
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्तों की सूची: (List of Chief Election Commissioners of India in Hindi)
मुख्य चुनाव आयुक्त किसे कहते है?:
मुख्य चुनाव आयुक्त अथवा मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से राष्ट्र और राज्य के चु्नाव करवाने का जिम्मेदार होता हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति भारत का राष्ट्रपति करता है। चुनाव आयोग के प्रमुख के रूप में वर्तमान में एक मुख्य चुनाव आयुक्त/मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त/निर्वाचन आयुक्त होते हैं।
भारत के वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त कौन है?
भारत के वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा है। सुनील अरोड़ा ने 02 दिसम्बर 2018 को पदभार ग्रहण किया था। उन्होंने ओम प्रकाश रावत का स्थान लिया था। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के 62 वर्षीय अरोड़ा ने केंद्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण सचिव और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य किया था। इसके अलावा वह वित्त और कपड़ा मंत्रालय एवं योजना आयोग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह 1993 से 1998 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के सचिव और 2005 से 2008 तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी रहे थे।
मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
मुख्य चुनाव आयुक्त/मुख्य निर्वाचन आयुक्त का मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल पद ग्रहण की तिथि से 6 वर्ष या 65 वर्ष होगा (जो पहले आये)। अन्य आयुक्तों का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष होगा। (जो पहले आये)। प्रोटोकाल में चुनाव आयुक्त/निर्वाचन आयुक्त का सम्मान और वेतन भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के सामान होता है। मुख्य चुनाव आयुक्त को संसद द्वारा महाभियोग के द्वारा ही हटाया जा सकता हैं।
1950 से अब तक भारत के मुख्य चुनाव आयुक्तों की सूची:
मुख्य चुनाव आयुक्त का नाम | कार्यकाल का प्रारंभ | कार्यकाल समाप्ति |
सुकुमार सेन | 21 मार्च 1950 | 19 दिसम्बर 1958 |
के. वी. के. सुंदरम | 20 दिसम्बर 1958 | 30 सितम्बर 1967 |
एस. पी. सेन वर्मा | 01 अक्तूबर 1967 | 30 सितम्बर 1972 |
डा. नागेन्द्र सिंह | 01 अक्तूबर 1972 | 06 फरवरी 1973 |
टी. स्वामीनाथन | 07 फरवरी 1973 | 17 जून 1977 |
एस. एल. शकधर | 18 जून 1977 | 17 जून 1982 |
आर. के. त्रिवेदी | 18 जून 1982 | 31 दिसम्बर 1985 |
आर. वी. एस शास्त्री | 01 जनवरी 1986 | 25 नवम्बर 1990 |
वी. एस. रमादेवी | 26 नवम्बर 1990 | 11 दिसम्बर 1990 |
टी. एन. शेषन | 12 दिसम्बर 1990 | 11 दिसम्बर 1996 |
एम. एस. गिल | 12 दिसम्बर 1996 | 13 जून 2001 |
जे. एम. लिंगदोह | 14 जून 2001 | 07 फरवरी 2004 |
टी. एस. कृष्णमूर्ति | 08 फरवरी 2004 | 15 मई 2005 |
बी. बी. टंडन | 16 मई 2005 | 28 जून 2006 |
एन. गोपालस्वामी | 29 जून 2006 | 20 अप्रैल 2009 |
नवीन चावला | 21 अप्रैल 2009 | 29 जुलाई 2010 |
शाहबुद्दीन याकूब कुरैशी | 30 जुलाई 2010 | 10 जून 2012 |
वी. एस. संपत | 11 जून 2012 | 15 जनवरी 2015 |
हरि शंकर ब्रह्मा | 16 जनवरी 2015 | 18 अप्रैल 2015 |
डॉ. नसीम जैदी | 19 अप्रैल 2015 | 06 जुलाई 2017 |
अचल कुमार ज्योति | 06 जुलाई 2017 | 22 जनवरी 2018 |
ओम प्रकाश रावत | 23 जनवरी 2018 | 30 नवम्बर 2018 |
सुनील अरोड़ा | 02 दिसम्बर 2018 से | अब तक |
अंतिम संशोधन: 18 दिसम्बर 2018
यह भी पढ़े: 2018 नवीनतम कौन क्या है?
The post भारत के मुख्य चुनाव आयुक्तों के नाम एवं उनका कार्यकाल (1950 से 2018 तक) appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).