संयुक्त राष्ट्रसंघ, प्रमुख संस्थाएं और कार्यक्रम से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य
संयुक्त राष्ट्र एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसके उद्देश्य में उल्लेख है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई।
द्वितीय विश्वयुद्ध के विजेता देशों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र को अन्तर्राष्ट्रीय संघर्ष में हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से स्थापित किया था। वे चाहते थे कि भविष्य मे फ़िर कभी द्वितीय विश्वयुद्ध की तरह के युद्ध न उभर आए। संयुक्त राष्ट्र की संरचना में सुरक्षा परिषद वाले सबसे शक्तिशाली देश (संयुक्त राज्य अमेरिका, फ़्रांस, रूस और संयुक्त राजशाही) द्वितीय विश्वयुद्ध में बहुत अहम देश थे।
वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र मे 193 देश है, विश्व के लगभग सारे अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश। इस संस्था की संरचन में आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय सम्मिलित है।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महतवपूर्ण तथ्य:-
स्थापना | 24 अक्टूबर, 1945 |
संस्थापक सदस्य | 50 देश |
मुख्यालय | न्यूयॉर्क ( सं० रा० अमेरिका ) |
वर्तमान सदस्य संख्या | 193 ( अंतिम सदस्य द० सूडान ) |
लक्ष्य और उद्देश्य | शांति एवं सुरक्षा |
कार्यकारी भाषाएँ | अंग्रेजी तथा फ्रेंच |
प्रथम महासचिव | ट्रिग्वेली ( नार्वे ) |
वर्तमान महासचिव | बानकी – सून ( द० कोरिया ) |
कुल सदस्य संख्या | 15 |
स्थायी सदस्य संख्या | 5 ( सं. रा. अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस |
अस्थायी सदस्य संख्या | 10 ( कार्यकाल 2 वर्ष |
महासचिव का कार्यकाल | 5 वर्ष |
संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रमुख स्वतंत्र संस्थाएं, मुख्यालय, तथा स्थापना वर्ष की सूची:-
लघुनाम | संस्था | मुख्यालय | स्थापना |
एफएओ | खाद्य एवं कृषि संगठन | रोम, इटली | १९४५ |
आईएईए | अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण | वियना, ऑस्ट्रिया | १९५७ |
आईसीएओ | अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन | मॉन्ट्रियल, कनाडा | १९४७ |
आईएफएडी | अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष | रोम, इटली | १९७७ |
आईएलो | अंतर्राष्ट्रीय श्रम संघ | जेनेवा, स्विट्जरलैंड | १९४६ |
आईएमओ | अंतर्राष्ट्रीय सागरीय संगठन | लंदन, ब्रिटेन | १९४८ |
आईएमएफ | अंतर्राष्ट्रीय मॉनीटरी फंड | वाशिंगटन, सं.रा | १९४५ |
आईटीयू | अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ | जेनेवा, स्विट्जरलैंड | १९४७ |
यूनेस्को | संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन | पैरिस, फ्रांस | १९४६ |
यूएनआईडीओ | संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन | वियना, ऑस्ट्रिया | १९६७ |
यूपीयू | वैश्विक डाक संघ | बर्न, स्विट्जरलैंड | १९४७ |
डब्ल्यु बी | विश्व बैंक | वाशिंगटन, सं.रा | १९४५ |
डब्ल्यु एफपी | विश्व खाद्य कार्यक्रम | रोम, इटली | १९६३ |
डब्ल्यु एच ओ | विश्व स्वास्थ्य संगठन | जेनेवा, स्विट्जरलैंड | १९४८ |
डब्ल्युआईपीओ | वर्ल्ड इन्टलेक्चुअल प्रोपर्टी ऑर्गनाइजेशन | जेनेवा, स्विट्जरलैंड | १९७४ |
डब्ल्युएमओ | विश्व मौसम संगठन | जेनेवा, स्विट्जरलैंड | १९५० |
डब्ल्युटीओ | विश्व पर्यटन संगठन | मद्रीद, स्पेन | १९७४ |
संयुक्त राष्ट्र संघ के अपने कई कार्यक्रमों और एजेंसियों के अलावा १४ स्वतंत्र संस्थाओं से इसकी व्यवस्था गठित होती है। स्वतंत्र संस्थाओं में विश्व बैंक, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व स्वास्थ्य संगठन शामिल हैं। इनका संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ सहयोग समझौता है।
संयुक्त राष्ट्र संघ कुछ प्रमुख संस्थाएं और कार्यक्रम हैं:
- अंतर्राष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी: विएना में स्थित यह एजेंसी परमाणु निगरानी का काम करती है।
- अंतर्राष्ट्रीय अपराध आयोग: हेग में स्थित यह आयोग पूर्व यूगोस्लाविया में युद्द अपराध के सदिंग्ध लोगों पर मुक़दमा चलाने के लिए बनाया गया है।
- संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ़): यह बच्चों के स्वास्थय, शिक्षा और सुरक्षा की देखरेख करता है।
- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी): यह ग़रीबी कम करने, आधारभूत ढाँचे के विकास और प्रजातांत्रिक प्रशासन को प्रोत्साहित करने का काम करता है।
- संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन: यह संस्था व्यापार, निवेश और विकस के मुद्दों से संबंधित उद्देश्य को लेकर चलती है।
- संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईकोसॉक): यह संस्था सामान्य सभा को अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग एवं विकास कार्यक्रमों में सहायता एवं सामाजिक समस्याओं के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को प्रभावी बनाने में प्रयासरत है।
- संयुक्त राष्ट्र शिक्षा, विज्ञान और सांस्कृतिक परिषद: पेरिस में स्थित इस संस्था का उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान संस्कृति और संचार के माध्यम से शांति और विकास का प्रसार करना है।
- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी): नैरोबी में स्थित इस संस्था का काम पर्यावरण की रक्षा को बढ़ावा देना है।
- संयुक्त राष्ट्र राजदूत: इसका काम शरणार्थियों के अधिकारों और उनके कल्याण की देखरेख करना है। यह जीनिवा में स्थित है।
- विश्व खाद्य कार्यक्रम: भूख के विरुद्द लड़ाई के लिए बनाई गई यह प्रमुख संस्था है। इसका मुख्यालय रोम में है।
- अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ: अंतरराष्ट्रीय आधारों पर मजदूरों तथा श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए नियम वनाता है।
और जानिये : संयुक्त राष्ट्रसंघ, प्रमुख संस्थाएं और कार्यक्रम से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य