भारत के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची: (List of Famous National Highways of India in Hindi)
भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग, भारत की केन्द्रीय सरकार द्वारा संस्थापित और सम्भाले जानी वाली लंबी दूरी की सड़के है। मुख्यतः यह सड़के 2 पंक्तियो की है, प्रत्येक दिशा मे जाने के लिए एक पंक्ति। भारत के राजमार्गो की कुल दूरी लगभग 58,000 किमी है, जिसमे से केवल 4,885 किमी की सड़को के मध्य पक्का विभाजन बनाया गया है। राजमार्गो की लंबाई भारत के सड़को का मात्र 2% है, लेकिन यह कुल यातायात का लगभग 40% भार उठाते है।
इन्हें भी पढे: देश में राज्यवार राजमार्गों की सूची
1995 मे पास संसदीय विदेहक के तहत इन राजमार्गो को बनाने और रख-रखाव के लिए निजी संस्थानो की हिस्सेदारी को मंजूरी दी गई। हाल के समय मे इन राजमार्गो का तेजी से विकास हुआ जिनके तहत भारत के शहर और कस्बो के बीच यातायात के समय मे गिरावट आई। कुछ शहरो के बीच 4 और 6 पंक्तियों के राजमार्गो का भी विकास हुआ। भारत का सबसे बड़ा राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 7 (NH7) है, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर को भारत के दक्षिणी कोने, तमिलनाडु के कन्याकुमारी शहर के साथ जोड़ता है। इसकी लंबाई 2369 किमी है। सबसे छोटा राजमार्ग ६ किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग 47A (NH47A) है, जो एरनाकुलम को कोची बंदरगाह से जोड़ता है।
भारत के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची
राष्ट्रीय राजमार्ग | कहाँ से कहाँ तक |
नं. १ | दिल्ली से अमृतसर |
नं. १-A | जालंधर से उरी |
नं. १-B | बाटोट से सिमधनपास |
नं.१- C | डोमेल से कटरा |
नं.२ | दिल्ली से कोलकाता |
नं.३ | आगरा से मुंबई |
नं.४ | थाणे से चेन्नई |
नं.४-A | बेलगावं से पणजी |
नं.४-B | पंवल से उराँ से कलांबोली से पालसो |
नं.५ | चेन्नई से झारपोरवरिया |
नं.५-A | हरिदासपुर से पारादीप |
नं. ६ | कोलकाता से हजीरा |
नं.७ | वाराणसी से कन्याकुमारी |
नं.८ | दिल्ली से मुंबई |
नं.९ | पुणे से मछलीपट्टम |
नं.१० | दिल्ली से फाजिल्का |
नं.११ | आगरा से बीकानेर |
नं.12 | जबलपुर से जयपुर |
नं.13 | शोलापुर से मंगलोर |
नं.14 | बोवर से राधनपुर |
नं.१५ | पठानकोट से सम्ख्याली |
नं.२४ | दिल्ली से लखनऊ |
नं.२७ | इलाहबाद से वाराणसी |
नं.२८. | बरौनी से लखनऊ |
नं.२९. | गोरखपुर से वाराणसी |
नं.५६ | लखनऊ से वाराणसी |
और जानिये : भारत के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के नाम से सम्बंधित सामान्य ज्ञान