Quantcast
Channel: सामान्य ज्ञान अध्ययन – SamanyaGyan.com 2021
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

बिहारी पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति (वर्ष 1991 से 2021 तक)

$
0
0
बिहारी पुरस्कार के विजेताओं की सूची | List of Bihari Puruskar Winners in Hindi

बिहारी पुरस्कार विजेता (1991-2021): (List of Bihari Awards Winners  in Hindi)

बिहारी पुरस्कार का इतिहास:

बिहारी पुरस्कार के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान है। वर्ष 1991 में के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा रीति काल के प्रसिद्ध कवि बिहारी लाल के नाम पर बिहारी पुरस्कार की स्थापना की गई थी। साल 1991 में प्रसिद्ध कवि जयसिंह नीरज को उनके काव्य संकलन ‘ढाणी का आदमी’ के लिए प्रथम बिहारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

साल 1991 से अब तक यशवंत व्यास, अलका सरावगी, हेमंत शेष, गिरिधर राठी, अर्जुन देव चारण, हरी राम मीणा, चन्द्र प्रकाश देवल, ओम थानवी, डॉ. भगवती लाल व्यास, सत्य नारायण तथा विजय वर्मा जैसे लेखकों को यह पुरस्कार मिल चुका है।

Quick Info About Bihari Award in Hindi

पुरस्कार का वर्ग साहित्य
स्थापना वर्ष 1991
पुरस्कार राशि दो लाख रुपये
प्रथम विजेता जयसिंह नीरज
30वें बिहारी पुरस्कार 2021 के विजेता मोहनकृष्ण बोहरा (तस्लीमा: संघर्ष और साहित्य)
विवरण के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान
बिहारी पुरस्कार के लिए चयन कैसे होता है?

यह पुरस्कार भारत के किसी भी भाग में निवास करने वाले राजस्थान के मूल निवासी या फिर बीते 07 वर्ष से स्थायी रूप से राजस्थान में रहने वाले देश के किसी भी हिस्से के निवासी लेखक की उत्कृष्ट राजस्थानी या हिन्दी की कृति को प्रदान किया जाता है। कृति का प्रकाशन बीते 10 साल में हुआ हो।

बिहारी पुरस्कार में मिलने वाली राशि:

बिहारी पुरस्कार में दो लाख 50 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और पट्टिका के पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा स्थापित तीन साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है। प्रसिद्ध हिंदी कवि बिहारी के नाम पर, यह पुरस्कार हर साल राजस्थानी लेखक द्वारा पिछले 10 वर्षों में प्रकाशित हिंदी या राजस्थानी में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।

30वां बिहारी पुरस्कार 2021:

के.के. बिड़ला फांउडेशन द्वारा वर्ष 2020 का 30 वां बिहारी पुरस्कार मोहनकृष्ण बोहरा को उनकी आलोचना की हिंदी पुस्तक, तस्लीमा: संघर्ष और साहित्य को दिया जाएगा। के.के. बिड़ला फाउंडेशन ने नई दिल्ली में यह घोषणा की। ये पुस्तक 2016 में प्रकाशित हुई थी।

वर्ष 1991 से 2021 तक बिहारी पुरस्कार विजेताओं की सूची:

वर्ष साहित्यकार के नाम कृति
2020 मोहनकृष्ण बोहरा तस्लीमा: संघर्ष और साहित्य
2019 ऐदन सिंह भाटी आंखे हे हरयाल सपना (ग्रीन ड्रीम्स ऑफ़ द हार्ट्स आई) (काव्य संग्रह)
2018 मनीषा कुलश्रेष्ठ स्वप्नाश (उपन्यास)
2017 विजय वर्मा लोकावलोकन (निबंध संग्रह)
2016 सत्य नारायण ये एक दुनिया (हिंदी पुस्तक)
2015 डॉ. भगवती लाल व्यास कथा सुन आवे है शब्द (राजस्थानी कविता)
2014 ओम थानवी मुअनजोदडो (यात्रा वृत्तांत)
2013 चन्द्र प्रकाश देवल हिरना मौन साध वन हिरना’ (कविता)
2012 हरी राम मीणा धूणी तपे तीर (हिंदी उपन्यास)
2011 अर्जुन देव चारण घर तो एक नाम है भरोसे रौ (राजस्थानी कविता)
2010 गिरिधर राठी अन्ता के संशय (कविताएं)
2009 हेमंत शेष जगह जैसी जगह (हिंदी कविताएँ)
1991 जयसिंह नीरज ढाणी का आदमी (कविता)

इन्हें भी पढे: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय व्यक्तियों की सूची

The post बिहारी पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति (वर्ष 1991 से 2021 तक) appeared first on SamanyaGyan.com 2021.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

Latest Images

Trending Articles



Latest Images

<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>