Quantcast
Channel: सामान्य ज्ञान अध्ययन – SamanyaGyan.com 2021
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

सरस्वती सम्मान से सम्मानित व्यक्तियों की सूची (1991 से अब तक)

$
0
0

सरस्वती सम्मान से सम्मानित व्यक्ति (1991 से अब तक) – List of Saraswati Samman Awardees in Hindi:

सरस्वती सम्मान क्या है?

सरस्वती सम्मान के. के. बिड़ला फ़ाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला साहित्य पुरस्कार है। यह सम्मान प्रतिवर्ष भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं के भारतीय लेखकों की पिछले 10 सालों में प्रकाशित साहित्यिक कृति को पुरस्कृत किया जाता है।

सरस्वती सम्मान का संछिप्त विवरण

पुरस्कार का वर्ग साहित्य
स्थापना वर्ष 1991
पुरस्कार राशि 15 लाख रुपये
प्रथम विजेता हरिवंश राय बच्चन
आखिरी विजेता डॉ. शरणकुमार लिंबाले (2020)

सरस्वती सम्मान

प्रसिद्ध मराठी लेखक डॉ. शरणकुमार लिंबाले (Dr Sharankumar Limbale) को उनकी पुस्तक सनातन (Sanatan) के लिए सरस्वती सम्मान, 2020 प्राप्त होगा. ​पुरस्कार में पंद्रह लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र और एक पट्टिका है. केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 1991 में स्थापित सरस्वती सम्मान को देश में सबसे प्रतिष्ठित और सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार के रूप में मान्यता प्राप्त है. डॉ. लिंबाले का सनातन 2018 में प्रकाशित किया गया है. सनातन, दलित संघर्ष का एक महत्वपूर्ण सामाजिक और ऐतिहासिक दस्तावेज है. ऑल इंडिया रेडियो से पहली बार बोलते हुए, डॉ. लिंबाले बहुत भावुक थे क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक प्रसारक के साथ अपना करियर शुरू किया था.

सरस्वती सम्मान की विशेषताएं और महत्वपूर्ण तथ्य:

  • सरस्वती सम्मान में शाल, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न और पंद्रह लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाती है।
  • सरस्वती सम्मान का आरंभ 1991 में किया गया था।
  • पहला सरस्वती सम्मान हिंदी के साहित्यकार डॉ. हरिवंश राय बच्चन को उनकी चार खंडों की आत्मकथा के लिए दिया गया था।
  • डोगरी की साहित्यकार पद्मा सचदेव को वर्ष 2015 का प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान उनकी आत्मकथा चित्त-चेत के लिए दिया गया।
  • सरस्वती सम्मान वर्ष 2016 के लिए कोंकणी के जाने-माने साहित्यकार महाबलेश्वर सैल को चुना गया था। उनके उपन्यास ‘हाउटन’ के लिए उनको यह सम्मान दिया था।
  • 27 अप्रैल, 2018 को प्रसिद्ध गुजराती कवि सीतांशु यशसचंद्र को साल 2017 के 27वें सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया था। सीतांशु यशसचंद्र को यह सम्मान उनके कविता संग्रह ‘वखार’ के लिए दिया जाएगा। वर्ष 2009 में इस पुस्तक का प्रकाशन हुआ था।
  • 10 अप्रैल, 2019 को प्रसिद्ध तेलुगू कवि डॉ.के. शिवा रेड्डी को वर्ष 2018 के 28वें सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया है, उन्हें यह सम्मान उनके काव्य संग्रह ‘पक्की ओत्तिगिलिते’के लिए दिया जाएगा। जिसका प्रकाशन वर्ष 2016 में हुआ था।
  • 16 जनवरी 2020 में प्रसिद्ध सिंधी लेखक वासदेव मोही को 29वें सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया, उन्हें यह सम्मान उनकी प्रसिद्ध सिंधी भाषी कहानी “चेक बुक” के लिए दिया गया है।

वर्ष 1991 से अब तक सरस्वती सम्मान विजेताओं की सूची:

वर्ष साहित्यकार का नाम कृति/उपन्यास/काव्य
2020 डॉ. शरणकुमार लिंबाले सनातन
2019 वासदेव मोही चेक बुक (सिंधी भाषी कहानी)
2018 के शिव रेड्डी पक्की ओत्तिगिलिते (कविता संग्रह)
2017 शीतांशु यशचंद्र वाकहार (कविता संग्रह)
2016 महाबलेश्वर सैल हाउटन (उपन्यास)
2015 पद्मा सचदेव चित्त-चेत (आत्मकथा)
2014 वीरप्पा मोइली कन्नड़
2013 गोविन्द मिश्र हिन्दी
2012 सुगत (सुगथा) कुमारी मलयालम
2011 ए.ए. मानवालन तमिल
2010 एस.एल. भैरप्पा उपन्यास ‘मंद्र’ (कन्नड़)
2009 सुरजीत पातर लफ्जों दी दरगाह
2008 लक्ष्मी नंदन बोरा असमी
2007 नैयर मसूद उर्दू
2006 जगन्नाथ प्रसाद दास उड़िया
2005 प्रो. के अयप्पा पणिकर मलयालम
2004 सुनील गंगोपाध्याय बांग्ला
2003 प्रो. गोविन्द चंद्र पांडे संस्कृत
2002 महेश एलकुंचवार मराठी
2001 दलीप कौर तिवाना पंजाबी
2000 मनोज दास उड़िया
1999 इंदिरा पार्थसारथी तमिल
1998 प्रो. शंख घोष बांग्ला
1997 मनुभाई पंचोली ‘दर्शक’ गुजराती
1996 शम्सुर्रहमान फारूकी उर्दू
1995 बालमणि अम्मा मलयालम
1994 हरिभजन सिंह पंजाबी
1993 विजय तेंदुलकर मराठी
1992 रमाकांत रथ उड़िया
1991 हरिवंश राय बच्चन आत्मकथा (हिन्दी)

यह भी पढे: व्यास सम्मान से सम्मानित व्यक्तियों की सूची

The post सरस्वती सम्मान से सम्मानित व्यक्तियों की सूची (1991 से अब तक) appeared first on SamanyaGyan.com 2021.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>