व्यास सम्मान किसे कहते है?
व्यास सम्मान भारतीय साहित्य में किये गये योगदान के लिए दिया जाने वाला ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद दूसरा सबसे बड़ा साहित्य सम्मान है। इस पुरस्कार को 1991 में के. के. बिड़ला फाउंडेशन ने प्रारंभ किया था। पहला व्यास सम्मान वर्ष 1991 में रामविलास शर्मा की कृति ‘भारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिन्दी’ के लिए दिया गया था।
व्यास सम्मान का संक्षिप्त विवरण
पुरस्कार का वर्ग | साहित्य |
स्थापना वर्ष | 1991 |
पुरस्कार राशि | 3.50 लाख रुपये नकद, एक प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह |
प्रथम विजेता | रामविलास शर्मा (1991) |
आखिरी विजेता | प्रो. शरद पगारे (2020) |
विवरण | ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद भारत में दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा साहित्य सम्मान |
व्यास सम्मान 2021
जाने-माने हिंदी लेखक, प्रो. शरद पगारे (Prof. Sharad Pagare) को प्रतिष्ठित व्यास सम्मान (Vyas Samman) – 2020 से सम्मानित किया गया। उन्हें उनके उपन्यास “पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी (Patliputra Ki Samragi)” के लिए 31 वें व्यास सम्मान से सम्मानित किया गया। 1991 में शुरू किया गया व्यास सम्मान, केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा पिछले 10 वर्षों के दौरान प्रकाशित किसी भारतीय नागरिक द्वारा लिखित हिंदी में उत्कृष्ट साहित्यिक कार्य के लिए दिया जाता है। इसमें एक प्रशस्ति पत्र और पट्टिका के साथ चार लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
व्यास सम्मान की विशेषताएं और महत्वपूर्ण तथ्य:
- यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष पिछले 10 वर्षों के भीतर प्रकाशित हिन्दी की कोई भी साहित्यिक कृति को दिया जाता है।
- समिति की राय में यदि किसी वर्ष कोई भी कृति व्यास सम्मान के लिए अपेक्षित स्तर की न हो तो उस वर्ष पुरस्कार न देने का भी प्रावधान है।
- व्यास सम्मान के नियमों के अनुसार कृति साहित्य की किसी विधा में हो सकती है। सृजनात्मक साहित्य के अतिरिक्त अन्य विधाओं जैसे- आत्मकथा, ललित निबंध, समीक्षा व आलोचना, साहित्य और भाषा का इतिहास आदि पुस्तकों पर भी विचार किया जाता है।
- व्यास सम्मान की विशिष्टता यह है कि इसे साहित्यकार को केंद्र में न रखकर साहित्यिक कृति को दिया जाता है।
- सम्मान मरणोपरांत नहीं दिया जाता, लेकिन चयन समिति में विचार-विमर्श आरम्भ हो जाने के बाद यदि प्रस्तावित कृति के लेखक की मृत्यु होने पर कृति पर विचार किया जा सकता है।
- भविष्य में सम्मानित लेखक की किसी अन्य कृति पर विचार नहीं किया जाता है।
वर्ष 1991 से अब तक व्यास सम्मान विजेताओं की सूची:
वर्ष | साहित्यकार का नाम | कृति/उपन्यास/काव्य |
2020 | प्रो. शरद पगारे | उपन्यास “पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी” के लिए |
2019 | नासिरा शर्मा | उपन्यास कागज़ की नाव (पेपर बोट) के लिए |
2018 | लीलाधर जगूड़ी | जितने लोग उतने प्रेम (काव्य संग्रह) |
2017 | ममता कालिया | ‘दुक्खम – सुक्खम (उपन्यास) |
2016 | सुरेंद्र वर्मा | काटना शमी का वृक्ष: पद्मपखुरी की धार से (उपन्यास) |
2015 | डॉ. सुनीता जैन | क्षमा (काव्य संग्रह) |
2014 | कमल किशोर गोयनका | प्रेमचंद की कहानियों का काल-क्रमानुसार अध्ययन |
2013 | विश्वनाथ त्रिपाठी | व्योमकेश दरवेश (संस्मरण) |
2012 | नरेन्द्र कोहली | न भूतो न भविष्यति (उपन्यास) |
2011 | रामदरश मिश्र | आम के पत्ते (काव्य संग्रह) |
2010 | विश्वनाथ प्रसाद तिवारी | फिर भी कुछ रह जायेंगे |
2009 | अमरकांत | इन्हीं हथियारों से |
2008 | मन्नू भंडारी | एक कहानी यह भी (आत्मकथा) |
2007 | – | – |
2006 | परमानंद श्रीवास्तव | कविता का अर्थात |
2005 | चंद्रकांता | कथा सतिसार (उपन्यास) |
2004 | मृदुला गर्ग | कठगुलाब (उपन्यास) |
2003 | चित्रा मुद्गल | आवां (उपन्यास) |
2002 | कैलाश वाजपेयी | पृथ्वी का कृष्णपक्ष (प्रबंध काव्य) |
2001 | रमेश चंद्र शाह | आलोचना का पक्ष |
2000 | गिरिराज किशोर | पहला गिरमिटिया (उपन्यास) |
1999 | श्रीलाल शुक्ल | बिसरामपुर का संत (उपन्यास) |
1998 | गोविन्द मिश्र | पाँच आँगनों वाला घर (उपन्यास) |
1997 | केदारनाथ सिंह | उत्तर कबीर तथा अन्य कविताएँ |
1996 | प्रो. राम स्वरूप चतुर्वेदी | हिन्दी साहित्य और संवेदना का विकास |
1995 | कुँवर नारायण | कोई दूसरा नहीं (काव्य संग्रह) |
1994 | धर्मवीर भारती | सपना अभी भी (काव्य संग्रह) |
1993 | गिरिजाकुमार माथुर | मैं वक़्त के हूँ सामने (काव्य संग्रह) |
1992 | डॉ. शिव प्रसाद सिंह | नीला चाँद (उपन्यास) |
1991 | रामविलास शर्मा | भारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिन्दी |
नोट: वर्ष 2007 में किसी कृति को व्यास सम्मान से सम्मानित नहीं किया गया।
इन्हें भी पढे: रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित भारतीय व्यक्तियों की सूची
व्यास सम्मान लिस्ट, व्यास सम्मान, व्यास सम्मान की सूची, 2021 का व्यास सम्मान किसे दिया गया, व्यास पुरस्कार, व्यास सम्मान पुरस्कार, vyas samman list in hindi, vyas samman in hindi, vyas samman 2020 in hindi, vyas samman 2021 in hindi
The post व्यास सम्मान से सम्मानित व्यक्ति की सूची (वर्ष 1991 से अब तक) appeared first on SamanyaGyan.com 2021.