Quantcast
Channel: सामान्य ज्ञान अध्ययन – SamanyaGyan.com 2021
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

भारत के सभी शिक्षा मंत्रियों के नाम, उनका कार्यकाल और राजनीतिक दल (वर्ष 1947 से अब तक)

$
0
0
भारत के शिक्षा मंत्रियों की सूची (1947-2018) | Education Ministers of India in Hindi

भारत के सभी शिक्षा मंत्रियों की सूची (1947-2019): (List of Education Ministers of India or Ministry of Human Resource Development in Hindi)

मानव संसाधन मंत्रालय (भारत):

मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के महत्वपूर्ण मंत्रालयों में से एक है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय देश के सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने में संतुलन के लिए उल्लेखनीय और उपचारी भूमिका निभाती है। भारत की शिक्षा प्रणाली मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत ही आती है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) का सृजन भारत सरकार (व्यवसाय का आबंटन) नियम, 1961 के 174वें संशोधन के माध्यम से 26 सितम्बर, 1985 को किया गया था, जो दो विभागों के माध्यम से कार्य करता है:

  • स्‍कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग
  • उच्‍चतर शिक्षा विभाग

स्‍कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग देश में स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता के विकास के लिए उत्‍तरदायी है तथा उच्‍चतर शिक्षा विभाग संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका एवं चीन के बाद दुनिया की सबसे बड़ी उच्‍चतर शिक्षा प्रणाली की देखरेख करता है।

स्‍कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग का लक्ष्‍य ”शिक्षा के सार्वभौमिकरण” एवं युवाओं में से बेहतर नागरिक तैयार करना है। इसके लिए, नियमित रूप से विभिन्‍न नई स्‍कीमें एवं पहलें प्रारंभ की जाती हैं तथा अभी हाल ही में इन स्‍कीमों से स्‍कूलों में बढ़ते हुए नामांकन के तौर पर मिलना प्रारंभ हो गया है।

दूसरी तरफ, उच्‍चतर शिक्षा विभाग देश की उच्‍चतर शिक्षा एवं अनुसंधान में विश्‍व स्‍तरीय अवसर पैदा करने के कार्य में लगा हुआ है ताकि अंतर्राष्‍ट्रीय मंच पर भारतीय विद्यार्थी पीछे न रहें। इस प्रयोजनार्थ, सरकार ने भारतीय विद्यार्थियों को वैश्विक मतों का लाभ प्रदान करने के लिए कई संयुक्‍त उपक्रम प्रारंभ किए हैं और समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर किए हैं।

शिक्षा मंत्री किसे कहते है?

कुछ देशों में शैक्षिक मामलों से निपटने के लिए सरकार द्वारा नियुक्त किये गए जिम्मेदार व्यक्ति को शिक्षा मंत्री कहा जाता है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रमुख उद्देश्‍य (कार्य):

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उद्देश्‍य निम्‍नलिखित है:-

  • राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति बनाना और उसका अक्षरश: कार्यान्‍वयन सुनिश्चित करना।
  • संपूर्ण देश, जिसमें ऐसे क्षेत्र भी शामिल हैं जहां शिक्षा तक लोगों की पहुंच आसान नहीं है, में शैक्षिक संस्‍थाओं की पहुंच में विस्‍तार और गुणवत्‍ता में सुधार करने सहित सुनियोजित विकास।
  • निर्धनों, महिलाओं और अल्‍पसंख्‍यकों जैसे वंचित समूहों की ओर विशेष ध्‍यान देना।
  • समाज के वंचित वर्गों के पात्र छात्रों को छात्रवृति, ऋण सब्सिडी आदि के रूप में वित्‍तीय सहायता प्रदान करना।
  • शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्‍ट्रीय सहयोग को प्रोत्‍साहित करना जिसमें यूनेस्‍को तथा विदेशी सरकारों के साथ-साथ विश्‍वविद्यालयों के साथ मिलकर कार्य करना शामिल है ताकि देश में शैक्षिक अवसरों में वृद्धि हो सके।

भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री 2019:

भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर हैं। प्रकाश जावड़ेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के वर्तमान केंद्रीय मंत्री (एमएचआरडी) हैं। उन्होंने 05 जुलाई 2016 को शिक्षा मंत्री के रूप में पद ग्रहण किया है, उनसे पहले स्मृति ईरानी 26 मई 2014 से 05 जुलाई 2016 तक इस पद पर कार्यरत थे। भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद थे। वह 15 अगस्त 1947 से 22 जनवरी 1958 तक इस पद पर कार्यरत रहे।

इन्हें भी पढ़ें: भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सूची 2018

भारत के शिक्षा मंत्रियों की सूची: (1947-2019)

नाम कार्यकाल अवधि
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद 15 अगस्त 1947 22 जनवरी 1958 10 साल, 5 महीने
डॉ. के. एल. श्रीमली (राज्य मंत्री) 22 जनवरी 1958 31 अगस्त 1963 4 साल, 6 महीने
हुमायूं कबीर 01 सितम्बर 1963 21 नवम्बर 1963 3 महीने
एम सी सी छागला 21 नवम्बर 1963 13 नवम्बर 1966 2 साल, 1 महीने
फखरुद्दीन अली अहमद 14 नवम्बर 1966 13 मार्च 1967 5 महीने
डॉ. त्रिगुण सेन 16 मार्च 1967 14 फरवरी 1969 1 वर्ष, 5 महीने
डा. वी. के आर. वी. राव 14 फरवरी 1969 18 मार्च 1971 2 साल, 2 महीने
सिद्धार्थ शंकर रे 18 मार्च 1975 20 मार्च 1972 1 साल
प्रो. एस. नूरुल हसन (राज्य मंत्री) 24 मार्च 1972 24 मार्च 1977 5 वर्ष
प्रो. प्रताप चंद्र चंदर 26 मार्च 1977 28 जुलाई 1979 2 साल, 4 महीने
डॉ. करन सिंह 30 जुलाई 1979 14 जनवरी 1980 6 महीने
बी. शंकरंद 14 जनवरी 1980 17 अक्टूबर 1980 10 महीने
एस.बी. चव्हाण 17 अक्टूबर 1980 08 अगस्त 1981 11 महीने
शीला कौल (राज्य मंत्री) 10 अगस्त 1981 31 दिसम्बर 1984 3 साल, 8 महीने
के.सी. पंत 31 दिसम्बर 1984 25 सितम्बर 1985 9 महीने
पी. वी. नरसिंह राव (प्रधानमंत्री) 25 सितम्बर 1985 25 जून 1988, 3 साल, 4 महीने +
25 दिसम्बर 1994 09 फरवरी 1995, 3 महीने +
17 जनवरी 1996 16 मई 1996 5 महीने
पी. शिव शंकर 25 जून 1988 02 दिसम्बर 1989 1 वर्ष, 6 महीने
वी.पी. सिंह (प्रधानमंत्री) 02 दिसम्बर 1989 10 नवम्बर 1990 1 साल
राजमंगल पांडे 21 नवम्बर 1990 21 जून 1991 8 महीने
अर्जुन सिंह 23 जून 1991 24 दिसम्बर 1994, 3 साल, 6 महीने +
22 मई 2004 22 मई 2009 6 साल
माधवराव सिंधिया 10 फरवरी 1995 17 जनवरी 1996 1 साल
अटल बिहारी वाजपेयी (प्रधानमंत्री) 16 मई 1996 01 जून 1996 1 महीना
एस. आर. बोम्मई 05 जून 1996 19 मार्च 1998 1 साल, 9 महीने
डॉ. मुरली मनोहर जोशी 19 मार्च 1998 21 मई 2004 5 साल, 8 महीने
श्री कपिल सिब्बल 22 मई 2009 28 अक्टूबर 2012 3 साल, 3 महीने
एम.एम. पल्लम राजू 29 अक्टूबर 2012 25 मई 2014 2 साल, 3 महीने
स्मृति ईरानी 26 मई 2014 05 जुलाई 2016 2 साल, 2 महीने
प्रकाश जावडेकर 05 जुलाई 2016 पदस्थ 1 साल, 5 महीने

The post भारत के सभी शिक्षा मंत्रियों के नाम, उनका कार्यकाल और राजनीतिक दल (वर्ष 1947 से अब तक) appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>