Quantcast
Channel: सामान्य ज्ञान अध्ययन – SamanyaGyan.com 2021
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध कब और किसके बीच हुए

$
0
0
भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध कब और किसके बीच हुए | Indian History battles in Hindi

भारतीय इतिहास में हुए प्रमुख युद्धों के नाम, कब और किसके बीच हुए: (Important Wars or battles of Indian History in Hindi)

यहां पर इतिहास के प्रमुख युद्ध कब और किसके बीच हुए की सूची दी गयी है। इतिहास की परीक्षा में प्रमुख युद्धों के नाम, कब और किसके बीच हुए के आधार पर ज्यादातर प्रश्न पूछे जाते है, इसलिए यह पोस्ट आपकी सभी प्रकार की परीक्षा की तैयारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आइये जाने इतिहास में हुए प्रमुख युद्ध के नाम, कब और किसके बीच हुए के बारे में:-

भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध कब और किसके बीच हुए की सूची:

समय युद्ध का नाम किस-किस के बीच हुए
326 हाईडेस्पीज का युद्ध सिकंदर और पंजाब के राजा पोरस के बीच जिसमे सिकंदर की विजय हुई।
261 कलिंग की लड़ाई कलिंग का प्रख्यात युद्ध सम्राट अशोक और कलिंग के राजा अनंत नाथन के बीच 261-262 ईसा पूर्व में दया नदी के किनारे लड़ा गया था।
712 सिंध की लड़ाई मोहम्मद कासिम ने अरबों की सत्ता स्थापित की।
1191 तराईन का प्रथम युद्ध मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच हुआ था। चौहान की विजय हुई।
1192 तराईन का द्वितीय युद्ध मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच। इसमें मोहम्मद गौरी की विजय हुई।
1194 चंदावर का युद्ध इसमें मुहम्मद गौरी ने कन्नौज के राजा जयचंद को हराया।
1526 पानीपत का प्रथम युद्ध मुग़ल शासक बाबर और इब्राहीम लोधी के बीच।
1527 खानवा का युद्ध इसमें बाबर ने राणा सांगा को पराजित किया।
1529 घाघरा का युद्ध इसमें बाबर ने महमूद लोदी के नेतृत्व में अफगानों को हराया।
1539 चौसा का युद्ध इसमें शेरशाह सूरी ने हुमायु को हराया।
1540 कन्नौज (बिलग्राम का युद्ध) इसमें फिर से शेरशाह सूरी ने हुमायूँ को हराया व भारत छोड़ने पर मजबूर किया।
1556 पानीपत का द्वितीय युद्ध अकबर और हेमू के बीच।
1565 तालीकोटा का युद्ध इस युद्ध से विजयनगर साम्राज्य का अंत हो गया क्यूंकि बीजापुर, बीदर,अहमदनगर व गोलकुंडा की संगठित सेना ने लड़ी थी।
18 जून, 1576 ई. हल्दी घाटी का युद्ध हल्दीघाटी का युद्ध मुग़ल बादशाह अकबर और महाराणा प्रताप के बीच लड़ा गया था। अकबर और राणा के बीच यह युद्ध महाभारत युद्ध की तरह विनाशकारी सिद्ध हुआ था। ऐसा माना जाता है कि इस युद्ध में न तो अकबर जीत सका और न ही राणा हारे। अन्त में यूद्ध अनिर्णायक रहा। (विकिपीडिया के अनुसार)
1757 प्लासी का युद्ध अंग्रेजो और सिराजुद्दौला के बीच, जिसमे अंग्रेजो की विजय हुई और भारत में अंग्रेजी शासन की नीव पड़ी।
1760 वांडीवाश का युद्ध अंग्रेजो और फ्रांसीसियो के बीच, जिसमे फ्रांसीसियो की हार हुई।
1761 पानीपत का तृतीय युद्ध अहमदशाह अब्दाली और मराठो के बीच। जिसमे फ्रांसीसियों की हार हुई।
1764 बक्सर का युद्ध अंग्रेजो और शुजाउद्दौला, मीर कासिम एवं शाह आलम द्वितीय की संयुक्त सेना के बीच। अंग्रेजो की विजय हुई। अंग्रेजो को भारत वर्ष में सर्वोच्च शक्ति माना जाने लगा।
1767-69 प्रथम मैसूर युद्ध हैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जिसमे अंग्रेजो की हार हुई।
1780-84 द्वितीय मैसूर युद्ध हैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जो अनिर्णित छूटा।
1790 तृतीय आंग्ल मैसूर युद्ध टीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच लड़ाई संधि के द्वारा समाप्त हुई।
1799 चतुर्थ आंग्ल मैसूर युद्ध टीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच , टीपू की हार हुई और मैसूर शक्ति का पतन हुआ।
1849 चिलियान वाला युद्ध ईस्ट इंडिया कंपनी और सिखों के बीच हुआ था जिसमे सिखों की हार हुई।
1962 भारत चीन सीमा युद्ध चीनी सेना द्वारा भारत के सीमा क्षेत्रो पर आक्रमण। कुछ दिन तक युद्ध होने के बाद एकपक्षीय युद्ध विराम की घोषणा। भारत को अपनी सीमा के कुछ हिस्सों को छोड़ना पड़ा।
1965 भारत-पाक युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जिसमे पाकिस्तान की हार हुई। भारत पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता हुआ।
1971 भारत-पाक युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जिसमे पाकिस्तान की हार हुई। फलस्वरूप बांग्लादेश एक स्वतन्त्र देश बना।
1999 कारगिल युद्ध जम्मू एवं कश्मीर के द्रास और कारगिल क्षेत्रो में पाकिस्तानी घुसपैठियों को लेकर हुए युद्ध में पुनः पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा और भारतीयों को जीत मिली।

यह भी पढे: इतिहास में हुई प्रमुख क्रांति एवं उनके सम्बंधित क्षेत्र

The post भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध कब और किसके बीच हुए appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

Trending Articles