वर्ष 2016 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित होने वाले व्यक्ति
21 दिसम्बर की शाम को वर्ष 2016 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित होने वाले व्यक्तियों की घोषणा हो गई। जानी मानी लेखिका नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास ‘पारिजात’ के लिए हिंदी में साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जायेगा। इसके साथ ही अंग्रेजी में जेरी पिंटो, उर्दू में निजाम सिद्दिकी, पंजाबी में स्वराजबीर, मैथिली में श्याम दरिहरे समेत 24 साहित्यकारों को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
इस बार जिन कृतियों के लिए ये पुरस्कार प्रदान किए जाने हैं उनमें आठ कविता संग्रह, सात कहानी संग्रह, पांच उपन्यास, दो समालोचना, एक निबंध संग्रह और नाटक शामिल हैं। पुरस्कार के रुप में एक ताम्रफलक, एक शॉल और एक लाख रुपये दिये जाते हैं। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन अगले साल 22 फरवरी को किया जाएगा।
इन्हें भी पढे: पद्म पुरस्कार 2016 से सम्मानित व्यक्तियों की सूची
साहित्य अकादमी पुरस्कार 2016 के विजेताओं की सूची
भाषा | कृति का नाम | विजेताओं का नाम |
उर्दू | माबाद-ए-जदिदिआत से नये अहेद की तखलिक़ियात तक (समालोचना) | निज़ाम सिद्दिक़ी |
हिन्दी | पारिजात (उपन्यास) | नासिरा शर्मा |
अंग्रेज़ी | एम एंड द बिग हूम (उपन्यास) | जेरी पिंटो |
पंजाबी | मसिआ दी रात (नाटक) | स्वराजबीर |
संस्कृत | काव्यनिर्झरी (कविता) | सीतानाथ आचार्य शास्त्री |
असमिया | मेघमालार भ्रमण (कविता) | ज्ञान पुजारी |
बांग्ला | महाभारतेर अष्टादशी (निबंध) | नृसिंह प्रसाद भादुड़ी |
बोडो | आं माबोरै दं दासों (कविता) | अंजु (अंजलि नार्जारी) |
डोगरी | चेता (कहानी) | छत्रपाल |
गुजराती | अनेकअेक (कविता) | कमल वोरा |
कन्नड | स्वतंत्रायदा ओटा (उपन्यास) | बोलवार महमद कु यिं |
कश्मीरी | आने ख़ाने (समालोचना) | अज़ीज़ हाजिनी |
कोंकणी | काले भांगार (उपन्यास) | एडविन जे.एफ़. डिसोजा |
मैथिली | बड़की काकी एट हॉटमेल डॉट कॉम (कहानी) | श्याम दरिहरे |
मलयालम | श्याममाधवम (कविता) | प्रभा वर्मा |
मणिपुरी | चेपथरबा ईशिंगपुन (कहानी) | मोइरांगथेम राजेन |
मराठी | आलोक (कहानी) | आसाराम लोमटे |
नेपाली | जन्मभूमि मेरो स्वदेश (उपन्यास) | गीता उपाध्याय |
ओड़िया | प्राप्ति (कहानी) | पारमिता सत्पथी |
राजस्थानी | मरदजात अर दूजी कहाणियां (कहानी) | बुलाकी शर्मा |
संथाली | नालहा (कविता) | गोबिन्दचन्द्र माझी |
सिन्धी | आखर कथा (कविता) | नन्द जावेरी |
तमिल | ओरु सिरु इसै (कहानी) | वन्नादासन |
तेलुगु | रजनीगन्धा (कविता) | पापिनेनि शिवशंकर |
और जानिये : साहित्य अकादमी पुरस्कार 2016 से सम्मानित होने वाले व्यक्तियों की सूची