भारत के सभी रेल मंत्रियों की सूची (1947-2018): (List of Railways Ministers of India in Hindi)
रेल मंत्रालय, भारत:
रेल मंत्रालय, भारत में रेलों के निर्माण और परिवहन को नियंत्रित करने वाला भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण मंत्रालय है। भारतीय रेल का प्रभार इसी मंत्रालय के पास है। आसफ अली भारत के प्रथम रेलमंत्री थे। जो ओडिशा के राज्यपाल भी रहे। वह अंतरिम सरकार के दौरान 02 सितम्बर, 1946 से फरवरी 1947 तक रेलवे और यातायात के पद पर कार्यरत रहे।
भारत की पहली रेलगाड़ी कहाँ से कहाँ तक चली थी?
16 अप्रैल 1853 को भारत की सबसे पहली रेलगाड़ी मुंबई से ठाणे के बीच (34 कि॰मी॰) चली थी। भाप के इंजन के साथ 14 डिब्बों की रेलगाड़ी मुंबई से ठाणे के बीच रवाना हुई थी। भारतीय रेल एक प्रमुख परिवहन संगठन है, जो एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और किसी एक संस्था के अंतर्गत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा समूह है।
रेल मंत्रालय की संरचना:
एक केबिनेट और दो राज्य मंत्रियों को मिलाकर रेलवे के पास कुल तीन मंत्री हैं। भारतीय रेल का शीर्ष निकाय रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय के आधीन आता है। रेलवे बोर्ड, एक अध्यक्ष और कई “रेलवे बोर्ड के सदस्य” द्वारा गठित होता है। कई निदेशालय रेलवे बोर्ड के आधीन आते हैं। रेल मंत्रालय का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित रेल भवन है।
भारत के वर्तमान रेल मंत्री 2018:
भारत के वर्तमान रेल मंत्री पीयूष गोयल हैं। उन्होंने 03 सितम्बर, 2017 को रेलमंत्री के रूप में पद ग्रहण किया है, उनसे पहले सुरेश प्रभु 10 नवम्बर, 2014 से इस पद पर कार्यरत थे।
इन्हें भी पढ़ें: भारत सरकार का केन्द्रीय मंत्रिमंडल 2018
भारत के रेलमंत्रियों की सूची (1947-2018):
रेलमंत्री का नाम | कार्यकाल | राजनीतिक दल या गठबंधन |
आसफ अली | 02 सितम्बर, 1946-14 अगस्त, 1947 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
जॉन मथाई | 15 अगस्त, 1947-22 सितम्बर, 1948 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
एन गोपालस्वामी आयंगर | 22 सितम्बर, 1948-13 मई, 1952 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
लाल बहादुर शास्त्री | 13 मई, 1952-07 दिसम्बर 1956 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
जगजीवन राम | 07 दिसम्बर, 1956-10 अप्रैल, 1962 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
स्वर्ण सिंह | 10 अप्रैल, 1962-21 सितम्बर, 1963 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
ए. सी. दासप्पा | 21 सितम्बर, 1963-08 जून, 1964 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
एस. के. पाटिल | 09 जून, 1964-12 मार्च, 1967 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
सी. एम. पूनाचा | 13 मार्च, 1967-14 फरवरी, 1969 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
राम सुभग सिंह | 14 फरवरी, 1969-04 नवम्बर, 1969 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
पी. गोविन्द मेनन | 04 नवम्बर, 1969-18 फरवरी, 1970 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
गुलजारीलाल नंदा | 18 फरवरी, 1970-17 मार्च, 1971 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
के. हनमुन्थैया | 18 मार्च, 1971-22 जुलाई, 1972 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
टी. ए. पई | 23 जुलाई, 1972-04 फरवरी, 1973 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
ललित नारायण मिश्रा | 05 फरवरी, 1973-02 जनवरी, 1975 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
कमलापति त्रिपाठी | 11 फरवरी, 1975-23 मार्च, 1977 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
मधु दंडवते | 26 मार्च, 1977-28 जुलाई, 1979 | जनता पार्टी |
टी. ए. पई | 30 जुलाई, 1979-13 जनवरी, 1980 | जनता पार्टी (सेक्युलर) & भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
कमलापति त्रिपाठी | 14 जनवरी, 1980-12 नवम्बर, 1980 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
केदार पांडे | 12 नवम्बर, 1980-14 जनवरी, 1982 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
प्रकाश चंद्र सेठी | 15 जनवरी, 1982-02 सितम्बर, 1982 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
ए. बी. ए. गनी खाँ चौधरी | 02 सितम्बर, 1982-31 दिसम्बर, 1984 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
बंसी लाल | 31 दिसम्बर, 1984-04 जून, 1986 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
मोहसिना किदवई | 24 जून, 1986-21 अक्टूबर, 1986 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
माधवराव सिंधिया | 22 अक्टूबर, 1986-01 दिसम्बर, 1989 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
जॉर्ज फर्नांडिस | 05 दिसम्बर, 1989-10 नवम्बर, 1990 | जनता दल |
जनेश्वर मिश्र | 21 नवम्बर, 1990-21 जून, 1991 | समाजवादी जनता पार्टी |
सी. के. जाफर शरीफ | 21 जून, 1991-16 अक्टूबर, 1995 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
राम विलास पासवान | 01 जून, 1996-19 मार्च, 1998 | संयुक्त मोर्चा (जनता दल) |
नीतीश कुमार | 19 मार्च, 1998-05 अगस्त, 1999 | राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) |
राम नाइक | 06 अगस्त, 1999-12 अक्टूबर, 1999 | राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) |
ममता बनर्जी | 13 अक्टूबर, 1999-15 मार्च, 2001 | राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) |
नीतीश कुमार | 20 मार्च, 2001-22 मई, 2004 | राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) |
लालू प्रसाद यादव | 23 मई, 2004-25 मई, 2009 | संयुक्त प्रगतशील गठबंधन (यूपीए) |
ममता बनर्जी | 26 मई, 2009-19 मई, 2011 | संयुक्त प्रगतशील गठबंधन (यूपीए) & राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) |
दिनेश त्रिवेदी | 12 जुलाई, 2011-14 मार्च, 2012 | संयुक्त प्रगतशील गठबंधन (यूपीए) |
मुकुल रॉय | 20 मार्च, 2012-21 सितम्बर, 2012 | संयुक्त प्रगतशील गठबंधन (यूपीए) |
सी. पी. जोशी | 22 सितम्बर, 2012-28 अक्टूबर, 2012 | संयुक्त प्रगतशील गठबंधन (यूपीए) |
पवन कुमार बंसल | 28 अक्टूबर, 2012-10 मई, 2013 | संयुक्त प्रगतशील गठबंधन (यूपीए) |
सी. पी. जोशी | 11 मई, 2013-16 जून, 2013 | संयुक्त प्रगतशील गठबंधन (यूपीए) |
मल्लिकार्जुन खड़गे | 17 जून, 2013-25 मई, 2014 | संयुक्त प्रगतशील गठबंधन (यूपीए) |
डी. वी. सदानंद गौड़ा | 26 मई, 2014-09 नवम्बर, 2014 | राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) |
सुरेश प्रभु | 10 नवम्बर, 2014-03 सितम्बर, 2017 | राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) |
पीयूष गोयल | 03 सितम्बर, 2017-अब तक | राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) |
The post भारत के सभी रेल मंत्रियों के नाम, उनका कार्यकाल और राजनीतिक दल (वर्ष 1947 से 2018 तक) appeared first on Samanya Gyan - सामान्य ज्ञान.