पंजाब के मुख्यमंत्री (1947-2021): (Chief Ministers of Punjab in Hindi)
पंजाब सामान्य ज्ञान:
पंजाब उत्तर-पश्चिम भारत का एक राज्य है जो वृहद्तर पंजाब क्षेत्र का एक भाग है। इसका दूसरा भाग पाकिस्तान में है। पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह 16 मार्च 2017 को पंजाब के मुख्यमंत्री नियुक्त किये गए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री बने है। गोपी चंद भार्गव पंजाब के पहले मुख्यमंत्री थे। पंजाब क्षेत्र के अन्य भाग (भारत के) हरियाणा और हिमाचल प्रदेश राज्यों में हैं। इसके पश्चिम में पाकिस्तानी पंजाब, उत्तर में जम्मू और कश्मीर, उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में हरियाणा, दक्षिण-पूर्व में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान राज्य हैं। राज्य की कुल जनसंख्या 2,42,89,296 है एंव कुल क्षेत्रफल 50,372 वर्ग किलोमीटर है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है, जोकि हरियाणा राज्य की भी राजधानी है। पंजाब के प्रमुख नगरों में अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और बठिंडा हैं।
Quick Info About Chief Ministers of Punjab in Hindi:
वर्तमान मुख्यमंत्री | चरणजीत सिंह चन्नी |
राजनीतिक दल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
शपथ ग्रहण की तिथि | 16 सितंबर 2021 |
प्रथम मुख्यमंत्री | गोपी चंद भार्गव |
पंजाब का इतिहास:
1947 भारत का विभाजन के बाद बर्तानवी भारत के पंजाब सूबे को भारत और पाकिस्तान दरमियान विभाजन दिया गया था। 1966 में भारतीय पंजाब का विभाजन फिर से गो गई और नतीजे के तौर पर हरियाणा और हिमाचल प्रदेश होंद में आए और पंजाब का मौजूदा राज बना। यह भारत का अकेला सूबा है जहाँ सिख बहुमत में हैं।
पंजाब शब्द का अर्थ:
‘पंजाब’ शब्द, फारसी के शब्दों ‘पंज’ पांच और ‘आब’ पानी के मेल से बना है जिसका शाब्दिक अर्थ ‘पांच नदियों का क्षेत्र’ है। ये पांच नदियां हैं: सतलुज, व्यास, रावी, चिनाब और झेलम। धार्मिक आधार पर सन् 1947 में हुए भारत के विभाजन के दौरान चिनाब और झेलम नदियां पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में चली गयीं।
भारत गणराज्य में किसी भी राज्य की सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री होते हैं। लोकतांत्रिक ढंग से चुनावी प्रक्रिया के बाद चुने गये विधायक अपने नेता का चुनाव करते हैं, जिसे राज्यपाल मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त करते हैं। बात अगर पंजाब की करें, तो आप यहां इस राज्य के अब तक के मुख्यमंत्रियों की सूची पढ़ सकते हैं। यहां आप जान सकते हैं कि पंजाब में कब से कब तक कौन मुख्यमंत्री रहे।
वर्ष 1947 से अब तक पंजाब के मुख्यमंत्रियों की सूची:-
क्रमांक | मुख्यमंत्री का नाम | पदभार ग्रहण | पदमुक्ति | दल/राजनीतिक पार्टी |
1 | गोपी चंद भार्गव | 15 अगस्त, 1947 | 13 अप्रैल, 1949 | कांग्रेस |
2 | भीम सेन सच्चर | 13 अप्रैल, 1949 | 18 अक्टूबर, 1949 | कांग्रेस |
3 | गोपी चंद भार्गव | 18 अक्टूबर, 1949 | 20 जून, 1951 | कांग्रेस |
राष्ट्रपति शासन (20 जून, 1951 से 17 अप्रैल, 1952 तक) | ||||
4 | भीम सेन सच्चर | 17 अप्रैल, 1952 | 23 जनवरी, 1956 | कांग्रेस |
5 | प्रताप सिंह कैरों | 23 जनवरी, 1956 | 21 जून, 1964 | कांग्रेस |
6 | गोपी चंद भार्गव | 21 जून, 1964 | 6 जुलाई, 1964 | कांग्रेस |
7 | राम किशन | 07 जुलाई, 1964 | 05 जुलाई, 1966 | कांग्रेस |
राष्ट्रपति शासन (5 जुलाई, 1966 से 1 नवंबर, 1966 तक) | ||||
8 | ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर | 01 नवंबर, 1966 | 08 मार्च, 1967 | कांग्रेस |
9 | गुरनाम सिंह | 08 मार्च, 1967 | 25 नवंबर, 1967 | शिरोमणि अकाली दल |
10 | लक्ष्मण सिंह गिल | 25 नवंबर, 1967 | 23 अगस्त, 1968 | शिरोमणि अकाली दल |
राष्ट्रपति शासन (23 अगस्त, 1968 से 17 फरवरी, 1969 तक) | ||||
11 | गुरनाम सिंह | 17 फरवरी, 1969 | 27 मार्च, 1970 | शिरोमणि अकाली दल |
12 | प्रकाश सिंह बादल | 27 मार्च, 1970 | 14 जून, 1971 | शिरोमणि अकाली दल |
राष्ट्रपति शासन (14 जून, 1971 से 17 मार्च, 1972 तक) | ||||
13 | जैल सिंह | 17 मार्च, 1972 | 30 अप्रैल, 1977 | कांग्रेस |
राष्ट्रपति शासन (30 अप्रैल, 1977 से 20 जून, 1977 तक) | ||||
14 | प्रकाश सिंह बादल | 20 जून, 1977 | 17 फरवरी, 1980 | शिरोमणि अकाली दल |
राष्ट्रपति शासन (17 फरवरी, 1980 से 6 जून, 1980 तक) | ||||
15 | दरबारा सिंह | 6 जून, 1980 | 10 अक्टूबर, 1983 | कांग्रेस |
राष्ट्रपति शासन (10 अक्टूबर, 1983 से 29 सितंबर, 1985 तक) | ||||
16 | सुरजीत सिंह बरनाला | 29 सितंबर, 1985 | 11 जून, 1987 | शिरोमणि अकाली दल |
राष्ट्रपति शासन (11 जून, 1987 से 25 फरवरी, 1992 तक) | ||||
17 | बेअंत सिंह | 25 फरवरी, 1992 | 31 अगस्त, 1995 | कांग्रेस |
18 | हरचरण सिंह बरार | 31 अगस्त, 1995 | 21 जनवरी, 1996 | कांग्रेस |
19 | रजिंदर कौर भट्टल | 21 जनवरी, 1996 | 11 फरवरी, 1997 | कांग्रेस |
20 | प्रकाश सिंह बादल | 12 फरवरी, 1997 | 26 फरवरी, 2002 | शिरोमणि अकाली दल |
21 | अमरिंदर सिंह | 26 फरवरी, 2002 | 01 मार्च, 2007 | कांग्रेस |
22 | प्रकाश सिंह बादल | 01 मार्च, 2007 | 12 मार्च, 2017 | शिरोमणि अकाली दल |
22 | कैप्टन अमरिंदर सिंह | 16 मार्च, 2017 | 16 सितंबर, 2021 | कांग्रेस |
23 | चरणजीत सिंह चन्नी | 16 सितंबर, 2021 | वर्तमान में | कांग्रेस |
इन्हें भी पढ़े: भारत के विभिन्न राज्यों में बोली जाने वाली भाषाओं की सूची
The post पंजाब के मुख्यमंत्री की सूची (वर्ष 1947 से अब तक) appeared first on SamanyaGyan.com 2021.