Quantcast
Channel: सामान्य ज्ञान अध्ययन – SamanyaGyan.com 2021
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण संस्थानों के नाम और उनके स्थान की सूची

$
0
0

भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण संस्थान: (Indian Navy Training Institutions and their Venues in Hindi)

भारतीय सेना का सामुद्रिक अंग, भारतीय नौसेना 5600 वर्षों के अपने गौरवशाली इतिहास के साथ भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की रक्षक है। 55,000 नौसेनिको से लैस यह विश्व की पाँचवी सबसे बड़ी नौसेना भारतीय सीमा की सुरक्षा को प्रमुखता से निभाते हुए विश्व के अन्य प्रमुख मित्र राष्ट्रों के साथ सैन्य अभ्यास में भी सम्मिलित होती है। पिछले कुछ वर्षों से लागातार आधुनिकीकरण के अपने प्रयास से यह विश्व की एक प्रमुख शक्ति बनने की भारत की महत्त्वाकांक्षा को सफल बनाने की दिशा में है।

भारतीय नौसेना सन् 1613 ई. में ईस्ट इंडिया कंपनी की युद्धकारिणी सेना के रूप में इंडियन मेरीन संगठित की गई। 1685 ई. में इसका नामकरण “बंबई मेरीन” हुआ, जो 1830 ई. तक चला। 08 सितंबर 1934 ई. को भारतीय विधानपरिषद् ने भारतीय नौसेना अनुशासन अधिनियम पारित किया और रॉयल इंडियन नेवी का प्रादुर्भाव हुआ।

वर्तमान में एडमिरल करमबीर सिंह भारत के नौसेनाध्यक्ष हैं। एडमिरल करमबीर सिंह ने 31 मई 2019 को भारतीय नौसेना के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण संस्थानों की सूची:

प्रशिक्षण संस्थान का नाम प्रशिक्षण संस्थान की स्थिति स्थान
आईएनएस अग्रणी नेतृत्व प्रशिक्षण संस्थान कोयम्बटूर, तमिलनाडु
आईएनएस चिलका नौसैनिक प्रशिक्षण संस्थान जिला- खुर्दा, उड़ीसा
आईएनएस द्रोणाचार्य गोलीबारी प्रशिक्षण स्कूल  कोच्चि, केरल
आईएनएस गरूड़ विमानन संस्थान कोच्चि, केरल
आईएनएस हमला सैन्य-संचालन/ रसद प्रशिक्षण संस्थान मलाड (पश्चिम), मुंबई
नौसेना चिकित्सा संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ नैवेल मेडिसिन कोलाबा, मुंबई
आईएनएस कुंजली संगीत प्रशिक्षण स्कूल कोलाबा, मुंबई
आईएनएस मान्डोवी आवासाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण स्कूल  वर्मा, गोवा
आईएनएस सातवाहन पनडुब्बी प्रशिक्षण स्कूल विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश
नौसेना शैक्षिक एवं प्रशिक्षण प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईईटीटी विलिंगडन द्वीप, कोच्चि
राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान अंतर्राष्ट्रीय जलविज्ञान संगठन द्वारा कैट ‘ए’ प्रमाणन वास्को-दा-गामा, गोवा
आईएनएस शिवाज अभियांत्रिकी प्रशिक्षण संस्थान  पुणे, महाराष्ट्र
आईएनएस विश्वकर्मा शिपराईट स्कूल विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश
आईएनएस वलसुरा विद्युत प्रशिक्षण संस्थान जामनगर, गुजरात
आईएनएस वेन्दुरुथी नौचालन प्रशिक्षण संस्थान विलिंगडन द्वीप, कोच्चि
अंतर-सेवाएँ – एनडीए, खडकवासला नेशनल डिफेंस एकेडमी  खड़कवासला, पुणे
अंतर-सेवाएँ – डीएसएससी, वेलिंगटन डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन, तमिलनाडु
अंतर-सेवाएँ – एनडीसी, नई दिल्ली नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) नयी दिल्ली

इन्हें भी पढ़े: भारतीय नौसेना के अध्‍यक्षों की सूची

The post भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण संस्थानों के नाम और उनके स्थान की सूची appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan 2020).


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>