराला नेपाली राजनीतिज्ञ, प्रधानमंत्री (२०१४-१५), कांग्रेस अध्यक्ष (२०१० तक)
19 फ़रवरी हार्पर ली अमरीकी उपन्यासकार
29 फ़रवरी मुमताज़ क़ादरी पाकिस्तानी सजायाफ्ता हत्यारा (सलमान तासीर)
मार्च 2016 माह में हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन
2 मार्च जॉर्ज केनेडी अभिनेता
3 मार्च अशोक घोष भारतीय राजनीतिज्ञ
3 मार्च मार्टिन क्रो न्यूज़ीलैण्ड के क्रिकेट खिलाड़ी, कैंसर से निधन
4 मार्च पी॰ए॰ संगमा भारतीय राजनीतिज्ञ, लोकसभा अध्यक्ष (१९९६-९८)
4 मार्च पी॰के॰ नायर भारतीय फ़िल्म अभिलेखक
13 मार्च कीथ एमर्सन ब्रिटिश कीबोर्ड वादक
अप्रैल 2016 माह में हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन
4 अप्रैल चुस लमपरावे स्पेनिश अभिनेत्री
12 अप्रैल बॉल्स महोनी अमेरिकी पेशेवर पहलवान
17 अप्रैल डोरिस रॉबर्ट्स अमेरिकी अभिनेत्री
26 अप्रैल हैरी वू मानवाधिकार कार्यकर्ता
30 अप्रैल हैरी क्रोटो रसायनशास्त्री
मई 2016 माह में हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन
20 मई जॉन डेविड जैक्सन अमेरिकन बॉक्सर
13 मई बाबा हरदेव सिंह निरंकारी मिशन के प्रमुख
12 मई सुसनाह मुशट जॉन्स अमेरिकी महिला थीँ जिन्हें वर्तमान में सबसे अधिक वर्ष तक जीने वाला व्यक्ति माना जाता है।
28 मई सुरेश चटवाल भारतीय फ़िल्म अभिनेता
जून 2016 माह में हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन
1 जून रज़ाक ख़ान भारतीय फ़िल्म अभिनेता
3 जून मुहम्मद अली पूर्व विश्व हेवीवेट चैम्पियन मुक्केबाज
4 जून सुलभा देशपांडे भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री
7 जून अम्बर गुरुंग नेपाल के संगीतकार
14 जून अच्युत लहकर अभिनेता तथा असम के मोबाइल थिएटर आंदोलन के जनक
25 जून नील ओ ब्रायन क्विज मास्टर
जुलाई 2016 माह में हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन
3 जुलाई नोएल नील अभिनेत्री
4 जुलाई अब्बास कियारोस्तामी ईरान के फिल्म निर्देशक
18 जुलाई मुबारक बेगम भारतीय गायिका
20 जुलाई मोहम्मद हाशिम अंसारी बाबरी मस्जिद के मुस्लिम पक्षकार
28 जुलाई लच्छू महाराज भारतीय तबला वादक
30 जुलाई सूरज बड़जात्या राजश्री प्रोडक्शन के एमडी और सीईओ
अगस्त 2016 माह में हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन
9 अगस्त कलिखो पुल अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
11 अगस्त हनीफ मुहम्मद पाकिस्तानी क्रिकेटर
सितंबर 2016 माह में हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन
2 सितंबर इस्लाम करिमोव उज्‌बेकिस्तान के राष्ट्रपति
19 सितंबर देवकृष्ण व्यास पत्रकार
23 सितंबर रेवती सरन शर्मा हिंदी एवं उर्दू लेखक
28 सितंबर शिमोन पेरेज़ इज़रायल के राष्ट्रपति
अक्टूबर 2016 माह में हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन
1 अक्टूबर डेविड हेर्ड स्कॉटिश फुटबॉलर
5 अक्टूबर मिचल कयोवक स्लोवाकिया के पहले राष्ट्रपति
13 अक्टूबर भूमिबल अतुल्यतेज थाईलैंड के राजा
16 अक्टूबर किगेली वी रवांडा के राजा
20 अक्टूबर माइकल मस्सी अमेरिकी अभिनेता
29 अक्टूबर पेन सोवन कंबोडिया की 32 वीं प्रधानमंत्री
नवम्बर 2016 माह में हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन
7 नवम्बर जयवंतीबेन मेहता पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता
16 नवम्बर मुकेश रावल भारतीय फ़िल्म अभिनेता
22 नवम्बर डॉ. विवेकी राय हिंदी और भोजपुरी लेखक
25 नवम्बर फिदेल कास्त्रो क्यूबा के क्रांतिकारी नेता और पूर्व राष्ट्रपति
दिसम्बर 2016 माह में हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन
3 दिसम्बर बेकल उत्साही कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद और शायर
5 दिसम्बर जयललिता तमिलनाडु की मुख्यमंत्री
8 दिसम्बर जॉन ग्‍लेन अंतरिक्ष यात्री
25 दिसम्बर दीनानाथ भार्गव भारतीय चित्रकार
26 दिसम्बर जॉर्ज माइकल ब्रिटिश पॉप गायक

और जानिये : वर्ष 2016 में हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन की सूची


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

Latest Images

Trending Articles



Latest Images

<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>