Quantcast
Channel: सामान्य ज्ञान अध्ययन – SamanyaGyan.com 2021
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

जानवरों के बारे में रोचक जानकारियों पर आधारित महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान

$
0
0
जानवरों से सबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों  का अध्यन

जानवरों के बारे में महत्वपूर्ण रोचक तथ्य: (Interesting General Knowledge Facts about Animals in Hindi)

इस लेख में विश्व के सभी प्रमुख से जानवरों सम्बंधित महत्वपूर्ण रोचक जानकारियों को एक जगह प्रस्तुत किया गया है। आज हम आपको जानवरों से सम्बंधितं महत्वपूर्ण सामान्य अध्यन्न जानकारी जैसे: जन्तुओं का औसत जीवन काल, पशु व उनकी नसलें, तथा जंतुओं की गर्भावधि के बारे बता रहे है। जैसे हम इंसान खाते हैं, पीते हैं, सोते हैं आदि, वैसे ही जानवर भी सभी काम करते हैं, लेकिन उनके काम करने का ढंग हम लोगों से काफी अलग होता है। जानवरों की आदते अजीब होती हैं। कई बार तो हमें जानवरों के बारे में ऐसे तथ्य मालूम पड़ते हैं, ‍जो हमें चौंका देते हैं। आइये जानते है जानवरों के बारे में महत्वपूर्ण रोचक जानकारियां:

जानवरों के बारे में रोचक जानकारियों पर आधारित महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान:

  • हाथी अपनी सूंड में 5 लीटर तक पानी रख सकता है।
  • अफ्रीकी हाथी के मुंह में केवल चार ही दांत होते हैं।
  • मधुमक्‍खी एक बार में 20 लाख फूलों का रस पी सकती है। और उसके बाद मात्र 45 किलो ही शहद बनाती है।
  • व्हेल मछली उलटी दिशा में नहीं तैर सकती।
  • समुद्र मे गहरा गोता लगाने के लिए मगरमच्छ कभी-कभी भारी पत्थर भी निगल लेता है।
  • शेर को भले ही जंगल का राजा कहा जाता है, लेकिन वह गेंडे और हाथी से कभी भी लड़ना नहीं चाहता।
  • टिड्डे का खून सफेद रंग का होता है।
  • कुत्ते की श्रवणशक्ति यानी सुनने की क्षमता मनुष्य से 9 गुना अधिक तेज होती है।
  • हिपोपोटोमास (दरियाई घोडे़) उन बहुत कम जानवरों में से एक है, जो पानी में बच्चों को जन्म देते हैं।
  • ब्लू व्हेल की हृदय एक मिनट में मात्र 9 बार ही धड़कता है।
  • घोडे़ खडे़-खडे़ ही नींद लेते हैं।
  • बंदर हमेशा केला छीलकर खाते हैं। किसी भी नस्ल का बंदर छिलके सहित केला नहीं खाता।
  • कंगारू के रक्त में बिल्कुल भी कालेस्ट्राल नहीं होता।
  • उल्लू अपनी गर्दन घुमाकर पीछे की ओर भी देख सकता है। इसकी नजर मनुष्य से सौ गुना तेज होती है।
  • नर घोडा के 40 दाँत होते है।
  • क्राउंड स्विफ्ट नामक पक्षी का घोसला लगभग डेढ़ इंच का होता है।
  • स्तनधारी जीवों में सबसे छोटी पूंछ वाला श्रयु जीव बहुत विषैला होता है।
  • चिली देश की मुर्गी नीले रंग का अंडा देती है।
  • जैली फिश जंतु छतरी के समान दिखाई देती है।
  • विश्व मे सबसे कम ताप का रक्त वाला जीव आस्ट्रेलिया का चीटीखोर हैं।
  • घोड़ा अपने वजन से पाँच गुना अधिक बोझ खींच सकता है।
  • घरेलू मक्खी से करीब 30 बीमारियां हो सकती है।
  • ऊथवार्क गोबी विश्व की सबसे छोटी मछली है।
  • नर पेंग्विन अंडे से बच्चा निकलने तक अर्थात् पूरे दो महीने तक भूखा प्यासा रहता है।
  • ब्ल्यू व्हेल की सीटी सभी जानवरों में सबसे तेज होती है।
  • धरती पर मौजूद जीवों में चिंपांजी एकमात्र ऐसा जीव है जो आईने में अपना चेहरा देखता है।

जन्तुओं का औसत जीवन – काल:

जन्तु जीवन – काल
ऊँट 30 वर्ष
बिल्ली 21  वर्ष
गाय 16  वर्ष
चिम्पैंजी 37 वर्ष
कुत्ता 34 वर्ष
जिराफ 33 वर्ष
हाथी 57 वर्ष
बकरी 18 वर्ष
मेंढ़क 5 – 15 वर्ष
घोड़ा 62 वर्ष
बन्दर 25 वर्ष
शेर 29 वर्ष
व्हेल 40 वर्ष
भेड़ 18 वर्ष
डाल्फिन 20 वर्ष
मोर 15 वर्ष
कबूतर 10 वर्ष
कछुआ 123 वर्ष
कोबरा साँप 28 वर्ष

पशु एवं उनकी नसलें:

पशु नस्लें
गाय साहीवाल, जर्सी, हरियाणा, भारवाही, लाल सिंधी, होल्स्टीन फ्रीजियन
भैंस मुर्रा, सुरती, मेहसाना
भेड़ मेरिनो
बकरी जमुनापारी, मालाबारी, अंगोरा, बलुची
सुअर टामवर्थ, यार्कशायर

प्रमुख जंतुओं की गर्भावधि:

जन्तु गर्भावधि
जिराफ 400 – 480 दिन
बन्दर 150 – 170 दिन
बाघ 155 दिन
शेर 105 – 115 दिन
सूअर 114 दिन
खरगोश 28 – 30 दिन
गिलहरी 30 – 40 दिन
लोमड़ी 51 दिन
सियार 60 दिन
गधा 365 दिन
हाथी 624 दिन
भैंस 310 दिन
ऊँट 400 दिन
गाय 280 दिन
भेड़, बकरी 151 दिन
बिल्ली, कुत्ता 63 दिन
कंगारु 40 दिन
चूहा 21 दिन

और जानिये : जानवरों के बारे में रोचक जानकारियों पर आधारित महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

Latest Images

Trending Articles



Latest Images

<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>