
ध्यानचंद पुरस्कार के बारे में जानकारी:
ध्यानचंद पुरस्कार युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला भारत का सर्वोत्त्म खेल पुरस्कार है, जो किसी खिलाडी के जीवन भर के कार्य को गौरवान्वित करता है। यह देश का सर्वोच्च लाइफटाइम पुरस्कार है। यह पुरस्कार केवल ओलंपिक खेलों, पैरालाम्पिक खेलों, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, विश्व चैम्पियनशिप और विश्व कप जैसे क्रिकेट, स्वदेशी खेलों और पैरास्पोर्ट्स में शामिल व्यक्तियों को दिया जाता है।
ध्यानचंद पुरस्कार का संक्षिप्त विवरण:
पुरस्कार का वर्ग | खेल |
स्थापना वर्ष | 2002 |
पुरस्कार राशि | 5 लाख रुपये |
कुल विजेता | 60 |
प्रथम विजेता (2002) | शाहरुराज बिरजादार, अशोक दीवान और अपर्णा घोष |
आखिरी विजेता (2019) | मैनुअल फ्रेड्रिक, न्यूटन किर्त्ने, अरूप बसक, सी. लालरेमसंगा, मनोज कुमार |
ध्यानचंद पुरस्कार का इतिहास:
ध्यानचंद पुरस्कार की स्थापना साल 2002 में की गई थी। वर्ष 2002 से खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा यह पुरस्कार प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के लिए विजेताओं का चयन मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति द्वारा किया जाता है और उनके सक्रिय खेल कार्यकाल के दौरान और सेवानिवृत्ति के बाद खेल के प्रति उनके योगदान के लिए किया जाता है। इस पुरस्कार का नाम प्रसिद्ध भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद (1905-79) के नाम पर रखा गया है। उन्होंने अपने 22 वर्षों (1926-1948) के कैरियर के दौरान 1000 से अधिक गोल किए थे, जिसके कारण वह सारे विश्व में हॉकी के जादूगर के नाम से विख्यात है। इस पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता शाहरुराज बिरजादार (मुक्केबाजी), अशोक दीवान (हॉकी) और अपर्णा घोष (बास्केटबाल) थे, जिन्हें 2002 में सम्मानित किया गया था। आमतौर पर हर साल में अधिकतम तीन खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है, लेकिन इसमें कुछ अपवाद भी है क्योकि वर्ष 2003, 2012 और 2013 में 3 से अधिक व्यक्तियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
यह भी पढ़ें: द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं की सूची (1985-2019)
ध्यानचंद पुरस्कार में मिलने वाली राशि:
वर्ष 2009 तक भारत सरकार के द्वारा इस पुरस्कार में दी जाने वाली राशि 3 लाख (यूएस $ 4,400) रुपए थी, लेकिन सरकार द्वारा साल 2009 में यह राशि 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी गई है। ध्यानचंद पुरस्कार के तहत अब 5 लाख (यूएस $ 7,300) रुपए नकद, एक प्रतिमा, प्रमाण पत्र और औपचारिक पोशाक प्रदान की जाती है।
ध्यानचंद पुरस्कार विजेताओं की सूची (2002-2019):
वर्ष | विजेताओं के नाम व खेल |
2019 | मैनुअल फ्रेड्रिक (हॉकी) |
2019 | न्यूटन किर्त्ने (टेनिस) |
2019 | अरूप बसक (टेबल टेनिस) |
2019 | सी. लालरेमसंगा (तीरंदाजी) |
2019 | मनोज कुमार (कुश्ती) |
2018 | चौगले डोडू डॅाटरेस्टिंग (कुश्ती) |
2018 | मिस बॉबी अलॉयसीस (एथलेटिक्स) |
2018 | भरत कुमार छेत्री (हॉकी) |
2018 | सत्यादेव प्रशाद (तीरंदाजी) |
2017 | सैयद शाहिद हाकिम (फुटबाल) |
2017 | सुमराइ टेटे (हॉकी) |
2017 | भूपेंदर सिंह (एथलेटिक्स) |
2016 | सिल्वानस डुंग डुंग (हॉकी) |
2016 | सती गीता (एथलेटिक्स) |
2016 | राजेंद्र प्रल्हाद शेल्के (रोइंग) |
2015 | रोमियो जेम्स (हॉकी) |
2015 | शिव प्रकाश मिश्र (टेनिस) |
2015 | टी पी पद्मनाभन नायर (वालीबॉल) |
2014 | ज़ीशान अली (टेनिस) |
2014 | गुरमेल सिंह (हॉकी) |
2014 | के पी ठक्कर (तैराकी) |
2013 | सैयद अली (हॉकी) |
2013 | अनिल मान (कुश्ती) |
2013 | मैरी डिसूजा सक्विरा (एथलेटिक्स) |
2013 | गिरिराज सिंह (एथलेटिक्स) |
2012 | गुनदीप कुमार (हॉकी) |
2012 | विनोद कुमार (कुश्ती) |
2012 | जगराज सिंह मान (एथलेटिक्स) |
2012 | सुखबीर सिंह टोकस (अक्षम खेल) |
2011 | शब्बीर अली (फुटबाल) |
2011 | सुशील कोहली (तैराकी) |
2011 | राजकुमार (कुश्ती) |
2010 | अनीता चानू (भारोत्तोलन) |
2010 | सतीश पिल्लै (एथलेटिक्स) |
2010 | कुलदीप सिंह (कुश्ती) |
2009 | सतबीर सिंह दाहिया (कुश्ती) |
2009 | ईशर सिंह देओल (एथलेटिक्स) |
2008 | ज्ञान सिंह (कुश्ती) |
2008 | हकम सिंह (एथलेटिक्स) |
2008 | मुखबैन सिंह (हॉकी) |
2007 | राजिंदर सिंह (कुश्ती) |
2007 | शमशेर सिंह (कबड्डी) |
2007 | वरिंदर सिंह (हॉकी) |
2006 | हरिश्चंद्र बिराजदार (कुश्ती) |
2006 | उदय के॰ प्रभु (एथलेटिक्स) |
2006 | नंदी सिंह (हॉकी) |
2005 | मारुति माने (कुश्ती) |
2005 | मनोज कुमार कोठारी (बिलियर्ड्स और स्नूकर) |
2005 | राजिंदर सिंह (हॉकी) |
2004 | दिगंबर मेहंदले (एथलेटिक्स) |
2004 | हरदयाल सिंह (हॉकी) |
2004 | लाभ सिंह (एथलेटिक्स) |
2003 | चार्ल्स कर्नेलियस (हॉकी) |
2003 | राम कुमार (बास्केटबॉल) |
2003 | धरम सिंह (हॉकी) |
2003 | ओम प्रकाश (वालीबॉल) |
2003 | स्मिता शिरोले यादव (रोइंग) |
2002 | शाहुराज बिराजदार (मुक्केबाज़ी) |
2002 | अशोक दिवान (हॉकी) |
2002 | अपर्णा घोष (बास्केटबॉल) |
The post ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों के नाम और वर्ष की सूची (2002 से 2019 तक) appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).