
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री (1952-2021): (Chief Ministers of Himachal Pradesh in Hindi)
हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान:
हिमाचल प्रदेश पश्चिमी भारत में स्थित राज्य है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है। यह उत्तर में जम्मू और कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा है। ‘हिमाचल’ प्रदेश का शाब्दिक अर्थ बर्फ़ीले पहाड़ों का अंचल’ है। हिमाचल प्रदेश को “देव भूमि” भी कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 55,673 वर्ग किमी. है।
Quick Info About Chief Ministers of Himachal Pradesh in Hindi:
वर्तमान मुख्यमंत्री | जयराम ठाकुर |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) |
शपथ ग्रहण की तिथि | 27 दिसम्बर 2017 |
प्रथम मुख्यमंत्री | यशवंत सिंह परमार |
हिमाचल प्रदेश का इतिहास:
हिमाचल प्रदेश में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिश शासन के अंतर्गत आ गया। सन् 1857 तक यह पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य का हिस्सा रहा। सन् 1950 में इस राज्य को केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, परन्तु 1971 में ‘हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971’ के अन्तर्गत इसे 25 जून 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बना दिया गया।
हिमाचल प्रदेश में प्रतिव्यक्ति अनुमानित आय भारत के अन्य किसी भी राज्य की तुलना में ज़्यादा है। राज्य में हिन्दुओं की संख्या कुल जनसंख्या का 90% है। ट्रान्सपरेन्सी इंटरनैशनल के 2005 के सर्वेक्षण के अनुसार, हिमाचल प्रदेश देश में केरल के बाद दूसरा सबसे कम भ्रष्ट राज्य है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री:
हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हैं। जयराम ठाकुर ने 27 दिसम्बर 2017 को हिमाचल प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार थे।
वर्ष 1952 से अब तक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची:
क्रमांक | मुख्यमंत्री का नाम | पदभार ग्रहण | पदमुक्ति | दल/राजनीतिक पार्टी |
1 | यशवंत सिंह परमार | 08 मार्च 1952 | 31 अक्टूबर 1956 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
राज्य को एक संघ शासित प्रदेश में परिवर्तित कर दिया गया (31 अक्टूबर 1956 से 1 जुलाई 1963 तक) | ||||
2 | यशवंत सिंह परमार | 01 जुलाई 1963 | 28 जनवरी 1977 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
3 | ठाकुर राम लाल | 28 जनवरी 1977 | 30 अप्रॅल 1977 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
राष्ट्रपति शासन (30 अप्रॅल 1977 से 22 जनवरी 1977 तक) | ||||
4 | शांता कुमार | 22 जून 1977 | 14 फ़रवरी 1980 | जनता पार्टी |
5 | ठाकुर राम लाल | 14 फ़रवरी 1980 | 07 अप्रॅल 1983 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
6 | वीरभद्र सिंह | 08 अप्रॅल 1983 | 08 मार्च 1985 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
7 | वीरभद्र सिंह | 08 मार्च 1985 | 05 मार्च 1990 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
8 | शांता कुमार | 05 मार्च 1990 | 15 दिसम्बर 1992 | भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) |
राष्ट्रपति शासन ( 15 दिसम्बर 1992 से 03 दिसम्बर 1993 तक) | ||||
9 | वीरभद्र सिंह | 03 दिसम्बर 1993 | 23 मार्च 1998 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
10 | प्रेम कुमार धूमल | 24 मार्च 1998 | 05 मार्च 2003 | भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) |
11 | वीरभद्र सिंह | 06 मार्च 2003 | 30 दिसम्बर 2007 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
12 | प्रेम कुमार धूमल | 30 दिसम्बर 2007 | 25 दिसम्बर 2012 | भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) |
13 | वीरभद्र सिंह | 25 दिसम्बर 2012 | 26 दिसम्बर 2017 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
14 | जयराम ठाकुर | 27 दिसम्बर 2017 | अबतक | भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) |
इन्हें भी पढ़े: भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं उनकी राजनीतिक पार्टी
The post हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की सूची (वर्ष 1952 से अब तक) appeared first on SamanyaGyan.com 2021.