Quantcast
Channel: सामान्य ज्ञान अध्ययन – SamanyaGyan.com 2021
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह: बहादुर शाह जफर का जीवन परिचय

$
0
0
बहादुर शाह जफर का जीवन परिचय | Biography of Bahadur Shah Zafar in Hindi

बहादुर शाह जफर का जीवन परिचय: (Biography of Bahadur Shah Zafar in Hindi)

बहादुर शाह जफर मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह थे। इनका शासनकाल 1837-57 तक था। बहादुर शाह ज़फ़र एक कवि, संगीतकार व खुशनवीस थे और राजनीतिक नेता के बजाय सौंदर्यानुरागी व्यक्ति अधिक थे।

Quick Info About Bahadur Shah Zafar in Hindi

नाम बहादुर शाह जफर
जन्म तिथि 24 अक्टूबर 1775
पिता का नाम अकबर शाह द्वितीय
माता का नाम लालबाई
जन्म स्थान दिल्ली (भारत)
निधन तिथि 07 नवम्बर 1862
उपलब्धि मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह
उपलब्धि वर्ष 1837

बहादुर शाह ज़फ़र का प्रारम्भिक जीवन:

ज़फ़र का जन्म 24 अक्तूबर, 1775 में हुआ था। उनके पिता अकबर शाह द्वितीय और मां लालबाई थीं। अपने पिता की मृत्यु के बाद जफर को 18 सितंबर, 1837 में मुगल बादशाह बनाया गया। यह दीगर बात थी कि उस समय तक दिल्ली की सल्तनत बेहद कमजोर हो गई थी और मुगल बादशाह नाममात्र का सम्राट रह गया था।

बहादुर शाह ज़फ़र से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य: (Important Facts Related to Bahadur Shah Zafar)

  • बहादुर शाह ज़फर भारत में मुग़ल साम्राज्य के आखिरी शहंशाह, और उर्दू के जानेे-माने शायर थे। उन्होंने 1857 का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय सिपाहियों का नेतृत्व किया।
  • इन्होने 1857 की पहली भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय सिपाहियों का नेतृत्व किया था।
  • 1857 ई. में स्वतंत्रता संग्राम शुरू होने के समय बहादुर शाह 82 वर्ष के बूढे थे।
  • सितम्बर 1857 ई. में अंग्रेज़ों ने दुबारा दिल्ली पर क़ब्ज़ा जमा लिया और बहादुर शाह द्वितीय को गिरफ़्तार करके उन पर मुक़दमा चलाया गया तथा उन्हें रंगून निर्वासित कर दिया गया था।
  • बहादुर शाह ज़फ़र को मेजर हडसन द्वारा बंधी बनाया गया था। जिसके बाद उन्हें रंगून ले जाया गया था।
  • बहादुर शाह ज़फ़र मुल्क से अंग्रेजों को भगाने का सपना लिए 07 नवंबर 1862 को उनका निधन हो गया था।
  • बहादुर शाह ज़फ़र की मृत्यु 86 वर्ष की अवस्था में रंगून (वर्तमान यांगून), बर्मा (वर्तमान म्यांमार) में हुई थी।
  • उनके दफन स्थल को अब बहादुर शाह जफर दरगाह के नाम से जाना जाता है।
  • उनकी याद में बांग्लादेश के ओल्ड ढाका शहर स्थित विक्टोरिया पार्क का नाम बदलकर बहादुर शाह जफर पार्क कर दिया गया है।
  • बादशाह बनने के बाद बहादुर शाह जफर ने गोहत्या पर पाबंदी का जो आदेश दिया था वह कोई नया आदेश नहीं था।

The post मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह: बहादुर शाह जफर का जीवन परिचय appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan 2020).


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

Latest Images

Trending Articles



Latest Images

<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>