
ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता (1965 से अब तक): [(Jnanpith (Gyanpith) Award Winners List in Hindi)]
ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे कहते है?
भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार की स्थापना साल 1965 में की गयी थी। देश का कोई भी व्यक्ति जो भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में बताई गई 22 भाषाओं में से किसी भी भाषा में लिखता हो इस पुरस्कार के योग्य है। अब तक हिन्दी तथा कन्नड़ भाषा के लेखक सबसे अधिक 7 बार इस सम्मान को प्राप्त कर चुके हैं। साल 1965 में मलयालम लेखक जी शंकर कुरुप को प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Quick Info About Bharatiya Jnanpith Award in Hindi
पुरस्कार का वर्ग | साहित्य |
स्थापना वर्ष | 1965 |
पुरस्कार राशि | 11 लाख रुपये |
प्रथम विजेता | जी शंकर कुरुप (मलयालम) |
भारत की प्रथम महिला विजेता | आशापूर्णा देवी (बांग्ला) |
आखिरी विजेता | अमिताव घोष (2018) |
विवरण | भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार |
ज्ञानपीठ पुरस्कार में कितनी पुरस्कार राशि दी जाती है?
इसमें पुरस्कार स्वरूप 11 लाख रुपये, प्रशस्तिपत्र और वाग्देवी की कांस्य प्रतिमा प्रदान की जाती है। जब वर्ष 1965 में ज्ञानपीठ पुरस्कार की स्थापना हुई थी, तो उस समय पुरस्कार राशि मात्र एक लाख रुपये थी। वर्ष 2005 में पुरस्कार राशि को एक लाख रुपये से बढाकर सात लाख रुपये कर दिया गया, जो वर्तमान में ग्यारह लाख रुपये हो चुकी है।
54वां ज्ञानपीठ पुरस्कार 2018:
वर्ष 2018 का 54वां ज्ञानपीठ पुरस्कार अंग्रेजी के प्रतिष्ठित साहित्यकार अमिताव घोष को प्रदान किया जाएगा। अमिताव घोष देश के सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार से सम्मानित होने वाले अंग्रेजी के पहले लेखक है। 14 दिसम्बर 2018 को प्रतिभा रॉय की अध्यक्षता में आयोजित ज्ञानपीठ चयन समिति की बैठक में अमिताव घोष को साल 2018 के लिए 54वां ज्ञानपीठ पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया था। पुरस्कार के रूप में उन्हें वाग्देवी की प्रतिमा, 11 लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उनकी प्रमुख रचनाओं में ‘द सर्किल ऑफ रीजन’, ‘दे शेडो लाइन’, ‘द कलकत्ता क्रोमोसोम’, ‘द ग्लास पैलेस’, ‘द हंगरी टाइड’, ‘रिवर ऑफ स्मोक’ और ‘फ्लड ऑफ फायर’ शामिल है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंग्रेजी को तीन साल पहले ज्ञानपीठ पुरस्कार की भाषा के रूप में शामिल किया गया था। हिन्दी की प्रतिष्ठित लेखिका कृष्णा सोबती को वर्ष 2017 के प्रतिष्ठित 53वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
वर्ष 1965 से अब तक ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेताओं की सूची:-
वर्ष | ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार |
2018 | अमिताव घोष (अंग्रेजी) |
2017 | कृष्णा सोबती (हिन्दी) |
2016 | शंख घोष (बांग्ला) |
2015 | रघुवीर चौधरी (गुजराती) |
2014 | भालचन्द्र नेमाड़े (मराठी) एवं रघुवीर चौधरी (गुजराती) |
2013 | केदारनाथ सिंह (हिन्दी) |
2012 | रावुरी भारद्वाज (तेलुगू) |
2011 | प्रतिभा राय (ओड़िया) |
2010 | चन्द्रशेखर कम्बार (कन्नड) |
2009 | अमरकान्त व श्रीलाल शुक्ल (हिन्दी) |
2008 | अखलाक मुहम्मद खान शहरयार (उर्दू) |
2007 | ओ.एन.वी. कुरुप (मलयालम) |
2006 | रवीन्द्र केलकर (कोंकणी) एवं सत्यव्रत शास्त्री (संस्कृत) |
2005 | कुँवर नारायण (हिन्दी) |
2004 | रहमान राही (कश्मीरी) |
2003 | विंदा करंदीकर (मराठी) |
2002 | दण्डपाणी जयकान्तन (तमिल) |
2001 | राजेन्द्र केशवलाल शाह (गुजराती) |
2000 | इंदिरा गोस्वामी (असमिया) |
1999 | निर्मल वर्मा (हिन्दी) एवं गुरदयाल सिंह (पंजाबी) |
1998 | गिरीश कर्नाड (कन्नड़) |
1997 | अली सरदार जाफरी (उर्दू) |
1996 | महाश्वेता देवी (बांग्ला) |
1995 | एम.टी. वासुदेव नायर (मलयालम) |
1994 | यू.आर. अनंतमूर्ति (कन्नड़) |
1993 | सीताकांत महापात्र (ओड़िया) |
1992 | नरेश मेहता (हिन्दी) |
1991 | सुभाष मुखोपाध्याय (बांग्ला) |
1990 | वी.के.गोकक (कन्नड़) |
1989 | कुर्तुल एन. हैदर (उर्दू) |
1988 | डॉ. सी नारायण रेड्डी (तेलुगु) |
1987 | विष्णु वामन शिरवाडकर कुसुमाग्रज (मराठी) |
1986 | सच्चिदानंद राउतराय (ओड़िया) |
1985 | पन्नालाल पटेल (गुजराती) |
1984 | तक्षी शिवशंकरा पिल्लई (मलयालम) |
1983 | मस्ती वेंकटेश अयंगर (कन्नड़) |
1982 | महादेवी वर्मा (हिन्दी) |
1981 | अमृता प्रीतम (पंजाबी) |
1980 | एस.के. पोट्टेकट (मलयालम) |
1979 | बिरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य (असमिया) |
1978 | एच. एस. अज्ञेय (हिन्दी) |
1977 | के. शिवराम कारंत (कन्नड़) |
1976 | आशापूर्णा देवी (बांग्ला) |
1975 | पी.वी. अकिलानंदम (तमिल) |
1974 | विष्णु सखा खांडेकर (मराठी) |
1973 | दत्तात्रेय रामचंद्र बेन्द्रे (कन्नड़) एवं गोपीनाथ महान्ती (ओड़िया) |
1972 | रामधारी सिंह दिनकर (हिन्दी) |
1971 | विष्णु डे (बांग्ला) |
1970 | विश्वनाथ सत्यनारायण (तेलुगु) |
1969 | फ़िराक गोरखपुरी (उर्दू) |
1968 | सुमित्रानंदन पंत (हिन्दी) |
1967 | के.वी. पुत्तपा (कन्नड़) एवं उमाशंकर जोशी (गुजराती) |
1966 | ताराशंकर बंधोपाध्याय (बांग्ला) |
1965 | जी शंकर कुरुप (मलयालम) |
The post ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकारो की सूची (वर्ष 1965 से 2018 तक) appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).