Quantcast
Channel: सामान्य ज्ञान अध्ययन – SamanyaGyan.com 2021
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

भारत के राष्ट्रीयकृत बैंकों के नाम, उनके अध्यक्ष और मुख्यालयों की सूची

$
0
0
भारत के राष्ट्रीयकृत बैंकों की सूची | Nationalised Banks of India in Hindi

भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के नाम, उनके अध्यक्ष और मुख्यालय: (List of Indian Banks, Heads and their Headquarters in Hindi)

बैंक क्या है या किसे कहते है?

बैंक (Bank) उस वित्तीय संस्था को कहते हैं जो जनता से धनराशि जमा करने तथा जनता को ऋण देने का काम करती है। लोग अपनी अपनी बचत राशि को सुरक्षा की दृष्टि से अथवा ब्याज कमाने के हेतु इन संस्थाओं में जमा करते और आवश्यकतानुसार समय समय पर निकालते रहते हैं। बैंक इस प्रकार जमा से प्राप्त राशि को व्यापारियों एवं व्यवसायियों को ऋण देकर ब्याज कमाते हैं। आर्थिक आयोजन के वर्तमान युग में कृषि, उद्योग एवं व्यापार के विकास के लिए बैंक एवं बैंकिंग व्यवस्था एक अनिवार्य आवश्यकता मानी जाती है।

बैंक के कार्य:

राशि जमा रखने तथा ऋण प्रदान करने के अतिरिक्त बैंक अन्य काम भी करते हैं जैसे, सुरक्षा के लिए लोगों से उनके आभूषणादि बहुमूल्य वस्तुएँ जमा रखना, अपने ग्राहकों के लिए उनके चेकों का संग्रहण करना, व्यापारिक बिलों की कटौती करना, एजेंसी का काम करना, गुप्त रीति से ग्राहकों की आर्थिक स्थिति की जानकारी लेना देना। अत: बैंक केवल मुद्रा का लेन देन ही नहीं करते वरन् साख का व्यवहार भी करते हैं। इसीलिए बैंक को साख का सृजनकर्ता भी कहा जाता है। बैंक देश की बिखरी और निठल्ली संपत्ति को केंद्रित करके देश में उत्पादन के कार्यों में लगाते हैं जिससे पूँजी निर्माण को प्रोत्साहन मिलता है और उत्पादन की प्रगति में सहायता मिलती है।

यहां हम आपके साथ भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के नाम, उनके अध्यक्ष और मुख्यालयों की जानकारी साझा कर रहे हैं आशा करते हैं यह आपके आगामी परीक्षाओं में आपकी सहायता करेगी। इस पृष्ठ पर भारतीय राष्ट्रीयकृत बैंक और उनके मुख्यालयों को एक पंक्ति में सूचीबद्ध किया गया है:-

भारत के राष्ट्रीयकृत बैंक, उनके अध्यक्ष और मुख्यालयों की सूची:

बैंक का नाम सीईओ/अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक/हेड मुख्यालय
भारतीय रिजर्व बैंक (केंद्रीय बैंक) शक्तिकांत दास मुंबई
भारतीय स्‍टेट बैंक रजनीश कुमार मुंबई
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया जी. राजकिरण राय मुंबई
बैंक ऑफ इंडिया दीनबंधु महापात्रा मुंबई
सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया राजीव ऋषि मुंबई
देना बैंक अश्विनी कुमार मुंबई
आईडीबीआई बैंक महेश कुमार जैन मुंबई
इलाहबाद बैंक उषा अनंतसुब्रमण्यम कोलकाता
यूको बैंक रवि कृष्ण टक्कर कोलकाता
यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया पवन कुमार बजाज कोलकाता
पंजाब नेशनल बैंक सुनील मेहता नई दिल्ली
ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स मुकेश कुमार जैन नई दिल्ली
पंजाब और सिंध बैंक जतिंद्रबीर सिंह नई दिल्ली
केनरा बैंक राकेश शर्मा बंगलौर
विजया बैंक आर.ए. शंकर नारायणन बंगलौर
इंडियन बैंक किशोर खरात चेन्नई
इंडियन ओवरसीज़ बैंक आर. सुब्रमण्य कुमार चेन्नई
बैंक ऑफ़ बड़ौदा पी. एस. जयकुमार वड़ोदरा, गुजरात
सिंडिकेट बैंक मेलविन ओ रेगो मणिपाल (कर्नाटक)
कारपोरेशन बैंक जय कुमार गर्ग मैंगलौर
आंध्रा बैंक सुरेश एन. पटेल हैदराबाद
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्रा रविंद्र प्रभाकर मराठे पुणे
भारतीय डाक भुगतान बैंक सुरेश सेठी नई दिल्ली

नोट:

  • भारतीय डाक भुगतान बैंक नव स्थापित सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, जिसमें 100% शेयर भारत सरकार के स्वामित्व में है।
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एसोसिएट स्टेट बैंक हैदराबाद, स्टेट बैंक मैसूर, स्टेट बैंक पटियाला, बीकानेर एंड जयपुर स्टेट बैंक, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और भारतीय महिला बैंक को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में विलय कर दिया गया है।

अंतिम संशोधन: 05 जून 2018

अगर आपको इस पोस्ट  में कोई गलती (त्रुटी) दिखाई दे, तो हमें टिप्पणी (कमेंट) के माध्यम से अवगत कराएं, ताकि हम इसे जल्द से जल्द सुधार सकें। अगर आपको यह लेख पसंद है तो इसे सोशल मीडिया पर साझा करना न भूलें।

इन्हें भी पढे: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नरों के नाम और उनके कार्यकाल की सूची

The post भारत के राष्ट्रीयकृत बैंकों के नाम, उनके अध्यक्ष और मुख्यालयों की सूची appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

Latest Images

Trending Articles



Latest Images

<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>