Quantcast
Channel: सामान्य ज्ञान अध्ययन – SamanyaGyan.com 2021
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

भारत के प्रमुख राष्ट्रीय चिन्ह व प्रतीक की सूची

$
0
0

भारत के प्रमुख राष्ट्रीय प्रतीक व चिन्ह: (National Signs and Symbols of India in Hindi)

इस खण्‍ड में आपको भारत की राष्‍ट्रीय पहचान के प्रतीकों का परिचय दिया गया है। यह प्रतीक भारतीय पहचान और विरासत का मूलभूत हिस्‍सा हैं। विश्‍व भर में बसे विविध पृष्‍ठभूमियों के भारतीय इन राष्‍ट्रीय प्रतीकों पर गर्व करते हैं क्‍योंकि वे प्रत्‍येक भारतीय के हृदय में गौरव और देश भक्ति की भावना का संचार करते हैं।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक देश की छवि का प्रतिबिंब होते हैं और उन्हें बहुत ध्यान से चुना जाता है। राष्ट्रीय पशु बाघ शक्ति का प्रतीक है। राष्ट्रीय फूल कमल पवित्रता का प्रतीक है। राष्ट्रीय वृक्ष बरगद अमरता का प्रतीक है। राष्ट्रीय पक्षी मोर शिष्टता का प्रतीक है और राष्ट्रीय फल आम भारत की ट्रॅापिकल जलवायु का प्रतीक है। हमारा राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। भारत के राष्ट्रीय प्रतीक में एकदूसरे से पीठ के बल जुड़े चार शेर शक्ति, साहस, गर्व और विश्वास का प्रतीक हैं। भारत का राष्ट्रीय खेल चुने जाने के समय हाॅकी अपने चरम पर था।

यहां पर भारत के प्रमुख राष्ट्रीय प्रतीक व चिन्ह के नाम दिए गए है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत के प्रमुख राष्ट्रीय प्रतीक व चिन्ह के आधार पर प्रश्न पूछे जाते है, इसलिए यह पोस्ट आपकी सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे:- एसएससी, बैंक, शिक्षक, टीईटी, कैट, यूपीएससी, अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। आइये जानते है भारत के प्रमुख राष्ट्रीय चिन्ह व प्रतीकों के बारे में:-

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक की सूची:

राष्‍ट्रीय पहचान के प्रतीक प्रतीक व चिन्ह का नाम
भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
भारत का राष्ट्रीय गान जन-गन-मन
भारत का राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम्
भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ
भारत का राष्ट्रीय पंचांग शक संवत
भारत का राष्ट्रीय वाक्य सत्यमेव जयते
भारत की राष्ट्रीयता भारतीयता
भारत की राष्ट्र भाषा हिंदी
भारत की राष्ट्रीय लिपि देव नागरी
भारत का राष्ट्रीय ध्वज गीत हिंद देश का प्यारा झंडा
भारत का राष्ट्रीय नारा श्रमेव जयते
भारत के  राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी
भारत की राष्ट्रीय  विदेश नीति गुट निरपेक्ष
भारत का राष्ट्रीय पुरस्कार भारत रत्न
भारत का राष्ट्रीय सूचना पत्र श्वेत पत्र
भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद
भारत की राष्ट्रीय मुद्रा रूपया (₹)
भारत की राष्ट्रीय  नदी गंगा
भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर
भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ
भारत का राष्ट्रीय फूल कमल
भारत का राष्ट्रीय फल आम
भारत की राष्ट्रीय योजना पञ्च वर्षीय योजना
भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी
भारत की राष्ट्रीय मिठाई जलेबी
भारत के राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 2 अक्तूबर (गाँधी जयंती)
भारत का राष्ट्रीय पकवान खिचड़ी

इन्हें भी पढे: भारत के उच्च न्यायालयों के नाम, स्थापना वर्ष और उनका स्थान

The post भारत के प्रमुख राष्ट्रीय चिन्ह व प्रतीक की सूची appeared first on SamanyaGyan.com 2021.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

Latest Images

Trending Articles



Latest Images

<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>