
बिहारी पुरस्कार विजेता (1991-2018): (List of Bihari Awards Winners in Hindi)
बिहारी पुरस्कार का इतिहास:
बिहारी पुरस्कार के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान है। वर्ष 1991 में के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा रीति काल के प्रसिद्ध कवि बिहारी लाल के नाम पर बिहारी पुरस्कार की स्थापना की गई थी। साल 1991 में प्रसिद्ध कवि जयसिंह नीरज को उनके काव्य संकलन ‘ढाणी का आदमी’ के लिए प्रथम बिहारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
साल 1991 से अब तक यशवंत व्यास, अलका सरावगी, हेमंत शेष, गिरिधर राठी, अर्जुन देव चारण, हरी राम मीणा, चन्द्र प्रकाश देवल, ओम थानवी, डॉ. भगवती लाल व्यास, सत्य नारायण तथा विजय वर्मा जैसे लेखकों को यह पुरस्कार मिल चुका है।
Quick Info About Bihari Award in Hindi
पुरस्कार का वर्ग | साहित्य |
स्थापना वर्ष | 1991 |
पुरस्कार राशि | दो लाख रुपये |
प्रथम विजेता | जयसिंह नीरज |
27वें बिहारी पुरस्कार 2017 के विजेता | विजय वर्मा (निबंध संग्रह- लोकावलोकन के लिए) |
विवरण | के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान |
बिहारी पुरस्कार के लिए चयन कैसे होता है?
यह पुरस्कार भारत के किसी भी भाग में निवास करने वाले राजस्थान के मूल निवासी या फिर बीते 07 वर्ष से स्थायी रूप से राजस्थान में रहने वाले देश के किसी भी हिस्से के निवासी लेखक की उत्कृष्ट राजस्थानी या हिन्दी की कृति को प्रदान किया जाता है। कृति का प्रकाशन बीते 10 साल में हुआ हो।
बिहारी पुरस्कार में मिलने वाली राशि:
इस पुरस्कार के तहत के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा सम्मानित व्यक्ति कोएक प्रशस्ति पत्र, एक प्रतीक चिह्न व दो लाख रुपये की राशि भेंट की जाती है।
27वां बिहारी पुरस्कार 2017:
के.के. बिड़ला फांउडेशन द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित 27वें बिहारी पुरस्कार के लिए 11 मई 2018 को राजस्थान के प्रसिद्ध साहित्यकार विजय वर्मा के साहित्यिक निबंध संग्रह (हिंदी) लोकावलोकन को चुना गया है। इस पुस्तक का प्रकाशन वर्ष 2016 में किया गया था। यह कृति विजय वर्मा द्वारा राजस्थान साहित्य और लोक संस्कृति के क्षेत्र में पिछले 50 वर्षों के बीच किए गए उनके शोध एवं विभिन्न स्रोतों से चयनित सामग्री का उत्कृष्ट विवेचन प्रस्तुत करती है। विदित हो कि प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. सत्यनारायण को 27 दिसंबर, 2016 को 26वें बिहारी पुरस्कार के लिए चुना गया था।
वर्ष 1991 से 2018 तक बिहारी पुरस्कार विजेताओं की सूची:
वर्ष | साहित्यकार के नाम | कृति |
2017 | विजय वर्मा | लोकावलोकन (निबंध संग्रह) |
2016 | सत्य नारायण | ये एक दुनिया (हिंदी पुस्तक) |
2015 | डॉ. भगवती लाल व्यास | कथा सुन आवे है शब्द (राजस्थानी कविता) |
2014 | ओम थानवी | मुअनजोदडो (यात्रा वृत्तांत) |
2013 | चन्द्र प्रकाश देवल | हिरना मौन साध वन हिरना’ (कविता) |
2012 | हरी राम मीणा | धूणी तपे तीर (हिंदी उपन्यास) |
2011 | अर्जुन देव चारण | घर तो एक नाम है भरोसे रौ (राजस्थानी कविता) |
2010 | गिरिधर राठी | अन्ता के संशय (कविताएं) |
2009 | हेमंत शेष | जगह जैसी जगह (हिंदी कविताएँ) |
1991 | जयसिंह नीरज | ढाणी का आदमी (कविता) |
इन्हें भी पढे: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय व्यक्तियों की सूची
The post बिहारी पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों के नाम, वर्ष तथा कृति की सूची (1991 से 2018 तक) appeared first on सामान्य ज्ञान (Samanya Gyan).