Quantcast
Channel: सामान्य ज्ञान अध्ययन – SamanyaGyan.com 2021
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

भारत सरकार के वर्तमान केन्द्रीय (कैबिनेट) मंत्रियों के नाम और उनके विभाग की सूची

$
0
0

भारत के कैबिनेट मंत्रियों की सूची 2018: (Current Indian Cabinet Ministers 2018 in Hindi)

भारत सरकार का केन्द्रीय मंत्रिमंडल:

भारत सरकार का केन्द्रीय मंत्रिमंडल, भारत गणराज्य में कार्यकारी अधिकार का प्रयोग करता हैं। इस में वरिष्ठ मंत्री (केबिनेट मंत्री) और कनिष्ठ मंत्री (राज्य मंत्री) सम्मिलित होते हैं, जिनका नेतृत्व प्रधानमंत्री करते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल नामक एक छोटी कार्यकारी निकाय, भारत में सर्वोच्च निर्णय लेने की संस्था हैं। केवल प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्री ही कैबिनेट के सदस्य होते हैं। भारत में सबसे वरिष्ठ सिविल सेवक, कैबिनेट सचिव, कैबिनेट सचिवालय का नेतृत्वा करते हैं, तथा मंत्रियों की परिषद को प्रशासनिक सहायता प्रदान करते हैं। राज्य मंत्रियों को अपने काम में कैबिनेट मंत्रियों की सहायता के साथ काम सौंपा गया हैं।

भारत के केन्द्रीय मंत्रियों की श्रेणी:

भारत के मंत्रियों की तीन श्रेणियाँ हैं, जो रैंक के अवरोही क्रम इस प्रकार हैं –

  • कैबिनेट मंत्री: कैबिनेट के सदस्य; मंत्रालय का नेतृत्व करने वाले।
  • राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): कनिष्ठ मंत्री जो कैबिनेट मंत्री को रिपोर्ट नहीं करते हैं।
  • राज्य मंत्री: कनिष्ठ मंत्री जो कैबिनेट मंत्री को रिपोर्ट करते हैं; आमतौर पर उसी मंत्रालय में एक विशेष जिम्मेदारी सौंपी जाती हैं।

मोदी कैबिनेट (मंत्रिमंडल) फेरबदल 2018:

नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बार फिर 14 मई 2018 को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। अरुण जेटली के स्वास्थ्य कारणों से उनके स्वस्थ होने तक वित्त मंत्रालय का कार्यभार रेल मंत्री पीयूष गोयल को दे दिया गया है। वहीँ केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राज्यवर्धन सिंह राठौर को सूचना प्रसारण मंत्रालय स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। पहले सूचना प्रसारण मंत्रालय स्मृति ईरानी के पास था। स्मृति ईरानी के पास अब सिर्फ कपड़ा मंत्रालय है। इसके अलावा एसएस अहलूवालिया को इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी सरकार का तीसरा सबसे बड़ा कैबिनेट विस्तार 03 सितम्बर, 2017 को संपन्न हुआ था। नरेंद्र मोदी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार 09 नवम्बर, 2014 को हुआ और दूसरा कैबिनेट विस्तार 05 जूलाई, 2016 को हुआ था। अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुल 76 मंत्री है। जिसमें 06 महिला सदस्य है। नीचे दी गई सूची में केन्द्रीय और राज्य मंत्रियों के नाम एवं उनके मंत्रालयों के नाम दिए गए हैं। आइये जाने भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्रियों की सूची तथा देखे कौन से मंत्री के पास कौन-सा मंत्रालय है:-

इन्हें भी पढे: भारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों के नाम एवं उनका कार्यकाल

भारत के वर्तमान कैबिनेट मंत्रियों की सूची 2018:

मंत्री का नाम विभाग
नरेंद्र दामोदर दास मोदी प्रधानमंत्री- कार्मिक, जन शिकायत और पेशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे व किसी अन्य मंत्री को आवंटित न किए गए अन्य सभी मंत्रालय
राजनाथ सिंह गृह मंत्री
सुषमा स्वराज विदेश मंत्री
पीयूष गोयल (अरुण जेटली के स्वास्थ्य कारणों से उनके स्वस्थ होने तक) वित्त और कॉरपोरेट मामले मंत्री (अतिरिक्त प्रभार)
नितिन गडकरी सड़क प​रिवहन, राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास, गंगा पुनेद्धार मंत्री
सुरेश प्रभु वाणिज्य व उद्योग मंत्री
निर्मला सीतारणम रक्षा मंत्री
पीयूष गोयल रेल व कोयला मंत्री
सदानंद गौड़ा सांख्यिकी व योजना क्रियान्वयन मंत्री
उमा भारती पेयजल और स्वच्छता मंत्री
रा​मविलास पासवान उपभोक्ता मामले, खाद्य व जन वितरण मंत्री
मेनका गांधी महिला व बाल कल्याण मंत्री
अनंत कुमार रसायन, उर्वरक और संसदीय कार्य मंत्री मंत्री
रवि शंकर प्रसाद कानून व न्याय, इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
जेपी नड्डा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री
सुरेश प्रभु (अतिरिक्त प्रभार) नागरिक उड्डयन मंत्री
अनंत गीते भारी उद्योग व सार्वजनिक उपकम मंत्री
हरसिमरत कौर बादल खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
नरेंद्र सिंह तोमर ग्रामीण विकास, पंचायती राज व खनन मंत्री
चौधरी बीरेंद्र सिंह इस्पात मंत्री
जुएल उरावं जनजातीय मामले मंत्री
राधामोहन सिंह कृषि व किसान कल्याण मंत्री
थावरचंद गहलोत सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री
स्मृति ईरानी कपड़ा मंत्री
डॉ. हर्षवर्धन विज्ञान, तकनीक, वन, पर्यावरण पृथ्वी विज्ञान व जलवायु परिवर्तन मंत्री
प्रकाश जावड़ेकर मानव संसाधन विकास मंत्री, शिक्षा मंत्री
धर्मेंद्र प्रधान पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री
मुख्तार अब्बास नकवी अल्पसंख्यक मामले मंत्री


इन्हें भी पढे: भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों के नाम एवं उनकी राजनीतिक पार्टी

वर्तमान  राज्य मंत्रियो के नाम और उनके विभाग (स्‍वतंत्र प्रभार) 2018:

मंत्री का नाम विभाग
राव इंद्रजीत सिंह योजना, रसायन व उर्वरक मंत्री
संतोष कुमार गंगवार श्रम व रोजगार मंत्री
श्रीपद येसो नाईक आयुष मंत्री
डॉ.जितेंद्र सिंह पूर्वोत्तर विकास, पीएमओ, कार्मिक, जन शिकायत पेशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष मंत्री
डॉ. महेश शर्मा संस्कृति, वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री
गिरिराज सिंह सूक्ष्य, लघु व मध्यम उपक्रम मंत्री
मनोज सिन्हा संचार व रेल राज्य मंत्री मंत्री
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ युवा मामले, खेल व सूचना—प्रसारण मंत्री, सूचना प्रसारण मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
राजकुमार सिंह ऊर्जा, नवीकरण ऊर्जा मंत्री
हरदीप सिंह पुरी शहरी विकास व आवास मंत्री
अल्फोंस कन्नंथनम पर्यटन मंत्री

वर्तमान राज्य मंत्रियो के नाम और उनके विभाग 2018:

मंत्री का नाम विभाग
विजय गोयल संसदीय कार्य, सांख्यिकी व योजना क्रियान्वयन मंत्री
राधाकृष्णन जी वित्त व जहाजरानी मंत्री
एसएस अहलूवालिया इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
रमेश चंदप्पा पेयजल व स्वच्छता मंत्री
रामदास अठावले सामाजिक न्याय व सशक्तीकरण मंत्री
विष्णु देव इस्पात मंत्री
रामकृपाल यादव ग्रामीण विकास मंत्री
वीरेंद्र कुमार महिला व बाल कल्याण, अल्पसंख्यक मामले मंत्री
हरिभाई पार्थीभाई चौधरी खनन व कोयला मंत्री
राजन गोहेन रेल मंत्री
वीके सिंह विदेश मंत्री
पुरुषोत्तम रुपाला कृषि, किसान कल्याण व पंचायती राज मंत्री
कृष्णपाल सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री
जसवंत सिंह सुमन भाई जनजातीय मामले मंत्री
शिव प्रताप शुक्ला वित्त मंत्री
अश्विनी कुमार चौबे स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री
सुदर्शन भगत जनजातीय मामले मंत्री
उपेंद्र कुशवाह मानव संसाधन विकास मंत्री
किरेन रिजिजू गृह मंत्री
हंसराज गंगाराम अहीर गृह मंत्री
अनंत कुमार हेगड़े कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री
एमजे अकबर विदेश मंत्री
साध्वी निरंजन ज्योति खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
वाईएस चौधरी विज्ञान व प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान मंत्री
जयंत सिन्हा नागरिक उड्ययन मंत्री
बाबुल सुप्रियो भारी उद्योग व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री
विजय सांपला सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री
अर्जुन राम मेघवाल संसदीय कार्य, जल संसाधन, नदी विकास व गंगा पुनरोद्धार मंत्री
अजय टम्टा कपड़ा मंत्री
कृष्णा राज कृषि व किसान कल्याण मंत्री
मनसुख एल मंडाविया सड़क परिवहन, राजमार्ग, जहाजरानी, रसायन व उर्वरक मंत्री
अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री
सीआर चौधरी उपभोक्ता मामले, खाद्य, जन वितरण, वाणिज्य व उद्योग मंत्री
पीपी चौधरी कानून व न्याय एवं कॉरपोरेट मामले मंत्री
सुभाष रामराव भामरे रक्षा मंत्री
गजेंद्र सिंह शेखावत कृषि व किसान कल्याण मंत्री
डॉ. सत्यपाल सिंह मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास व गंगा पुनरोद्धारमंत्री

अंतिम संशोधन: 15 मई 2018

नोट: प्रिय पाठकगण यदि आपको इस पोस्ट में कंही भी कोई त्रुटि (गलती) दिखाई दे, तो कृपया कमेंट के माध्यम से हमें उस गलती से हमे अवगत कराएं, हम उसको जल्दी से जल्दी सही करने का प्रयास करेंगे।

The post भारत सरकार के वर्तमान केन्द्रीय (कैबिनेट) मंत्रियों के नाम और उनके विभाग की सूची appeared first on Samanya Gyan - सामान्य ज्ञान.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1939

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>